Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

गाजीपुर: अंडे की दुकान विवाद से युवक की हत्या, लाठी-डंडे फैले

ATALOK TRIPATHI
Sept 15, 2025 09:50:53
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ
गाजीपुर मामूली विवाद बना जानलेवा, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार की घटना अंडे की दुकान पर पहले पानी लेने को लेकर हुआ विवाद विवाद में एक पक्ष ने लाठी डंडों से युवक और उसके साथी पर किया हमला हमले में एक युवक की हुई मौत,दूसरा गम्भीर घायल पुलिस केस दर्ज कर मामले की कार्यवाही में जुटी। गाज़ीपुर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार में रविवार देर रात हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत अंडे की दुकान पर पानी लेने को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि समोगर कल्याणपुर गांव के युवकों और धुँआर्जुन गांव निवासी सोनू यादव पुत्र बंसी यादव के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक रूप में बदल गई। बाजार चौराहे पर जमकर हुई मारपीट में सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सैदपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सादात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। बाइट- रामकृष्ण तिवारी- सीओ सैदपुर, गाजीपुर
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 15, 2025 11:46:00
Keonjhar, Odisha: ସ୍ଲଗ- ବିବାଦିଅ ଏ ଏସ ଆଇଙ୍କ ହେଡକ୍ଵାଟର ବଦଳି । ଆଙ୍କର-ବିବାଦୀୟ ଆଇଟମ ଗର୍ଲ ନିଶା ମହାରଣା ଙ୍କ ସହ ଫୋଟ ସୁଟ କରି ବଦଳିଲେ ପାଟଣା ଥାନା ଏ ଏସ ଆଇ ସରୋଜ ସେଠୀ। କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲା ପାଟଣା ଥାନା ତେଣ୍ଡରା ଗ୍ରାମର ହାଟ ପଡ଼ିଆରେ ମା ବିଶେଇପାଟ ଯାତ୍ରା କମିଟି ଆନୁକୁଲ୍ୟ ଚାଲିଥିବା ଦୁର୍ଗାଶ୍ରୀ ଅପେରାରେ ସୋମବାର ପ୍ରଥମ ରଜନୀ ନାଟକ" ରୂପା ଶଗଡ଼ି ରେ ସୁନା କନିଆ "ନାଟକ ମଞ୍ଚସ୍ଥ ହେବା ରାତ୍ରି ରେ ଆଇଟମ ଗର୍ଲ ନିଶା ମହାରଣା ଅଶ୍ଳୀଳ ନୃତ୍ୟ କରିଥିଲେ । ପରିବାର ସହ ଆସିଥିବା କିଛି ଦର୍ଶକ ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ କରି ଅଧାରୁ ଅପେରା ଦେଖା ବନ୍ଦ କରି ଘର କୁ ପଳାଇ ଥିଲେ। ନିଶା ଙ୍କ ଅଶ୍ଳୀଳ ନୃତ୍ୟ ସାମାଜିକ ଗଣ ମାଧ୍ୟମ ରେ ଭାଇରାର ହୋଇଥିଲା। ଅପେରା ରେ ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ରକ୍ଷା କରିବାକୁ ଯାଇଥିବା ପାଟଣା ଥାନା ର ଏ ଏସ ଆଇ ସରୋଜ କୁମାର ସେଠୀ ନିଶା ଙ୍କ ସହ ବିଭିନ୍ନ ପୋଜ ରେ ଗ୍ରୀନ ରୁମ ଓ ଅପେରା ପଡିଆ ବାହାରେ ଉଠାଇ ଥିବା ଭିଡିଓ ଓ ଫୋଟ ପାଟଣା ଥାନା ଅଞ୍ଚଳ ରେ ମୋବାଇଲ ରୁ ମୋବାଇଲ କୁ ଭାଇରାଲ ହୋଇଥିଲା। ଏଥି ସହ ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଅନେକ ସମୟରେ ସେ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକମାନେ ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଛନ୍ତି । ଏହାପରେ ପୋଲିସ ଆକ୍ସନ ମୋଡ କୁ ଆସି ଶ୍ରୀ ସେଠୀ ଙ୍କୁ ହେଡକ୍ୱାଟର କୁ ବଦଳି କରିନେଇଛି। ଏବେ ତାଙ୍କୁ ପାଟଣା ଥାନା ରୁ ବଦଳି କରି ହେଡ଼ କ୍ୱାଟର କୁ ଅଣା ଯାଇଛି। ଏନେଇ ଏ ଏସ ଆଇ ସରୋଜ କୁମାର ସେଠୀ ଙ୍କୁ ପଚାରିବାରୁ ଏସବୁ ଫଟୋ ବର୍ଷେ ତଳର। ମୁଁ ଅପରେସନ ହୋଇ ଛୁଟି ରେ ଥିବା ବେଳେ ବଡବିଲ କିରିବୁର ଛକ ରେ ପଡ଼ିଥିବା ଅପେରା ବେଳ ର ଫୋଟୋ। କେହି ଦୃଷ୍ଟ ବ୍ୟକ୍ତି ମୋ ବିରୋଧରେ ଚକ୍ରାନ୍ତ କରି ମୋତେ ବଦନାମ କରିବା ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ରଖି ମୋର ଫଟୋକୁ ଭାଇରାଲ କରିଛି।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 15, 2025 11:45:52
