Back
आसींद में 26वीं पदयात्रा का भव्य स्वागत, जानें क्या है खास!
MKMohammad Khan
Aug 29, 2025 07:30:11
Bhilwara, Rajasthan
जिला_भीलवाड़ा
विधानसभा_आसींद
खबर की लोकेशन_आसींद
स्थानीय संवाददाता_सावर मल शर्मा
2908ZRJ_BHL_YATRA_R
उबड़ा का देवरा, (जिला अजमेर) से 26 वी पदयात्रा मोटरास पंचायत मुख्यालय पहुंची जहां सिखवाल समाज एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया गया
आसींद उबड़ा का देवरा जिला अजमेर से 26 वी पैदल यात्रा संग्राम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मोटरास पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर सिखवाल समाज सहित ग्रामीण जनों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया संग्राम सिंह गुर्जर ने बताया कि यह 2000 पैदल यात्रियों का जथा गढ़ गोठा दड़ावट, अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर परिसर, माता साडू की तपोभूमि मालासेरी की देव डूंगरी पहुंची जहां सवाई भोज भगवान देवनारायण के दर्शन कर निशान चढ़ाए गए
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Unnao, Uttar Pradesh:
गणेश भवन, गायत्री नगर में श्री गणेश नवयुवक सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया11 दिनों तक चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशाल धनुष भंग, ऑपरेशन सिंदूर तथा विजय भारत कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए।इस दौरान रोजाना सुबह-शाम भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय बनारहा। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया, वहीं गणपति बप्पा कीप्रतिमा ने सभी का मन मोह लिया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 14:33:41Jodhpur, Rajasthan:
बालेसर : जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज
इनफॉर्मर:लक्ष्मण दान चारण
M : 9983952115
LaxmanDanchara1
बालेसर जोधपुर उपखंड क्षेत्र के बस्तवा में गोतावरराय के मंदिर में वार्षिक मेला आयोजित,
माताजी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई मेले की शुरुआत,
इंदावटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंचे मेले में,
मेला कमेटी द्वारा नियुक्त स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की करी सहायता,
मेले में लगे हाट बाजार में महिलाओं और बच्चों ने खरीददारी का लिया आनंद,
श्रद्धालुओं ने गोतावरराय बांध का भी किया भ्रमण,
गोतावरराय विकास समिति की बैठक में मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भी की गई महत्वपूर्ण चर्चा।
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 01, 2025 14:33:34Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की कार्यकर्ताओं से अपील
जन्मदिन पर न लगाएँ होर्डिंग्स और बैनर
किसी प्रचार माध्यम से शुभकामनाएँ देने से भी किया मना
संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार
कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरे लिए अमूल्य है – खण्डेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा– आशीर्वाद और समर्थन ही पूँजी है
आपके आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूँ
0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowSept 01, 2025 14:33:30Sukma, Chhattisgarh:
चिंतागुफा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पेंटापाड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड और कोर्डेक्स वायर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद टिफिन बम का वजन करीब दो से तीन किलो बताया जा रहा है।
पकड़े गए तीनों नक्सली ग्राम बुर्कलंका के रहने वाले हैं और प्रतिबंधित संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि मौके का फायदा उठाकर विस्फोटक प्लांट करने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 01, 2025 14:33:18Ajmer, Rajasthan:
अजमेर
विधानसभा किशनगढ़
स्थानीय रिपोर्टर - पदम् कोठारी
जिला रिपोर्टर - अभिजीत दवे 9829102621
एंकर - अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नजदीकी अराई के दादिया गांव में सड़क किनारे बने बरसाती गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकालने में सफल हुए। तत्काल उपचार के लिए उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को किशनगढ़ के राजकीय वाई.एन. अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दादिया निवासी 15 वर्षीय एहसान और 16 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अराई थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 14:33:09Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर - हवस का भूखा तांत्रिक बाबा बेनकाब,
वीडियो वायरल होने के बाद समाज में आक्रोश,
अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर भोलेभाले लोगों को ठगने वाले एक तांत्रिक बाबा,
बाबा का घिनौना चेहरा अब बेनकाब हो गया ,
घंटाघर साइकिल मार्केट क्षेत्र में बैठकर यह तथाकथित बाबा ,
लोगों को तांत्रिक क्रियाओं और वशीकरण का झांसा देता था,
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इसके काले कारनामों को उजागर कर दिया है
नोट - वायरल वीडियो है ब्लर कर लेवें....
