Back
स्वास्थ्य सचिव का गिरिडीह अस्पताल निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के!
MSMrinal Sinha
Aug 07, 2025 10:02:45
Giridih, Jharkhand
एभीबी : राज्य के स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव अजय कुमार आज गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की जर्जर स्थिति और अव्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं देखकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए कई सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है, दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर पर अस्पतालों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इस पर भड़कते हुए सचिव अजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो कर्मचारी और डॉक्टर अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर टर्मिनेट किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि गैरहाजिर कर्मियों की सूची बनाकर तत्काल कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आने वाले तीन महीनों के भीतर गिरिडीह सदर अस्पताल की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों, स्टाफ और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द सदर अस्पताल में MRI जांच की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने उनसे इलाज, दवा, सफाई, खानपान और अन्य मूलभूत सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, सिविल सर्जन समेत जिला स्वास्थ्य समिति और प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बाईट : अजय कुमार, सचिव स्वास्थ्य विभाग
मृणाल सिन्हा
गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
239
Report
390
Report
281
Report
420
Report
228
Report
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ कि प्रेस कॉन्फ्रेंस : MMC जोन के सीसी मेंबर रामधर सहित 12 इनामी नक्सलियों का स
361
Report
169
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:43Noida, Uttar Pradesh:Japan - Fire near nursery school in Aomori City: Investigation into connection to earthquake underway - NHK
157
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:31Noida, Uttar Pradesh:Japan: The moment the M7.6 earthquake hit Hachinohe City - captured from the Aomori Asahi Broadcasting Hachinohe branch office
176
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:10Noida, Uttar Pradesh:Damage reported after a violent storm hit Yanbu, Saudi Arabia this evening...
153
Report
114
Report
138
Report
193
Report
HBHemang Barua
FollowDec 08, 2025 18:45:19274
Report