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- कलेक्टर ने ली साप्ताहिक बैठक, शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों को लेकर दिए निर्देश एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने आज जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक ली | बैठक में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को 17 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर तथा शहरी सेवा शिविर अभियानों के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में समय पर पहुंचने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बॉडी- बैठक में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने शिविर वार अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त करने, शिविरों में संपादित होने वाले कार्य की पूर्ण जानकारी देने, पूर्व से चिन्हीकरण करते हुए कार्य करने, प्रतिदिन की डाटा एंट्री अपडेट करने, प्रभारी अधिकारियों को शिविर की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर सूचना देने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को शिविर में समय पर पहुंच कर शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रकरण का निस्तारण करते हुए राहत प्रदान करने, वंचित पात्र अभ्यर्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा शिविरों का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार कार्यों एवं योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए बजट घोषणा के अंतर्गत विभागों की अब तक हुए कार्य प्रगति, भूमि आवंटन, टेंडर, वर्क आर्डर आदि की जानकारी ली। वही अधिकारियों को न्यून प्रगति वाले कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए | अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 15, 2025 11:45:37
Bhilwara, Rajasthan:खबर लोकेशन फूलियाकलां जिला भीलवाड़ा स्थानीय संवाददाता प्रकाश तोषनीवाल मोबाइल 9829300367 Twitter ID@prakashtoshniw5 जयपुर के रिंग रोड पर हुए सडक हादसे मे मारे गए फूलियाकलां के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर दाहसंस्कार के बाद केकडी रोड स्थित खारी नदी मे नहाने के दौरान फूलियाकलां कस्बे मे एक और बडा हादसा हो गया । जिससे फूलियाकलां सहित मृतकों के गांव खेडा़ हेतम मे मातम छा गया । घटना के अनुसार दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान एक युवक पानी मे बहने लगा उसे बचाने के लिए एक एक कर 5 युवक पानी मे ओर कूद गए । लेकिन पानी के वेग मे सभी 6 युवक बह गए । बाद मे ग्रामीणों ने पांच युवकों को पानी से निकाल कर फूलियाकलां स्थित राजकीय हास्पिटल पंहुचाया । तथा एक युवक खेडा़ हेतम निवासी महेश शर्मा पानी मे लापता हो गया । स्थानीय हास्पिटल मे खेडा़ हेतम निवासी बरदीचंद माली ओर महेन्द्र माली को मृत घोषित कर दिया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद कल्याण पुरा ( केकडी ) निवासी विजयप्रताप , खेडा़ हेतम निवासी राकेश माली , जीवराज माली को रैफर किया गया । घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है । गंभीर हादसे को देखते हुए जिला कलेक्टर जसमीत संधू , जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह , विधायक लालाराम बैरवा भी मौके पंहुचे । लापता युवक महेश की तलाश के लिए भीलवाड़ा से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई । टीम ने लगभग एक घंटा सर्च कर नदी से महेश का शव निकाल लिया गया । वहीं फूलियाकलां मे दो दिन मे दो दर्दनाक हादसे क्षेत्र मे शोक की लहर फैल गई । पानी मे डूब कर मारे गए तीनों युवक निकटवर्ती खेडा़ हेतम गांव के है जिसके चलते गांव मे मातम पसरा हुआ है । उधर दोनों हादसों को लेकर फूलियाकलां कस्बे के बाजार आज स्वैच्छिक बंद रहा । हादसों को लेकर क्षेत्र मे चारों ओर शोक की लहर है ।
0
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Sept 15, 2025 11:45:29
Hanumangarh, Rajasthan:एंकर विजुअल - हनुमानगढ़ के अधिवक्ता लोकेंद्र थोरी पर कल सुबह हुए जानलेवा हमले के विरोध में बार संघ हनुमानगढ़ ने जिला न्यायालय परिसर से जंक्शन थाना तक रोष मार्च निकाला और जंक्शन पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए। इस दौरान वकीलों कि पुलिस से जमकर बहस हुईं,हलाँकि पुलिस अधिकारीयों ने अधिवक्ताओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अधिवक्ताओं ने कहा कि 24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और जांच अधिकारी घटनास्थल पर ही नहीं गए।वही पूर्व बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सारस्वत ने कहा कि अगर कल तक कार्रवाई नहीं हुई तो कल चक्काजाम किया जाएगा और जिले भर में वर्क सस्पेंड शुरूकिया जाएगा
