Back
हाथियों का झुंड धान की फसल के पीछे गांवों की ओर
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Sept 19, 2025 04:46:14
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर -“शहडोल जिले के व्यौहारी वन परिक्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा दल इन दिनों अपने नन्हें बच्चों संग डेरा डाले हुए है। यह झुंड पिछले दो महीने से जंगल में शांतिपूर्वक रह रहा था, लेकिन अब जब धान की फसल पकने लगी है तो हाथी गांवों की ओर बढ़ रहे हैं और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि हाथियों ने अब तक किसी ग्रामीण पर हमला नहीं किया है। लेकिन इस पूरी घटना के पीछे हाथियों का एक दर्द भी छिपा है...
वीओ01-“पूर्वी व्यौहारी के चरका, हनुमानपुर, झिरिया और जगमाल जैसे गांवों में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी चर्चा का विषय है। 22 हाथियों का यह समूह जिसमें बड़े हाथी भी हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे भी… बीते दो माह से इसी इलाके में विचरण कर रहा है।
पहले यह झुंड जंगल की गहराइयों तक सीमित रहा, लेकिन अब फसल पकने के साथ ही हाथियों का रुख गांवों की ओर हो गया है। खेतों में मेहनत से उगाई गई धान उनकी भूख मिटाने का जरिया बन गई है। कई कच्चे मकानों को भी उन्होंने तोड़ डाला—दरअसल खाने की तलाश में हाथियों ने मकानों तक को निशाना बनाया।
लेकिन, इन सबके बीच हैरानी की बात यह है कि हाथियों ने किसी इंसान को चोट नहीं पहुंचाई। उनका पूरा ध्यान सिर्फ भोजन पर है। ग्रामीण डरे जरूर हैं, लेकिन उनकी आंखों में भी हाथियों का दर्द झलकता है।”
वीओ02-“बुजुर्ग बताते हैं कि यह जंगल कभी हाथियों का असली घर हुआ करता था। चारों तरफ हरियाली थी, तालाब थे, और घने जंगल जिनमें हाथी बेखौफ विचरते थे। आज जंगल सिकुड़ गए हैं, इंसानी बसाहट बढ़ गई है और हाथियों का संसार बिखर गया है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि हाथियों का यहां लौटना संयोग नहीं है। शायद वे अपने बच्चों को यह जगह दिखाने आए हैं—जहां कभी उनके पूर्वज रहते थे। यह धरती उनके लिए सिर्फ जंगल नहीं, बल्कि उनकी यादों का घर है।”
वीओ03-“तो कहीं ना कहीं यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि जंगल सिर्फ जानवरों का नहीं बल्कि इंसानों का भी सहअस्तित्व है। जब हम उनका घर छीनते हैं तो वे हमारे खेतों और गांवों की ओर आ ही जाते हैं। व्यौहारी में हाथियों की मौजूदगी केवल फसल बर्बादी की कहानी नहीं है, बल्कि उस दर्द की गवाही है जो जंगल खोने से पैदा हुआ है।”
बाइट01-पीड़ित महिला
बाइट02-APS भदोरिया( SDO फॉरेस्ट व्यौहारी)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GMGANESH MOHALE
FollowSept 19, 2025 06:35:310
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 19, 2025 06:35:140
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 19, 2025 06:34:450
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 19, 2025 06:34:180
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 06:33:120
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 19, 2025 06:32:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 06:32:480
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 19, 2025 06:32:300
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 19, 2025 06:31:34Noida, Uttar Pradesh:तीसरे राउंड में एबीवीपी चारों सीटों पर आगे
- NEETU JHA
0
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 19, 2025 06:31:260
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 19, 2025 06:31:060
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 06:30:080
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 19, 2025 06:29:513
Report
AAAkshay Anand
FollowSept 19, 2025 06:29:320
Report