छाता कस्बे में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी उत्सव, निकाली गई विशाल शोभायात्रा
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर छाता कस्बे के कोतवाली रोड स्थित गौशाला में धूमधाम से उत्सव मनाया गया। फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर के सानिध्य में गौ भक्तों ने विधि विधान से गौ माता और गोपाल जी का पूजन किया। गायों को गुड़ और गन्ना खिलाया गया, साथ ही भक्तों को अंकूट प्रसाद भी वितरित किया गया। परम संत चंद्रशेखर दास महाराज द्वारा गौ माताओं को तिलक कर माला पहनाकर पूजा की गई और विभिन्न स्थानों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