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 15, 2025 11:45:14
Jalabaria, West Bengal:*পুজোর আগেই ডায়মন্ড হারবারে উপভোক্তা বিষয়ক দপ্তরের আঞ্চলিক কার্যালয় উদ্বোধন করলেন মন্ত্রী বিপ্লব মিত্র* নকিব উদ্দিন গাজী ডায়মন্ড হারবার : 150925ZG_DH_MIC_KEATA দক্ষিণ ২৪ পরগনার ডায়মন্ড হারবারে খুলে গেল উপভোক্তা বিষয়ক দপ্তরের অন্তর্গত উপভোক্তা বিষয়ক ও ন্যায্য বাণিজ্যিক অনুশীলন আধিকারিকের আঞ্চলিক কার্যালয়। সোমবার ডায়মন্ড হারবার পুরসভার এনেক্স বিল্ডিংয়ে ফিতে কেটে নতুন কার্যালয়ের উদ্বোধন করেন রাজ্যের উপভোক্তা বিষয়ক দপ্তরের মন্ত্রী বিপ্লব মিত্র ও প্রতিমন্ত্রী শীকান্ত মাহাত। উদ্বোধনী অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন স্থানীয় বিধায়ক পান্নালাল হালদার, ডায়মন্ড হারবার মহকুমা শাসক অঞ্জন ঘোষ , ডায়মন্ড হারবার পুরসভার চেয়ারম্যান প্রণব কুমার দাস ভাইস চেয়ারম্যান রাজশ্রী দাস, ডায়মন্ড হারবার পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি গৌতম অধিকারী, জেলা পরিষদের সদস্য মনমোহিনী বিশ্বাস। মন্ত্রী বিপ্লব মিত্র জানান, এই প্রথম জেলার মহাকুমা স্তরে নতুন কার্যালয় চালু হল প্রতিটি জেলার মহাকুমা স্তরে এভাবে ক্রেতা সুরক্ষা দপ্তর খোলা হবে, এরফলে সাধারণ মানুষ উপকৃত হবেন। এতদিন ভোক্তা সংক্রান্ত সমস্যার সমাধানের জন্য ডায়মন্ড হারবারের মানুষদের আলীপুরে যেতে হতো। এখন থেকে স্থানীয়রাই সরাসরি ডায়মন্ড হারবার কার্যালয়ে অভিযোগ জানাতে পারবেন। মন্ত্রী আরও জানান, আগামী দিনে জেলার বিভিন্ন মহকুমায়ও একই ধরনের আঞ্চলিক কার্যালয় খোলার পরিকল্পনা রয়েছে।
0
comment0
Report
Sept 15, 2025 11:40:45
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लाइट संख्या 6E-2111 में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ-दिल्ली रूट पर उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से ठीक पहले ही रुक गई। रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी फ्लाइट हवा में उठ नहीं पाया था। फ्लाइट कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए अंतिम छोर से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया था। 

14
comment0
Report
Sept 15, 2025 11:40:32
14
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Sept 15, 2025 11:40:28
Delhi, Delhi:*दिल्ली में रामलीला की तैयारियां जोर शोर पर है, लवकुश रामलीला कमेटी के निमंत्रण पत्र देश की तीनों सेनाओं को समर्पित होगा। लवकुश रामलीला कमेटी निमंत्रण पर तीनों सेनाओं के चित्र दर्शाए गए है। लाल किले में आयोजित लवकुश रामलीला में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी नजर आएगी तो साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जहां पर सेना के प्रतीकात्मक हथियार होंगे। 22 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर रामलीला का आयोजन होगा 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला वध के साथ संपन्न होगा। रामलीला में जो किरदार निभाएंगे 45 के करीब कलाकार रहेंगे। भगवान परशुराम का किरदार बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी निभाएंगे* *लव कुश रामलीला कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार TT* देश के जवानों के लिए हमने इस बार रामलीला समर्पित की है, ऑपरेशन सिंदूर की झलक रामलीला के अंदर देखने को मिलेगी पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उसको देखते हुए देश के नौजवानों