Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
बारामुल्ला की दुकान में आग, दमकल और सेना ने मिलकर बुझाई आग
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Mar 22, 2026 07:02:05
Gulmarg,
A fire broke out in a shop in Baramulla on Sunday, causing heavy damage to the property. According to local residents, the fire suddenly started inside the shop and quickly spread, creating panic in the area. Soon after the incident, personnel from the Indian Army reached the spot and assisted in the rescue and firefighting operation. The Jammu and Kashmir Fire and Emergency Services also rushed to the area and worked hard to bring the flames under control. Thanks to the joint efforts of the Indian Army and the Fire and Emergency Services, the fire was eventually extinguished. However, the shop suffered major damage in the incident. The exact cause of the fire is yet to be ascertained.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 22, 2026 08:06:45
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : शहीद दिवस पर रक्तदान का महाअभियान, 75 यूनिट रक्त संग्रहित, 200 यूनिट का लक्ष्य एंकर/इंट्रो : शहीद दिवस के उपलक्ष में गायत्री शक्तिपीठ पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। जिला चिकित्सालय के पीएमओ आलोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक शिविर में 75 लोगों द्वारा रक्तदान किया जा चुका है, जबकि रक्तदान का कार्यक्रम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि शिविर का लक्ष्य 200 यूनिट रक्त संग्रहित करना है, जिसके लिए टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 22, 2026 08:06:18
Alwar, Rajasthan:नंदेश्वर धाम के पास कचरे का ढेर, ग्रामीणों में गुस्सा; हाईवे जाम की चेतावनी अलवर के सरिस्का वन क्षेत्र स्थित नंदेश्वर धाम के पास प्राचीन बावड़ी क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेलर से कचरा डालने का मामला अब गंभीर बनता जा रहा है। यह घटना करीब चार दिन पहले रात के समय हुई, जिसके बाद से आसपास के ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मुखराम दोई और संतराम गुर्जर के अनुसार, बाहरी इलाके से लाकर यहां गंदा कचरा फेंका गया है। यह क्षेत्र सरिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़ा संवेदनशील इलाका है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकती है। कचरे से उठ रही दुर्गंध और फैलती गंदगी से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों और सरिस्का प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण नरेश फागणा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कचरा नहीं हटाया गया तो नंदेश्वर धाम के पास अलवर-जयपुर हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कचरे में पड़ी पॉलिथीन खाने से पशु बीमार हो रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा है और इसका असर वन्यजीवों पर भी पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरे को तुरंत हटाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए, अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे जाम की स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संदिग्ध वाहनों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर पूछताछ जारी है। साथ ही नगरपालिकाओं को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि यदि उनके क्षेत्र का कचरा यहां डाला गया है तो तुरंत जानकारी दें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कचरा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 22, 2026 08:05:48
khiri, Uttar Pradesh:आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी बीजेपी संगठन को मजबूत करने में लगी है लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में तीन दिनों से लगातार मैराथन बैठक जारी है पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं आपको बता दें कि ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के जिलों की जिला समितियों का गठन पहले ही पूरा हो चुका है कल देर रात तक चली बैठक में काशी और कानपुर क्षेत्र के जिला समितियां के नाम फाइनल हुए और आज अवध क्षेत्र की बैठक जारी है mlc और भाजपा महामंत्री गोविंद शुक्ला ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी काम कर रही है इस बार ओबीसी एससी और महिलाओं पर खास फोकस किया जाएगा। जल्द ही बचे हुए नाम का ऐलान होगा और सभी को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी。
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 22, 2026 08:05:39
