Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
क Kashmir घाटी में ईरान की मदद के लिए लोगों का उत्साहपूर्ण दान
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Mar 24, 2026 05:49:48
Gulmarg,
In various areas of the Kashmir Valley,a growing trend of public donations in support of and assistance for Iran is being observed. In this effort, people from all walks of life including men, women, the elderly, and children are participating actively. Women are contributing according to their means by donating gold jewelry, copper utensils, and other valuable household items, which clearly reflects their sincerity and compassion. In rural areas, people are even offering their livestock,which is a vital part of their livelihood, yet they are still taking part in this charitable cause. Children are not far behind, they are contributing their savings, pocket money, and small reserves, demonstrating their sense of empathy and awareness. Similarly, the youth are also participating enthusiastically, with some even offering their personal cars and motorcycles as donations. All these actions represent a strong example of public unity, selflessness, and humanitarian spirit, showing how committed people are to helping others in difficult times. Such scenes are being witnessed in districts like Baramulla, Budgam, and other areas. People say they are helping Iran purely on humanitarian grounds.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTMD. TARIQ
Mar 24, 2026 06:47:16
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की सदर कोतवाली में देर रात तक भाजपा के नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान समेत कई पदाधिकारी, पार्टी के नगर महामंत्री पीयूष अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में थाने में धरने पर बैठ रहे। देर रात एएसपी के पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए धरना समाप्त कर दिया। नगर महामंत्री इंद्रेश चौहान ने कहा कि 24 घंटे के अंदर मुकदमा वापस लिया जाए और बदसलूकी करने वाले चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिला है। यह 24 घंटे की समय-सीमा आज रात खत्म हो रही है। भाजपा पदाधिकारियों का साफ कहना है अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो दोबारा धरना शुरू कर दिए जाएगा। दरअसल मामला यह है कि एक ग्रामीण ज्वालाप्रसाद ने कंचन ज्वैलर्स के मालिक और भाजपा नगर महामंत्री पीयूष अग्रवाल के पास जेवर गिरवी रखे थे। जेवर वापस न मिलने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। जब भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी लेने चौकी इंचार्ज से फोन पर बात की तो कथित तौर पर अभद्रता हुई, जिसके बाद थाने में धरना शुरू हो गया। अब देखना है कि अगले 24 घंटे में पुलिस क्या रुख अपनाती है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 24, 2026 06:46:46
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह आज सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह नौ बजे पटना स्थित आवास से अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के लिए रोड शो पर निकले। इस दौरान जगह जगह पर सैकड़ों समर्थक फूल माला लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे। अथमलगोला के सबनीमा गांव में उनके सैकड़ों समर्थक स्वागत में खड़े दिखे। वहां वे थोड़ी देर विश्राम के लिए रुके और लोगों से मिलकर उनका काफिला आगे बाढ़ के लिए निकला। बाढ़ शहर में एसबीआर चौराहे पर सैकड़ों समर्थक सुबह से उनके इंतजार में खड़े दिखे। बाढ़ पहुंचते ही उनकी एक झलक देखने के लिए समर्थक टूट पड़े। उन्होंने भी अपने समर्थकों से फूल माला लेकर उनका मुस्कुराहट के साथ अभिवादन स्वीकार किया। यहां के बाद वे शहर के व्यस्त चौराहे से गुजरते हुए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे। यहां भी उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। गांव के लोग बेऊर जेल से रिहाई के बाद बेसब्री से उनके गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। आज अपने बीच उन्हें देखकर लोग काफी खुश दिखे। सबसे पहले उन्होंने नदावां गांव की कुलदेवी मां ब्राह्मणी स्थान जाकर पूजा अर्चना की। माता का आशीर्वाद लेने के बाद वे गाड़ियों के काफिले के साथ मोकामा जनता दर्शन के लिए निकल पड़े। रास्ते भर वे अपने समर्थकों से मिलकर उनका हाल चाल लेते दिखे। जनता की समस्याओं का ऑनस्पॉट समाधान किया और फिर मिलने का वादा कर रोड शो पर निकल पड़े। बाइट अनंत समर्थक
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 24, 2026 06:45:37
Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की आज चैत्र नवरात्र के छठवें एवं यमुना जन्मोत्सव दिवस के दिन यमुनोत्री मंदिर समिति ने विधिवत घोषणा की यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर शुभ मुहूर्त दिन 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे इससे पूर्व मां यमुना की उत्सव डोली 19 अप्रैल को प्रातः8 बजकर 30 मिनट बजे शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ)से अपने भाई शनिदेव सोमेश्वर की डोली और हजारों श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी मां यमुना की पूजा अर्चना के बाद 19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दिन 12 बजकर 35 मिनट पर मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वही नवरात्र के प्रथम दिन गंगोत्री मंदिर समिति ने भी गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया था गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को दिन 12:19 बजे पर खुलेंगे और 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होगी。
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 24, 2026 06:35:02
