Back
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने किशनपुरा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं!
Kurukshetra, Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांव किशनपुरा में पहुंचे,CM ने ग्रामीणों का जताया आभार,सीएम ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाडवा विधानसभा के गांव किशनपुरा में पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री नरेंद्र सिंह सैनी का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के पांच गांव का दौरा करेंगे। वही मुख्यमंत्री सैनी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के विकास के लिए काम कर रही है। और गांव में भी विकास के काम किया जा रहे हैं। वही सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए कार्यक्रम किया जा रहे हैं ताकि आप लोगों को सचेत किया जा सके और दोबारा से ऐसी स्थिति देश में ना हो।
गांव किशनपुरा के सरपंच संजीव सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की है। और जो काम ग्रामीणों ने उनको लिखित में दिए हैं उनको भी पूरा करवाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।
स्पीच बाईट:-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
बाईट:- सरपंच संजीव सैनी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement