गुरसराएं ने चिरगांव को 7 विकेट से हराया, मास्टर प्रीमियर लीग में जीत
झांसी के RNS वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही मास्टर प्रीमियर लीग के सीजन 7 के एक मुकाबले में गुरसराएं ने चिरगांव को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चिरगांव ने सचिन मिश्रा (36) और महेश कुमार (34) के योगदान से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। गुरसराएं की ओर से अजय देवलिया ने 3 विकेट और शीलेंद्र यादव ने 1 विकेट लिया। इसके बाद गुरसराएं की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
