Back
बिहार में हाई अलर्ट: तीन पाकिस्तानी आतंकियों की इंट्री की खबर ने मचाई खलबली
SKSunny Kumar
Aug 29, 2025 11:19:56
Patna, Bihar
patna
sunny
बिहारवासियों के लिए एक राहत भरी खबर बताने जा रहे है खबर यह है की नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकियों की इंट्री की खबर ने पूरे पुलिस महकमा को हिला कर रख दिया PHQ स्तर पर पूरी बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दी गई खासकर सीमावर्ती जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई ATS तक को एक्टिव कर दिया गया हालाकि पुलिस मुख्यालय इस बात की पड़ताल लगातार करने में जुटी रही कि क्या बकाई जैश के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं जांच के दौरान अब यह बात सामने आई है कि ये तीनों पाकिस्तानी नागरिक जिनके पासपोर्ट भी सामने आया है ये बिहार में इंट्री नहीं किए है ये दुबई से नेपाल काठमांडू आए और फिर वही से मलेशिया चले गए इस बात की जानकारी ख़ुद ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने दी है हालाकि इन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि ये तीनों जैश के सदस्य है भी या नहीं इसकी पुष्ट जानकारी इनके पास अब तक नहीं आई है लेकिन इन्होंने यह दावा जरूर किया कि ये तीनों पाकिस्तानी नागरिक दुबई से काठमांडू होते हुए मलेशिया चले गए है बिहार में इन लोगो ने इंट्री नहीं की है ।
बाइट _ पंकज दराद, ADG लॉ एंड ऑर्डर बिहार
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowSept 03, 2025 02:33:18Chatra, Jharkhand:
चतरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 हाइवा जब्त
पखा पुल के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई, वाहन जब्त कर जोरी थाना को सुपुर्द
Anchor:चतरा जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन और पत्थर तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में बोल्डर से लदे 12 हाइवा जब्त किए गए हैं। जिला उपायुक्त कृतिश्री जी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा-गया मुख्य मार्ग पर जोरी के रास्ते अवैध रूप से पत्थर ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद, उपायुक्त के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस टीम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज और खनन विभाग की टीम शामिल थी। गठित टीम ने जोरी-हंटरगंज मुख्य पथ पर स्थित पक्का पुल के पास नाकेबंदी कर छापेमारी की। जांच के दौरान, 12 हाइवा को रोककर उनके चालकों से वैध चालान मांगा गया, लेकिन किसी के पास भी वैध कागजात नहीं मिले। इसके अलावा, सभी हाइवा में पत्थर ओवरलोड थे। अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के कारण सभी 12 हाइवा को जब्त कर लिया गया। इन सभी वाहनों को वशिष्ठ नगर जोरी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। अपर समाहर्ता ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच के लिए उत्खनन विभाग और परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है, ताकि अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर लगाम लगाया जा सके।
बाइट: अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, चतरा।
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowSept 03, 2025 02:33:09Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर
छात्रावास में चौथी क्लास की क्षात्र के मौत के मामले में हॉस्टल अधीक्षक और प्यून को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा है जेल
क्षात्रा वास का प्यून काट रहा था झाड़ी
हॉस्टल के भीतर झाड़ी काटते वक़्त क्षात्र के पैर में लगी थी कुल्हाड़ी
जिससे पैर की नस कटने की वजह से क्षात्र की हुई थी मौत
पुलिस की जाँच में क्षात्रा वास अधीक्षक और प्यून की लापरवाही आई सामने
जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके भेजा है जेल
गणेश मोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के जरहाडीह आदिवासी बालक क्षात्रा वास का मामला
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 03, 2025 02:32:39Patna, Bihar:
लोकेशन - पटना सिटी-
एंकर - राजधानी पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सिगरामपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक रात में साइकिल से दूध देकर अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि राजधानी पटना में लगातार बढ़ते अपराध से लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। धनरुआ की यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
बाईट - कन्हैया सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी-2
0
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 03, 2025 02:32:31Noida, Uttar Pradesh:
0309ZN_Russian Chanda
Russian kids groove to Chanda Chamke in viral video
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
0
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 03, 2025 02:32:09Surajpur, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग सूरजपुर
टोल प्लाजा में पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया,,
टोल प्लाजा के स्टाफ से की मारपीट,
टोल टैक्स नहीं देने पर हुआ विवाद,
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,
पांच युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज,
पचीरा इलाके का मामला,, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,,
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 03, 2025 02:31:53Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर
SLUG-प्रेमी की प्रेमिका ने करवाई पिटाई
-पिटाई की घटना CCTV कैमरे हुई कैद
10 सेकेंड में प्रेमी को जड़े 11 थप्पड़, VIDEO: कानपुर में ब्रेकअप के बाद प्रेमिका को कर रहा था फोन, परिजनों ने पीटा
एंकर-कानपुर में में ब्रेकअप के बाद प्रेमिका को फोन करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। प्रेमिका की शिकायत पर उसके परिजनों ने प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें 10 सेकेंड के फुटेज में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने प्रेमी पर थप्पड़-घूसों की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद युवक ने डायग्नोस्टिक सेंटर में घुस कर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर करीब आधे घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
V/O- दरसल रायपुरवा थाना क्षेत्र में पेशेंट केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 6 से 7 लोग एक युवक पर जमकर थप्पड़ घूसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे है। करीब 10 सेकेंड में सीसीटीवी फुटेज में युवक पर 11 घूसे, थप्पड़ जड़े गए।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जहाँ एक युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था, कुछ समय पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।
जिसके बाद युवक प्रेमिका को फोन कर परेशान कर रहा था। जिसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। जानकारी पर आक्रोशित युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी थी।
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 03, 2025 02:31:41Haldwani, Uttarakhand:
हल्द्वानी :
इम्पोर्टेड शराब बरामद
लाखों रुपए की इंपोर्टेड शराब बरामद
देहरादून से आई टीम ने दो घरों में की छापेमारी
देर रात दिया कार्यवाही को अंजाम
लॉकर में छुपा कर रखी गई थी शराब
आबकारी अधिकारी प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई देर रात कार्रवाई
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 03, 2025 02:31:32Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0309ZUP_AMR_RESCUE_R
एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना में बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए चार दोस्त जब डूबने लगे तो ग्रामीणों ने तीन दोस्तो को डूबने से बचा लिया पर एक युवक को अभी तक गोताखोर ढूंढने में नाकाम रहे जिसकी तलाश की जा रही है
अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गंगा घाट पर मछली पकड़ने गए चार दोस्तों पर दुखद हादसा हो गया। अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से चारों युवक डूबने लगे। ग्रामीणों की सतर्कता से तीन को बचा लिया गया, लेकिन गांव छपना निवासी 20 वर्षीय शाहिद की गंगा लहरों में मौत हो गई। शाहिद की शादी महज 20 दिन पहले संभल जनपद के गांव मतावली की गुलनाज से हुई थी। परिवार में सबसे छोटा शाहिद अपने दोस्तों आकिल, दिलशाद और साहिल के साथ मछली पकड़ने गया था। पानी का बहाव तेज होने से सभी फंस गए। ग्रामीणों ने आकिल, दिलशाद और साहिल को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन शाहिद की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। रहरा थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शाहिद की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि गंगा में गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 03, 2025 02:31:10Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0903ZUP_AMR_SHAV_BARAMAD
एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा में डूबे तीनों सगे भाइयों के शव बरामद, शमशान घाट पर उमड़ा शहर… नम आंखों से दी अंतिम विदाई
अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम से सामने आई दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को गमगीन कर दिया। अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी रामपाल अपने पोते का मुंडन संस्कार कराने परिजनों संग छह दिन पहले तिगरी गंगा धाम पहुंचे थे। लेकिन खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया जब उनके तीनों बेटे गंगा स्नान के दौरान डूब गए। लगातार सात दिनों तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। आखिरकार ओमकार (25), बंटी (23) और अनुज (18) तीनों भाइयों के शव गंगा से 7 दिन बाद बरामद कर लिए गए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जब तीनों भाइयों के शव एक साथ श्मशान घाट के लिए ले जाए गए तो पूरे शहर की आंखें नम हो गईं। गंगा किनारे गमगीन माहौल में हजारों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर भाइयों को भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट – विनीत अग्रवाल, अमरोहा
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 03, 2025 02:31:01Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर
युवक को हार्टअटैक दरोगा ने CPR देकर बचाई जान
युवक की हालत खराब होता देख दुकान में लेटाकर पेट पर। किया पंप
एंकर-कानपुर में को एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। वो बीच सड़क पर ही जमीन पर गिर गया। उसके पूरे शरीर में कंपन होने लगा। राहगीरों उसके पास भीड़ लग गई। वहां से एक दरोगा गुजर रहा था। उसे तुरंत उठाकर बगल की दुकान पर लेटाया। इसके बाद उसको CPR देने लगा। इसके बाद उसमें कुछ हलचल होने लगी। फिर उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। जहां उसकी हालत खतरे के बाहर है।
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowSept 03, 2025 02:30:21Jalabaria, West Bengal:
পুজোর প্রসাদ খেয়ে অসুস্থ গ্রামের শিশুসহ চল্লিশ জন ব্যক্তি
নকিব উদ্দিন গাজী
030925ZG_DH_KAKDWIP
পুজোর প্রসাদ খেয়ে অসুস্থ হয়ে পড়লেন প্রায় ৪০ জন । তাঁদের কাকদ্বীপ ও দ্বারিকনগর হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। ঘটনাটি ঘটেছে নামখানার নারায়ণপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের গণেশনগর এলাকায়। জানা গিয়েছে, রাতে ওই এলাকার এক বাসিন্দার বাড়িতে রাধা অষ্টমীর পুজো হয়েছিল। ওই পুজোতে গ্রামবাসীদের নিমন্ত্রণ ছিল। রাতে গ্রামবাসীরা ওখানে গিয়ে পুজোর প্রসাদ সহ লুচি, ঘুগনি ও তালের বড়া খেয়ে ছিলেন। পেটের যন্ত্রণা শুরু হয়। পরে পায়খানা ও বমি হতে থাকে। এরপরই সবাই দুর্বল হয়ে পড়েন। মঙ্গলবার রাতেই তখন অসুস্থ সবাইকে হাসপাতালে নিয়ে গিয়ে ভর্তি করা হয়। ছোট বাচ্চা থেকে বড় রাও চিকিৎসাধীন কাকদ্বীপ হাসপাতালে।
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowSept 03, 2025 02:30:17Jalabaria, West Bengal:
জলাশয় থেকে মৃতদেহ উদ্ধার
নকিব উদ্দিন গাজী
030925ZG_DH_ROYDHIGHI
রায়দিঘিতে জলাশয় থেকে উদ্ধার হল এক ব্যক্তির মৃতদেহ। ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে এলাকায়। স্থানীয় বাসিন্দারা প্রথমে ওই দেহটিকে দেখতে পেয়ে রায়দিঘি থানায় খবর দেয়। পরে পুলিশ এসে মৃতদেহ উদ্ধার করে। জানা গিয়েছে ওই ব্যক্তির নাম মমতাজ মোল্লা(৪৯)। রায়দিঘি থানার শ্রীপলতলা মুসলমান পাড়ায় বাড়ি, ওই ব্যক্তি একদিন নিখোঁজ থাকার পর পুকুর থেকে তার মৃতদেহ উদ্ধার কে ঘিরে রহস্য ডানা বেধেছে।ওই ব্যক্তি কিভাবে জলে পড়ে গেল তার খতিয়ে দেখছে পুলিশ। বর্তমানে মৃতদেহ উদ্ধার করে রায়দিঘি থানার পুলিশ ডায়মন্ড হারবার পুলিশ মর্গে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠিয়েছে।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 03, 2025 02:30:13Noida, Uttar Pradesh:
0309ZN_Nigerian Ganpati
Ganpati Vibes In Africa! Nigerian Students' Electrifying 'Deva Shree Ganesha' Performance Wins Internet
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
0
Report
RSRahul shukla
FollowSept 03, 2025 02:17:20Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी- अमेठी में भीषण सड़क हादसा ,मौके पर ही कार सवार तीन की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार सामने जा रहे ट्रक से टकराई
कार सवार ड्राइवर समेत तीनो लोगो की मौके पर मौत
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की
आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे कार सवार
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का मामला
4
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 03, 2025 02:17:14Jaunpur, Uttar Pradesh:
बैंक से रुपये निकालते ही प्रोफेसर की जेब से उड़ाए 45 हजार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सीसीटीवी में हुआ कैद
जौनपुर। शहर के सिविल लाइन चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे टी.डी. कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह की जेब से दो महिलाओं ने 45 हजार रुपये उड़ा लिए।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सवाल यह है कि चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर ही इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
2
Report