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में दबंगई का LIVE वीडियो वायरल, युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में सरेराह एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना स्थानीय सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर थप्पड़ों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमলावर उस पर लगातार हमला करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। शनिवार देर शाम सामने आए इस वीडियो ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 22, 2026 08:03:51
Jaipur, Rajasthan:एंकर-मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आपकी रसोई पर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के लिए लोग लाइन में खड़े हैं, एजेंसीयों के चक्कर काट रहे हैं, और कई घरों में चूल्हा तक ठंडा पड़ने की नौबत आ गई है। वैसे ही पाइपलाइन के जरिए गैस मिले, ऐसी उम्मीद थी, पर जयपुर में हजारों घरों तक पाइपलाइन पहुंचने के बावजूद लोग एलपीजी पर निर्भर हैं। तेल-गैस संकट से आम जनता प्रभावित है और अब किचन में सिलेंडर ही सहारा है। जयपुर में हालांकि पीएनजी कनेक्शन के साथ राहत मिलनी थी, पर अब भी अधिकांश घरों में एलपीजी सिलेंडर ही उपयोग हो रहा है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन घरों में पीएनজি कनेक्शन हैं, उन्हें अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने होंगे, ताकि वास्तविक उपभोक्ता जिन्हें गैस पाइपलाइन नहीं है, उन्हें आसानी से गैस मिल सके। वहीं कुछ परिवारों ने पीएनजी के लिए आवेदन किया है, पर 90 दिन का समय लग रहा है। पाइपलाइन बिछाने, सुरक्षा जाँच और तकनीकी मंजूरी जैसी प्रक्रियाओं में देरी हो रही है, जिसके कारण कनेक्शन प्राप्त करने में समय लग रहा है। शहर के इलाकों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क कटिंग, पुरानी बस्तियों की संकरी गलियाँ और नई सड़कों के निर्माण के कारण बार-बार खुदाई जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। फिलहाल, पीएनजी सुरक्षित और सस्ती मानी जाती है, लेकिन विस्तार की रफ्तार धीमी है, जबकि एलपीजी की कीमतें भी अधिक हैं। यदि सप्लाई जल्दी सामान्य नहीं होती, तो पीएनजी की मांग बढ़ेगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 22, 2026 08:02:09
Ranchi, Jharkhand:ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैंप 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह तीन दिनों तक चलने वाला विशेष कार्यक्रम था, जिसमें प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण दिनों को मनाया गया। 20 मार्च को वर्ल्ड स्पैरो डे, 21 मार्च को इंटरनेशनल फॉरेस्ट डे, और 22 मार्च को वर्ल्ड वाटर डे के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज इस आर्ट कैंप के अंतिम दिन वन विभाग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ये सभी दिन हमारे अस्तित्व से सीधे जुड़े हुए हैं।जैसा कि आप जानते हैं, 20 मार्च को वर्ल्ड स्पैरो डे, 21 मार्च को इंटरनेशनल फॉरेस्ट डे और आज वर्ल्ड वाटर डे है। ये सभी हमारे अस्तित्व से जुड़े हुए हैं, क्योंकि हम सभी प्रकृति का ही हिस्सा हैं。 इसी सोच के साथ देशभर से करीब 50 कलाकारों को आमंत्रित किया गया, ताकि वे अपनी कला के माध्यम से प्रकृति पर आधारित पेंटिंग तैयार करें। आप देख सकते हैं कि सभी कलाकारों की कृतियां प्रकृति से प्रेरित हैं। प्राचीन समय से ही कला, अभिव्यक्ति का सबसे प्रभावी माध्यम रही है। 10 से 15 हजार साल पुराने रॉक आर्ट भी इस बात के साक्षी हैं कि मानव ने सबसे पहले अपनी भावनाओं को कला के जरिए व्यक्त किया, जो बाद में लिपि में परिवर्तित हुई。 आज भी यदि हम समाज को किसी महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करना चाहते हैं, तो कला सबसे सशक्त माध्यम है। जहां एक लंबा भाषण या हजारों शब्दों का लेख सीमित प्रभाव छोड़ता है, वहीं एक पेंटिंग अपने आप में पूरी भावना को व्यक्त कर देती है。 किसी भी कलाकार की एक पेंटिंग सिर्फ कुछ घंटों का काम नहीं होती, बल्कि उसमें उसके वर्षों का अनुभव, सोच और अभ्यास झलकता है। इसी उद्देश्य से हमने इस आर्ट कैंप का आयोजन किया, ताकि समाज के हर वर्ग को जोड़कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा सके。
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 22, 2026 08:00:22
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नवरात्रि में आस्था का अद्भुत दृश्य: दुर्गा पंडाल में पहुंचा बंदर, प्रसाद ग्रहण कर शांतिपूर्वक चला गया सिवनी मालवा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के ठाकुर मोहल्ला स्थित दुर्गा पंडाल में रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा कर दिया। सुबह पूजा-पाठ के दौरान एक बंदर अचानक पंडाल में पहुंचा और उसका व्यवहार देख वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय पंडित जी माता रानी का विधिवत पाठ कर रहे थे और श्रद्धालु पूजा-अर्चना में लीन थे। तभी अचानक एक बंदर पंडाल में प्रवेश कर सीधे माँ दुर्गा की प्रतिमा के समीप जाकर बैठ गया। कुछ क्षणों तक वह शांत मुद्रा में वहीं बैठा रहा, मानो पूजा का हिस्सा बन गया हो। इसके बाद बंदर ने बड़ी सहजता से प्रतिमा के पास रखा प्रसाद उठाकर ग्रहण किया। खास बात यह रही कि उसने किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या आक्रामकता नहीं दिखाई। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह पंडित जी के पास गया और वहां रखा पानी भी पिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान बंदर पूरी तरह शांत और संयमित नजर आया। घटना के बाद बिना किसी प्रकार की तोड़फोड़ या नुकसान पहुंचाए बंदर उसी तरह शांतिपूर्वक पंडाल से बाहर निकल गया। इस दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे और इसे दैवीय संकेत के रूप में देखने लगे। दुर्गा पंडाल समिति के सदस्य शिवा शिवपुरे ने बताया कि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनके अनुसार, बंदर को भगवान हनुमान का स्वरूप माना जाता है, और इस प्रकार माँ दुर्गा के दरबार में आकर प्रसाद ग्रहण करना आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत दुर्लभ और भावनात्मक था। उन्होंने यह भी बताया कि लाल मुंह वाले बंदर आमतौर पर नगर क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे में इस विशेष अवसर पर उसका पंडाल में आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। कई श्रद्धालु इसे माँ दुर्गा की विशेष कृपा और शुभ संकेत मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे आस्था और प्रकृति के अद्भुत संगम के रूप में भी देख रहे हैं।
1
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 22, 2026 08:00:16
Sitamarhi, Bihar:थप- Sitamarhi से बड़ी खबर आ रही है रविवार की सुबह अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर देने के बाद उसकी बाइक लूट ली. जख्मी को आनन फानन में पुलिस ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के देमा गांव निवासी दिनेश महतो के रूप में हुई है. जख्मी अहले सुबह अपने घर से बाइक लेकर सब्जी लाने डुमरा जा रहा था. इसी बीच हरि छपरा गांव में पूर्व से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दिया. Sitamarhi के सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस लगातार विभिन्न इलाकों में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है.
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 22, 2026 07:48:00
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस ने 5 किलो 620 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम ऋषि सेन है जो की बोरी का ही रहने वाला है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है दरअसल दुर्ग की बारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि डबरी तालाब के पास एक युवक गांजा बेचने के फिराक में घूम रहा है जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घेरा बन्दी कर युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम ऋषि सेन बताया इसके बाद उसकी तलाशी ली गई उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 5 किलो 620 ग्राम गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई वही उसके पास नकद 3300 ₹ भी जप्त किये गए हैं जिसके बाद पुलिस ने फौरन एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
654
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 22, 2026 07:47:48
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,जहां एक शराबी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। घटना बैतूल जिले में भैंसदेही थाना क्षेत्र के बैलढाना गांव की है,जहां बीती रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतका मालो धोटे का अपने पति राजू धोटे से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात आरोपी पति राजू धोटे शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने लठ से बेरहमी से पत्नी को पीटा,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
516
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 22, 2026 07:47:39
574
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 22, 2026 07:47:27
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "भारत का चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है? और BJP के निर्देशों पर काम करता है... महीनों पहले, हमारे नेता राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया था और इसे घर-घर तक पहुंचाया था, लेकिन सवाल यह है? कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की मदद क्यों मांगी? सबसे बड़ी बात यह है? कि ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर इफ्तार दावत के लिए बुलाया था, लेकिन वह उस मंच का इस्तेमाल मुस्लिम वोट इकट्ठा करने के लिए ऐसे बयान देने के लिए कर रही हैं... उनके कार्यकाल में कितने मुसलमानों ने तरक्की की है? कितने लोगों को नौकरी मिली?"
712
comment0
Report
Advertisement
Back to top