icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल MP में 8 IAS अफसरों के तबादले: तीन जिलों के कलेक्टर बदले, नई जिम्मेदारियाँ मिलीं

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालMP में 8 आईएएस अफसरों के तबादले फेरबदल में तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई मंदसौर कलेक्टर आदित्य गर्ग को परियोजना संचालक मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और सीईओ राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल का कलेक्टर नियुक्त किया गया बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर का नया कलेक्टर بنایا गया ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को बालाघाट कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई दिनेश जैन को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से ओएसडी, संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अपर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग बनाया गया
0
0
Report

फरीदाबाद: पार्षद दीपक यादव ने बल्लभगढ़ नगर निगम एक्शन ऑफिस पर ताला जड़ दिया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। दरअसल स्थानीय लोगों और पार्षद दीपक यादव कॉलोनी की समस्याओं को लेकर बल्लभगढ़ नगर निगम पहुंचे थे जहां पर स्थानीय लोग और पार्षद दीपक यादव की स्थानीय समस्याओं को लेकर बल्लभगढ़ निगम एक्शन डालचंद शर्मा से बहस भी हो गई, इसके बाद वार्ड नंबर 43 के पार्षद दीपक यादव ने लोगों की मौजूदगी में एक्शन के ऑफिस पर ताला जड़ दिया। पार्षद दीपक यादव का आरोप लगाया था कि अधिकारी समय पर काम नहीं करते और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर बल्लभगढ़ निगम एक्शन डालचंद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय लोगों को समस्या थी, तो समस्या को लेकर बात करते जिस तरीके से पार्षद दीपक यादव ने उनके ऑफिस पर ताला लगाया है वह अपमानजनक है यह एक पार्षद को शोभा नहीं देता। की अधिकारी के ऑफिस पर ताला लगा दो यदि किसी प्रकार की समस्या स्थानीय लोगों को हो रही थी तो उसको लेकर वह अपनी समस्या रख सकते थे अधिकारी उनकी समस्या पर ही काम करने के लिए सरकार ने लगाए हैं परंतु जिस तरीके से एक पार्षद के द्वारा ताला लगाया गया है वह बिल्कुल गलत है इसको लेकर वह अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत देंगे ताकि भविष्य में कोई पार्षद ऐसा ना कर सके।
0
0
Report

खैरथल तिजारा में नाले की दीवार तीन दिन में ढही, ठेकेदार पर गुणवत्ता का आरोप

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा कस्बे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो गए, कस्बे के तहसील रोड से बिजली घर रोड तक बनाए जा रहे नाले की दीवार महज तीन दिन बाद ही ढह गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने और विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का निर्माण कार्य तीन दिन पहले ही पूरा किया गया था, लेकिन दीवार तीन दिन तक भी नहीं टिक पाई, लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते नई बनी दीवार टिक नहीं सकी। लोगो का मानना है कि नाले की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के दौरान जलभराव और हादसों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की जांच और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि ठेकेदार ने निर्माण के दौरान मिट्टी की आवश्यक सपोर्ट नहीं लगाई थी, जिसके कारण दीवार गिर गई।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर के क्लर्क ने शराब के नशे में रची अपहरण की झूठी साजिश, गिरफ्तार

Munger, Bihar:जमालपुर होटल में नशे में धुत मिला शिक्षा विभाग का क्लर्क खुद रची थी अपहरण की साजिश पुलिस को रातभर दौड़ाया मुंगेर: शराब के नशे में मुंगेर जिले में शिक्षा विभाग के एक क्लर्क ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। नशे में धुध होकर उसने पुलिस को गुमराह किया और पूरे सिस्टम को रातभर दौड़ाया। आखिर में जमालपुर के विनायक होटल के बाथरूम से वह बदहवास हालत में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11:30 बजे धरहरा थाने पर अमाड़ी निवासी सचिन का फोन आया। उसने बताया कि उसका भाई मनीष कुमार शिक्षा विभाग का क्लर्क, का अपहरण हो गया है। जो सदर प्रखंड के जाफरनगर पंचायत स्थित स्कूल में  पदस्थापित है। सूचना पर धरहरा एसएचओ सोनू कुमार हरकत में आए। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो अंतिम लोकेशन जमालपुर निकली। धरहरा और जमालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों में दबिश दी। छापेमारी में होटल विनायक के एक कमरे का बाथरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलते ही अंदर से शराब के नशे में धुत मनीष निकला। मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। जमालपुर थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब की पुष्टि हुई। पूछताछ में मनीष ने खुलासा किया कि अपहरण पूरी तरह मनगढ़ंत था। नशे में आकर परिवार को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई थी। धरहरा एसएचओ सोनू कुमार  ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम और झूठी सूचना देने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