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत मंत्री सुबोध उनियाल ने आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने उपचाराधीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें बेहतर समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
594
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 24, 2026 06:34:41
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक जंगली जानवर ने बछड़े का शिकार कियाः कलंदरपुरा गांव में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप एंकर...घाड़ क्षेत्र के ग्राम कलंदरपुरा में एक जंगली जानवर ने बाड़े में बंधे एक बछड़े का शिकार कर लिया है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस मामले में लापरवाही बरत रहा है। कलंदरपुरा निवासी राजेश मीणा ने बताया कि उन्होंने अपने बछड़े को रात में रोज की तरह बाड़े में बांधा था। सुबह जब वे उठे, तो बछड़ा मृत अवस्था में मिला। जंगली जानवर ने बछड़े को अपना निशाना बनाया था। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली जानवर (शेर या पैंथर) की आवाजाही की खबरें आ रही हैं। करीब पांच दिन पहले धुंधलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हेमराज ने पहाड़ पर एक वन्यजीव देखने की पुष्टि की थी। इससे पहले केदारा गांव में भी जंगली जानवर कई मवेशियों का शिकार कर चुका है। चारनेंट रोड पर स्थित अमृत ज्ञान निरंजन आश्रम के महाराज रामकिशन मीणा ने बताया कि पूर्व में आश्रम में भी एक गाय का शिकार हुआ था, तब भी पहाड़ पर शेर होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कई राहगीरों और ग्रामीणों ने भी घाड़ के पहाड़ों पर शेर को घूमते हुए देखने का दावा किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार सूचना देने के बावजूद विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। मवेशियों के लगातार हो रहे शिकार से अब लोगों को अपनी जान का भी खतरा सताने लगा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत गश्त बढ़ाए और पिंजरा लगाकर इस हिंसक जानवर को पकड़े ताकि किसी भी जनहानि को रोका जा सके।
456
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 24, 2026 06:34:31
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कोर एरिया को खाली कराने की दिशा में विस्थापन प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत भैरुपुरा गांव में 208 परिवारों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 141 परिवारों ने स्वैच्छिक विस्थापन के तहत कैश पैकेज का विकल्प चुना है। इन परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए उनके खातों में जमा कराए जा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार, भूमि सरेंडर के बाद दूसरी किस्त 7.5 लाख रुपए और अंतिम 4.5 लाख रुपए एक साल की एफडी के रूप में दिए जाएंगे। यानी कुल 15 लाख रुपए प्रति परिवार का पैकेज तय किया गया है। वहीं, भीमगंज और बाड़ा धूंधला सहित अन्य गांवों में भी विस्थापन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि कोर एरिया में अभी भी करीब 8 गांवों के लगभग 2 हजार परिवार निवास कर रहे हैं, जिनका चरणबद्ध विस्थापन किया जाना है। वन विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से टाइगर रिजर्व को मानव हस्तक्षेप से मुक्त कर वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
572
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 24, 2026 06:34:12
575
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 24, 2026 06:34:04
Amethi, Uttar Pradesh:झटका तार की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस विधिक कार्रवाई करने में ड्यूटी बीती रात साइकिल से घर जा रहा था मृतक अमेठी में बीती रात साइकिल से घर जा रहे युवक की जानवरो से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस विधिक।कार्रवाई करने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था और वह शराब पीकर बीती रात घर जा रहा था और नशे में वह झटका तारों के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के सिंभुई चौराहे का है जहां देसी शराब का ठेका स्थित है। बीती रात पास के ही गांव राम शाहपुर का रहने वाला सुनील महारा पुत्र लल्लन 45 वर्ष बीती रात साइकिल से अपने घर जा रहा था।अभी वह ठेके से 10 मीटर दूर पहुँचा ही था कि सड़क किनारे जानवरों से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तारों की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।अंधेरा होने के कारण शव रात भर घटनास्थल भारी पड़ा रहा।आज सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद डायल 112 और जामो पुलिस मौके पर पहुंची है और विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और रोज शराब पीता था।बीती रात शराब पीकर अपने घर जा रहा था जहां वह शराब के नशे में अनियंत्रित होकर झटका तारों पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी विनोद सिंह में कहा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
613
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 24, 2026 06:33:55
Betul, Madhya Pradesh:संतरे से भरे पिकअप और आयशर में भीषण टक्कर , 3 लोगों की मौत छिंदवाड़ा के लावाघोघरी थाना अंतर्गत रविवार देर रात संतरे से भरे पिकअप और आयशर की भिड़ंत में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की पिकअप सवार दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी में लावाघोघरी एसआई अभिषेक मार्को ने बताया कि घटना रविवार रात डेढ़ बजे के आसपास की है। जहां घाट परासिया मैनीखापा के पास संतरे लेकर जा रहा पिकअप से सागर की तरफ जा रहा था वहीं सामने से आ रहे आयशर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान पिकअप में सवार भूषण पिता तड़म मधुकर राव 30 साल एवं प्रज्वल पिता ज्ञानेश्वर चावके 22 साल दोनों निवासी अमरावती महाराष्ट्र निवासी की मौके पर मौत हो गई जबकि वही एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
621
comment0
Report
Advertisement
Back to top