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 01, 2025 14:32:59Paradeep, Odisha:
Slug - Ambulance
Dt- 01/09/2025
Place - Jagatsinghpur
Format - Avo
Anchor - ଏକ ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନ ଥିବାରୁ ଚାଲିଗଲା ରୋଗୀର ଜୀବନ ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ। ଜଗତସିଂହପୁର ଏକ ଗୁରୁତର ରୋଗୀକୁ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଉଥିବା ସମୟରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନ ଥିବା କାରଣ ରୁ ମହିଳା ରୋଗୀଙ୍କର ଚାଲିଗଲା ଜୀବନ ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି । ଏହାକୁ ନେଇ ଉତକ୍ତ୍ୟ ଲୋକେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସକୁ ଭଙ୍ଗାରୁଜା କରିବା ସହ ଜଗତସିଂହପୁର ସଦର ଥାନା ପୋଲିସର ଜିମା ଦେଇଛନ୍ତି। ତେବେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଚାଳକ ଜଣଙ୍କ ଫେରାର ହୋଇ ଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ଥାନା ଅଳା ପଞ୍ଚାୟତ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବ୍ରାହ୍ମଣଖଣ୍ଡ ଗ୍ରାମର କମଳା ପଣ୍ଡା ନାମକ ଜଣେ ୫୮ ବର୍ଷୀୟ ମହିଳା ଛାତିରେ ଯନ୍ତ୍ରଣା ଅନୁଭବ କରିବାରୁ ଜଗତସିଂହପୁର ମେଡିକାଲ ଓ ପରେ OD33R3130 ମା କୁତାମଚଣ୍ଡୀ ନାମକ ଏକ ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଉଥିଲା । ମାତ୍ର ଏହି ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ କେବଳ ଫାଙ୍କା ସିଲିଣ୍ଡର ଥିବା ବେଳେ ସେଥିରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନଥିଲା । ଯାହା ଫଳରେ ବାଟରେ ଅକ୍ସିଜେନ ଆବଶ୍ୟକ ପଡିବାରୁ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ରେ ଥିବା କର୍ମଚାରୀ ରୋଗୀଙ୍କ ମୁହଁରେ କେବଳ ଖାଲି ଅକ୍ସୀଜେନ ମାସ୍କ ଲଗାଇଥିଲେ । ଯାହା ଫଳରେ ଅସ୍କିଜେନ ଅଭାବରୁ ରୋଗୀ ଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇ ଯାଇଥିବାର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି ।
ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 01, 2025 14:32:48Munger, Bihar:
पति का अपने मौसी के साथ अवैध संबंध से प्रताड़ित होकर नवविहाहिता ने मायके मेंफांसी लगाकर की आत्महत्या।
मुंगेर : मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के महपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही जब तक घरवालों को जानकारी हुई तो महिला की मौत हो चुकी थी। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। बताया जाता है की मृतिका की महज चार माह पूर्ब शादी हुई थी और पति की बेवफाई और पड़ताड़न के कारण आमहत्या कर ली। वही घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने इसकी जानकरी सुसराल पक्ष को दी लेकिन कोई भी परिवार नहीं पहुंचा।
मृतिका के परिजनों ने बताया की मौसम की शादी 4 मई 2025 को लौना निवासी अजय कुमार तांती से हुई थी। वही शादी के कुछ महीने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे लेकिन जब मौसमी को जानकारी हुई की पति का अवैध संबंध सुल्तानगंज की एक महिला के साथ है जो रिश्ते में मौसी है और उसके चार बच्चे है । इसी मामले को लेकर लगातार मौसमी और उसके पति के बीच में विरोध होता था। बार -बार उसके पति मौसमी को कहता था की तुम मुझे पसंद नहीं हो मर जाओ। उन्होंने कहा की मौसमी की शादी अजय के साथ धूम धाम से किये थे और पांच लाख रूपये दहेज के रूप में परिवार को दिए थे। उन्होंने बताया की मौसमी तीज पर्व में अपने मायके महपुर आयी थी और दहशरा पूजा में सुसराल जाती। वही आज अजय ने मौसमी को मोबाईल कर गाली गलौज किया था जिसके कारण गुस्से में आकर घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाइट बबीता देवी मृतिका की माँ
बाइट जितेंद्र तांती मृतिका का पिता
वही तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की मृतिका के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
0
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 01, 2025 14:32:36Chhatarpur, Madhya Pradesh:
एकंर -बाबा बागेश्वर एक बार फिर हिंदू सनातन एकता पदयात्रा निकालनै वाले है ,जिसका दूसरा चरण 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन के लिए निकाली जायेगी ,इसके लिये बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बैठके करना शुरु कर दिया है ,आज उन्होने वृदांवन के संतो ,कथावाचकों के साथ बैठक कर उनकी इस यात्रा मे सहयोग करनै की मांग की,बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में होने वाली इस पदयात्रा के लिए लगातार संपर्क चल रहा है। बागेश्वर महाराज ने वृंदावन में संत मिलन अवसर पर सभी संतों का आशीर्वाद लिया और सनातन एकता पदयात्रा के लिए सहयोग मांगा। उपस्थित संतो सहित सभी प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में कहा कि वह तन, मन, धन से इस यात्रा का सहयोग करेंगे और यात्रा को सफल बनाएंगे। संतों ने कहा कि यह राष्ट्रीय यज्ञ है इसमें आहुति देने से नहीं चूकना चाहिए।