मानसिक विक्षिप्त महिला की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम झरसा आलम के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे बकरी चराने गई महिला की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम झरसा आलम निवासी साबिर खां की 45 वर्षीय पुत्री वसीमा बेगम का मानसिक संतुलन ठीक नहीँ रहता था इसलिए वह आपने पिता के घर रहती थी। मंगलवार को वह बकरी चराने रेलवे ट्रैक के किनारे गई थी। शाम करीब छः बजे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। रेलवे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
0
0
Report

दहेज के दबाव से विवाहिता की संदिग्ध मौत: अलवर में हत्या का आरोप

Alwar, Rajasthan:अलवर में दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप अलवर जिले में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों के अनुसार, दिलशाना उर्फ दिलशान की शादी 11 मई 2022 को अलवर जिले के चिरखाना निवासी अरबेज से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर ताने देता था और बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पांच लाख रुपये की मांग करता था। दहेज विवाद को लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुईं। जनवरी, अप्रैल और 24 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता बैठकें हुईं, जिनमें ससुराल पक्ष ने प्रताड़ना नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। परिजनों का कहना है कि 28 जुलाई की सुबह दिलशाना ने फोन कर बताया था कि पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। कुछ समय बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। जब परिवार ससुराल पहुंचा, तब तक पुलिस उसे अस्पताल ले जा चुकी थी। मृतका के परिजनों ने पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सदर थाना अलवर में लिखित शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बाइट: मुबीन, मृतका का भाई
0
0
Report
Advertisement

सिरोही के प्रकाश प्रजापति: हर अंतिम विदाई को सम्मान देने वाली मिसाल

Sirohi, Rajasthan:हम अक्सर समाजसेवा की बातें सुनते हैं... भूखे को खाना खिलाना, बीमार की मदद करना, गरीबों की सहायता करना... लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उन लोगों का क्या होता होगा, जिनकी मौत के बाद उन्हें कंधा देने वाला भी कोई नहीं होता? जिनके अंतिम संस्कार के लिए कोई अपना मौजूद नहीं होता... आज की यह कहानी ऐसे ही एक इंसान की है, जिसने अपने जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बना लिया है—हर इंसान को सम्मानजनक विदाई दिलाना। मिलिए... सिरोही के प्रकाश प्रजापति से। कहते हैं कि किसी इंसान की असली पहचान उसके कर्म होते हैं। सिरोही के प्रकाश प्रजापति ने अपने कर्मों से यह साबित कर दिया है कि इंसानियत सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। पिछले 14 वर्षों से वे उन लोगों की अंतिम यात्रा के साथी बने हुए हैं, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं होता। लावारिस... बेसहारा... या फिर ऐसे लोग जिनकी पहचान तक नहीं हो पाती... प्रकाश के लिए वे सिर्फ शव नहीं, बल्कि सम्मान के अधिकारी इंसान हैं। हाल ही में सिरोही में 15 दिन पुराना एक अज्ञात शव मिला। न कोई पहचान... न कोई परिजन... और न ही कोई ऐसा, जो उसे अंतिम विदाई दे सके। शव की हालत बेहद खराब थी। लेकिन तभी एक बार फिर इंसानियत ने दस्तक दी। पुलिस ने फोन किया... और कुछ ही देर में प्रकाश वहां मौजूद थे। उन्होंने पूरे सम्मान और धार्मिक परंपराओं के साथ उस अज्ञात व्यक्ति को अंतिम विदाई दी। शायद उस व्यक्ति का कोई अपना नहीं था... लेकिन उसकी आखिरी यात्रा अकेली नहीं रही। यह कोई पहली बार नहीं था। ऐसे 1600 से अधिक लोगों की अंतिम यात्रा में प्रकाश अब तक शामिल हो चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान, जब लोग अपने परिजनों के शवों से भी दूरी बना रहे थे, तब भी उन्होंने सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा। दिन हो या रात... धूप हो या बारिश... एक फोन आता है और प्रकाश बिना किसी सवाल के निकल पड़ते हैं। क्योंकि उनके लिए सेवा का कोई समय नहीं होता। इस सेवा की शुरुआत भी एक दर्द से हुई। वर्षों पहले उन्होंने एक बेसहारा महिला के शव को अपमानजनक तरीके से ले जाते देखा। वह दृश्य उनके मन में हमेशा के लिए बस गया। उन्होंने उसी दिन फैसला किया कि अब किसी भी इंसान की अंतिम विदाई अपमानजनक नहीं होने देंगे। आज यही संकल्प हजारों लोगों के दिलों में उनके लिए सम्मान बन चुका है। रक्तदान, मरीजों की सहायता, निःशुल्क शव वाहन सेवा और अंगदान का संकल्फ... प्रकाश का जीवन सिर्फ समाजसेवा नहीं, बल्कि मानवता का जीवंत उदाहरण है। कहते हैं...जीवन कितना लंबा जिया, यह महत्वपूर्ण नहीं... महत्वपूर्ण यह है कि किसी की जिंदगी या उसकी आखिरी यात्रा को आपने कितना सम्मान दिया। प्रकाश प्रजापति हमें यह सिखाते हैं कि इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती। रिश्ते खून से बन सकते हैं... लेकिन मानवता केवल दिल से निभाई जाती है। और शायद इसी वजह से... सिरोही में लोग उन्हें सिर्फ एक समाजसेवी नहीं, बल्कि उम्मीद, संवेदना और इंसानियत का दूसरा नाम मानते हैं।
0
0
Report

रावतपुर में चाय-रूम फ्रेशनर से आरोप: पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज

Kanpur, Uttar Pradesh:रावतपुर में चाय और रूम फ्रेशनर में संदिग्ध केमिकल मिलाने के आरोप पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी खाने-पीने की चीज़ों में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बीमार कर रही थी. यह घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. पति ने पुलिस आयुक्त को CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोटर् देने की बात कही थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था. मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है. यहां के निवासी हिमांशु गुप्ता की शादी जनवरी 2024 में ज्योति गुप्ता से हुई थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद परिवार की सेहत लगातार खराब रहने लगी. डॉक्टरों ने जब खाने-पीने में किसी हानिकारक पदार्थ की आशंका जताई, तो परिवार को शक हुआ. निगरानी के लिए घर में CCTV कैमरे लगाए गए. CCTV रिकॉर्डिंग में अगस्त 2024 के समय पत्नी चाय बनाते समय उसमें किसी संदिग्ध पदार्थ मिलाते दिखी. आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने सिरिंज के जरिए रूम फ्रेशनर में भी कोई संदिग्ध लिक्विड मिलाया. पति का कहना है कि पत्नी टीवी पर क्राइम शो देखकर ऐसी हरकतें कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

मिलन ढाबे के पास दो बाइक आमने-सामने टकराई, दो गंभीर रूप से घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:हरदोई हाईवे पर मंगलवार की शाम को 6:30 बजे मिलन ढाबे के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गई जिससे एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीचसी लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी नीरज पुत्र भूरेलाल अपने साथी विकास पुत्र महिपाल के साथ शाहाबाद से बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही मिलन ढाबे के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटे आई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मैनपुरी- जमीन पर अबैध कब्जा का आरोप, दबंग नही होने दे रहे पैमाइश।

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow13m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में जमीन की पैमाइश को लेकर एक परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है और राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराने में भी लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में निष्पक्ष पैमाइश कराने तथा उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला मैनपुरी सदर तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत ज्योति खुड़िया का है। पीड़िता प्रेमलता, पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र, ने एसडीएम सदर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गाटा संख्या 1466 की भूमि उसके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और पैमाइश की प्रक्रिया में लगातार बाधा डाल रहे हैं। वहीं पीड़ित रवि कुमार का कहना है कि पुलिस के रोकने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष के एक व्यक्ति ने स्वयं को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात बताते हुए चौकी प्रभारी ज्योति जगदीश प्रसाद को फोन पर धमकी दी और तबादला कराने की बात कही। सूचना मिलने पर औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक भूमि की विधिवत पैमाइश नहीं हो जाती, तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा। उधर तहसील प्रशासन ने भी प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर राजस्व अभिलेखों के अनुसार पैमाइश कराएगा और यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
0
0
Report

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मेवाती गैंग का पर्दाफाश कर नयमुदीन को गिरफ्तार किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बिजली तार चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मेवाती गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी नयमुदीन पुत्र जाकिर निवासी नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक और तार काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं。 पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि 21 जुलाई को एक युवक की करंट लगने से मौत की सूचना पर बिलाड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत को शौच के दौरान करंट लगने से बताया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और अन्य साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि मृतक शकील अपने साथियों के साथ रेलवे लाइन के पास बिजली के तार चोरी करने गया था। तार काटने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जांच के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नयमुदीन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

अलवर में महिलाओं ने शराब ठेके के विरोध में चक्काजाम, रास्ते जाम

Alwar, Rajasthan:अलवर-जयपुर रोड पर महिलाओं ने बारिश में 2 घंटे चक्काजाम किया। दौलत नगर में प्रस्तावित शराब ठेके की ब्रांच के विरोध में महिलाओं ने बारिश के बीच करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे लंबा जाम लग गया। महिलाओं का आरोप है कि गोदाम के नाम पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग पर कार्रवाई नहीं करने और मिलीभगत के आरोप लगाए।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मंदिर और आवासीय इलाके के पास शराब की दुकान से माहौल खराब होगा। प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है, लेकिन लगातार विरोध के बाद अब लोगों की नजर अगली कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top