Back
हimachal में 5 हज़ार करोड़ का नुकसान, पीएम मोदी से और मदद की उम्मीद?
ADAnkush Dhobal
Sept 11, 2025 11:17:30
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर—- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं, इसलिए प्रदेश को आपदा के समय में उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ की सहायता की बात कही है, लेकिन नुकसान इससे कहीं ज्यादा है। प्रदेश को उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री की 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया से मुलाकात को लेकर कहा कि यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग अध्यक्ष के सामने प्रदेश में आपदा से उपजे हालातों और आगामी 5 वर्षों के लिए सरकार की योजनाओं का खाका रखा है।
VO—- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बरसात से अब तक 5 हज़ार करोड़ का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा ये आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समय निकालकर हिमाचल का दौरा किया इसके लिए प्रदेश सरकार उनकी आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, ऐसे में प्रदेश को उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। पीएम ने 1500 करोड़ की सहायता देने की बात कही है। हालांकि, किस माध्यम में ये सहायता मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश के हालातो के बारे में अवगत कराया है। प्रदेश में भारी बरसात से तीसरे साल भी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को को नए सिरे से विकसित करने की आवश्यकता है।
बाइट- नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री
VO—- वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अरविंद पनगड़िया से मुख्यमंत्री की यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आने वाले 5 सालों का खाका 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि साल 2023 और फ़िर 2024 के बाद इस साल फिर प्रदेश को आपदा से बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में इन सब पहलुओं को भी मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग अध्यक्ष के सामने रखा है।
बाइट--- नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowSept 11, 2025 14:05:190
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 11, 2025 14:05:130
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 11, 2025 14:05:000
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 11, 2025 14:04:430
Report
AMANIL MOHANIA
FollowSept 11, 2025 14:04:290
Report
NJNitish Jha
FollowSept 11, 2025 14:04:150
Report
VPVinay Pant
FollowSept 11, 2025 14:04:030
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 11, 2025 14:03:510
Report
VKVijay1 Kumar
FollowSept 11, 2025 14:03:410
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 11, 2025 14:03:290
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 11, 2025 14:03:150
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 11, 2025 14:03:05Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार
क्षेत्र - खूँटी।
विजुअल - धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के लिए जाते हुए।
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 11, 2025 14:02:530
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 11, 2025 14:02:390
Report
IKIsateyak Khan
FollowSept 11, 2025 14:02:130
Report