श्री धाम वृंदावन के श्रीकृष्ण धाम में आयोजित संत मिलन के अवसर पर बृजवासी सेवा न्यास, गोस्वामीजन, सभी कथा प्रवक्ता, तीर्थ पुरोहित, पंडा महासभा, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, अखिल भारतीय सन्यासी परिषद, वृंदावन आश्रम प्रमुख सहित वृंदावन के सभी संत शामिल हुए। सभी संतो ने कहा कि बागेश्वर महाराज सनातन हिंदू एकता यात्रा के इस राष्ट्रीय महायज्ञ को आयोजित कर रहे हैं हम सबको इसमें अपनी आहुति अवश्य देना चाहिए। यदि हमने आहुति नहीं दी तो आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि इस यज्ञ के समय कहां थे? इतिहास हमें लाक्षित न करे इसलिए सभी अपना समर्थन दे। संत मिलन में सभी ने अपने विचार रखे।
बाईट-धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 01, 2025 14:32:16Morena, Madhya Pradesh:
Breaking ग्वालियर
घर के बाहर हुई मारपीट,
खड़ी कार के कांच फोड़े।
देर रात का मामला बताया जा रहा है।
घटना का वीडियो आया सामने।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शब्द प्रताप आश्रम पंचशील नगर की घटना।
आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने तोडफ़ोड़ और मारपीट
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विवाद और मारपीट के समय कट्टे से फायरिंग भी किया गया है।
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowSept 01, 2025 14:32:06Agra, Uttar Pradesh:
01 अगस्तआगरा
स्लग
यमुना जलस्तर
आगरा में यमुना का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है,हथिनी कुंड बैराज और गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर यहां का बढ़ता जल स्तर डराने वाला नजर आ रहा,बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आगरा प्रशासन भी पूरी तरफ से बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए है
लोकेशन आगरा
रिपोर्ट कपिल अग्रवाल
ताज नगरी आगरा में लगातार यमुना अपना रौद्र रूप दिखा रही है यमुना अपने अलर्ट लेवल से ऊपर बह रही है यानी यमुना ने अपनी सीमाएं तोड़ दी है चाहे घाट हो या फिर शमशान घाट यमुना के पानी से सभी स्थान जलमग्न हो गए है आप देख सकते हो किस प्रकार से ताजगंज शमशान घाट पर मोक्ष धाम स्थल जलमग्न है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि प्रशासन पूरी तरह से अलग दिखाई दे रहा है प्रशासन में बाढ़ चौकियां बना दी हैं यमुना किनारे रहने वाले लोगों को हिदायत दे दी गई है कि वह ऊंचे स्थानों पर चले जाएं स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है किसी भी परिस्थिति के लिए स्टीमर भी तैयार हैं जिलाधिकारी आगरा लगातार मॉनिटर कर रहे हैं कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है
बाइट अरविंद मालप्पा बंगारी जिलाधिकारी आगरा
0
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 01, 2025 14:31:59Jalaun, Uttar Pradesh:
नोट:- R1 में एसपी की भी बाइट लगाई है।
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने नन्ही परी को 27 दिन में दिया इंसाफ,
5 साल की मासूम से रेप के मामले में जिला कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला,
27 दिन के अंदर रेपिस्ट को जिला कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, 2 लाख रुपए का लगाया जुर्माना,
जज ने जुर्माने की आधी धनराशि 1 लाख नन्ही परी को देने का दिया आदेश,
आरोपी ने 15 जुलाई 2025 को पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने घर ले जाकर किया था रेप
बीती 4 अगस्त को शुरू हुए ट्रायल के बाद 27 दिन में रेपिस्ट को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,
मासूम बच्ची के पेट में दर्द होने पर हुआ था रेप की वारदात का खुलासा,
बच्ची के पेट में दर्द होने पर मासूम ने मां से कहा था की अंकल उसे मोबाइल दिखाने के बहाने घर ले जाकर करते हैं गंदा काम,
स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई सजा,
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र का मामला।
बाइट:- लखनलाल निरंजन--जिला शासकीय अधिवक्ता
बाइट:- डॉ. दुर्गेश कुमार--एसपी जालौन
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 01, 2025 14:31:41Gorakhpur, Uttar Pradesh:
पीटीसी (Walk Through)
