Back
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ: भाजपा ने काले दिवस पर किया विरोध
Ujjain, Madhya Pradesh
देशभर में भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काले दिवस के रूप में मानती है। उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताऔ ने काले कपड़े पहनकर और काले गुब्बारे छोड़कर आपातकाल के समय को याद किया। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने आपातकाल से जुड़ी कुछ घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का लोकार्पण किया।
25 जून 1975 वो तारीख जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। देश के इतिहास को बदल देने वाली इस घटना के आज 50 साल पूरे हो गए। आज भारतीय जनता पार्टी इस तारीख को याद कर इस सबक को आत्मसात करा रहा है। उज्जैन के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें आपातकाल से जुड़ी कई घटनाओं को शामिल किया गया इस प्रदर्शनी का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया पत्रकार वार्ता में इंदर सिंह परमार ने आपातकाल से जुड़ी घटनाओं की जानकारी सांझा की वही इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कल दिवस होने के चलते काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले रंग के गुब्बारे आसमान में विरोध स्वरूप छोड़ें। मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने कई बार अपमानित किया है। संविधान को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक भाजपा पहुंचा रही है। आने वाली पीढ़ी को कल दिवस की जानकारी दे रहे हैं। नई पीढ़ी को इंदिरा गांधी जी के आतंक की जानकारी होना चाहिए।
बाइट सावित्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री
बाइट इंदर सिंह परमार, शिक्षा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement