Back
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर AI वीडियो से जमकर धमाका
JCJitendra Chaudhary
Sept 12, 2025 07:32:55
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय के सासंद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर अपना भड़ास निकाला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के AI वीडियो पोस्ट पर कहा कि इसके लिए सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। यह कहना मुश्किल है। जैसे उनकी नकली मां है। अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है। वह दूसरे की मां को कहां से सम्मान देंगे। मोदी जी के मां का एआई वीडियो बनाना बहुत गलत है। इन पर फ्रॉडिज्म का केस होना चाहिए, जांच होनी चाहिए।
ऐसे लोगों को सामाजिक रूप से ही नहीं, कानूनी रूप से सजा मिलना चाहिए। उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए। मोदी जी को मां-बहन लगाकर गाली दिया। अब मां का एआई वीडियो बनाकर क्या साबित करना चाहते हैं। राहुल गांधी अब यह साबित करना चाहते हैं कि हम फ्रॉड हैं, हम दुराचारी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम भुगतना होगा। एआई वीडियो बनाकर बहुत गलत किया गया है। दरअसल, बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। 36 सेकेंड के AI जेनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- साहब के सपनों में आईं मां।देखिए रोचक संवाद। गुरुवार रात शेयर हुए इस वीडियो में दिखाया गया है। प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आकर कह रही है कि राजनीति के लिए कितना गिरोगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हमेशा बिहारी को अपमानित करने का काम करते हैं इससे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को समझना चाहिए कि बिहार को अपमान करते हैं और दूसरी तरफ वोट मांगने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जनता सब जवाब दे देगी।इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान पीएम मोदी जुमले की बारिश करने कब बिहार आ रहे हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मन की मुराद पूरा नहीं होने वाला है। जैसे धृतराष्ट्र के मन का मुराद कुरुक्षेत्र के मैदान में पूरा नहीं हुआ था। इस धर्म क्षेत्र की लड़ाई में दिल के अरमां आंसुओं में बह जाएंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लाल के राज में चरवाहा विद्यालय खुला था।अगर पीएम नरेंद्र मोदी नहीं होते तो आपके बेटे और राहुल गांधी मोटरसाइकिल पर यहां नहीं उड़ते। आपने तो बिहार को गड्डा में डाल दिया था, आप क्या बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है।
बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowSept 12, 2025 10:25:150
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 12, 2025 10:24:570
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 12, 2025 10:24:3714
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 12, 2025 10:24:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 10:23:520
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 12, 2025 10:22:290
Report
RSRandhir Singh
FollowSept 12, 2025 10:22:180
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 12, 2025 10:22:030
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 12, 2025 10:20:350
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowSept 12, 2025 10:20:170
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 12, 2025 10:20:070
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 12, 2025 10:19:563
Report
KBKuldeep Babele
FollowSept 12, 2025 10:19:451
Report