रिपोर्टर: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी
लोकेशन: गोरखपुर
Date : 01-09-2025
नो हेल्मेट नो फ्यूल का पेट्रोल पंपों पर दिखा असर।
“मैं इस वक्त गोरखपुर शहर के एक पेट्रोल पंप पर मौजूद हूं… जहां आज से लागू ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ अभियान का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि ज़्यादातर बाइक चालक हेलमेट लगाकर ही पेट्रोल भरवा रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जो बिना हेलमेट पहुंचे, लेकिन उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया और वापस लौटा दिया गया।
लोगों का कहना है कि यह योजना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। कुछ बाइक चालकों ने इसे सकारात्मक पहल बताया तो कुछ ने मांग की कि इसे और कड़ाई से लागू किया जाए, ताकि हेलमेट पहनने की आदत सबमें मजबूरी नहीं बल्कि ज़िम्मेदारी बन जाए।
गोरखपुर में ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ योजना को लेकर लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स सामने आया है, लेकिन इतना तय है कि अब पेट्रोल पंप पर हेलमेट के बिना फ्यूल मिलना आसान नहीं होगा।
पीटीसी वॉल्क थ्रू:- नागेन्द्र मणि त्रिपाठी, गोरखपुर।”
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 01, 2025 14:31:31Giridih, Jharkhand:
एभीबी : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जामतारा पंचायत की पिपराली गांव से एक अमानवीय घटना सामने आई है. यन्हा एक महिला को ग्रामीणों के द्वारा तालिबानी सजा सुनाई गई और महिला का बाल काट कर उसे जूता - चप्पल का माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर मानवता शर्मसार हो जाएगा. दरअसल किसी बात को लेकर एक महिला को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के साथ - साथ महिला का बाल काटकर चप्पलों का जूता पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जानकारी स्थानीय मुखिया को मिली. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर डुमरी पुलिस ने भुक्तभोगी महिला को थाने लाकर घटना घटना की जानकारी ले रही है, तो वहीं तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जाता है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्परता दिखाते हुए गांव के कुछ महिलाओं को पड़कर थाने ले आई है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल पीडित महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस कारण से महिला को चप्पल की माला और बाल काटकर गांव में घुमाया गया है. जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
नोट : महिला का चेहरा ब्लर कर दीजिएगा.
मृणाल सिन्हा
गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 01, 2025 14:31:23Narsinghpur, Madhya Pradesh:
एंकर :- बिहार रैली के दौरान राहुल गाँधी के मंच से प्रधानमंत्री की माँ को अपशब्दों का प्रयोग किया गया था जिससे नारी शक्ति के अपमान को मुद्दा बनाते हुए आज नरसिंहपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम रखा गया। स्थानीय मुशरान पार्क चौराहे पर भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुईं और जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढ़ी। यहां पुलिस ने बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोके रखा। इस बीच दोनों तरफ से कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता गुस्से में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "राहुल गांधी मुर्दाबाद" के नारे लगा रही थीं। वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में गणेश जी का चित्र और गुलाब के फूल टाफी लेकर उनका स्वागत करने में जुटे रहे। काफी देर तक दोनों दलों के बीच नारेबाजी चलती रही और विरोध के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन समाप्त किया।
इसी बीच एक बड़ा घटनाक्रम भी हुआ, जब दोनों ही दलों की नारेबाजी और नौक झौंक जारी थी कि इसी दौरान कांग्रेस की राजीव बार्ड पार्षद काजल ने कांग्रेसी घेरा तोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्होंने बैरिकेड को लांघकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया और कांग्रेसी कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से हक्का-बक्का रह गए।
बाईट :- रामसनेही पाठक,भाजपा जिलाध्यक्ष
बाईट :- निशा सोनी,भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष
बाईट :- सुनील जायसवाल, पूर्व विधायक कांग्रेस
0
Report