के अंदर देशभक्ति की भावना बनी रहे उसको हम याद दिलाते रहे इसी संदर्भ में हम इनविटेशन कार्ड में जल, थल, और वायु सेवा तीनों सेनन को समर्पित किया है। तीनों सेना को जो इनविटेशन कार्ड हमने समर्पित किए हैं उसका मकसद यह है कि देश में एकता, अखंडता प्रेम हो भाईचारा हो। जो देश के जवान बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए खड़े हुए उनको इस बार की रामलीला हम उनको समर्पित कर रहे हैं। मंच पर और रामलीला के दौरान ऐसी चीज होगी जहां लोग सेल्फी ले सकते हैं सेना से जुड़े हुए टैंक भी होगी जिन में सेना की झलक को दिखाया जाएगा। इस तरह का आयोजन होगा कि सदियों तक लोग याद रखेंगे कि हम लव कुश रामलीला कमेटी में गए थे। ऑपरेशन सिंदूर की झलक जो है ऑपरेशन सिंदूर की झलक सेल्फी पॉइंट जो है वह बनाया जाएगा। तीन मंजिला मंच बनाया जा रहा है। 3 मंच पर अलग-अलग लीला हो रही होगी उसे पर 45 फीट ऊंचा भगवान सोमनाथ जी का मंदिर होगा, डेट्स ऑफ़ इट लंबा भगवान सोमनाथ जी का मंदिर होगा 40 फीट चौड़ा होगा यह भव्य मंच होगा। दर्शकों का लगेगा कि हम सोमनाथ मंदिर के अंदर ही आ गए हैं। रामलीला में जो किरदार निभाएंगे 45 के करीब कलाकार रहेंगे राम लक्ष्मण सीता हनुमान रावण नई किरदार आपको नजर आएंगे टीवी सीरियल फिल्म में जो नजर आते हैं वह लव कुश रामलीला कमेटी में किरदार निभाएंगे। किंशुक वैद्य राम का किरदार निभाएंगे, नेहा आर्य मां सीता का किरदार निभाएंगे, डॉ राजेंद्र शर्मा लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। मल्हार पांडे हनुमान जी का किरदार निभाएंगे आर्य बब्बर रावण का किरदार निभाएंगे परशुराम का किरदार भोजपुरी सांसद मनोज तिवारी निभाएंगे। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देखते हुए हेल्थ कैंप भी लगाया गया है, करीब 1250 दिव्यांगों की मदद की जाएगी।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Sept 15, 2025 11:40:20
Shimla, Himachal Pradesh:एंकर—- हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य में 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के तहत लाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान ने हायर ग्रेड पे वाली अधिसूचना मामले में उन्होंने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया है। VO—- संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार के अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इन पदों में से हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड और आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 1 हजार 602 पद आउटसोर्स पर उपभोक्ता मित्रों के लिए भरे जाएंगे। इसके अलावा 1 हजार पद हमीरपुर चयन बोर्ड से रेगुलेटर टी-मेट भरे जाएंगे। 645 पटवारी के पद भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा 400 पद स्टाफ नर्स, पंचायत सचिव के 300 पद, 200 पद MBBS डॉक्टर के पद भरे जाएंगे। 38 पद मेडिकल कॉलेज में भरे जाएंगे और 25 पद स्टेनो के सचिवालय में भरे जाएंगे। कांगड़ा के चढ़ियार में सब तहसील खोलने को भी मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में 100 स्कूलों को CBSE पैटर्न पर चलाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। स्कूलों के लिए सीबीएसई से मान्यता ली जाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कंपटीशन कर सकें, इसके लिए CBSC पैटर्न अपनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे पर लोन के लिए 4 प्रतिशत और शहरी में 3 प्रतिशत इंटरेस्ट और ट्राइबल में 5 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा 28 डायलिसिस सेंटर खोलने का फैसला भी लिया गया है। बाइट -- हर्षवर्धन चौहान, संसदीय कार्य मंत्री वहीं, हायर ग्रेड पे मामले पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला निरस्त करने का फैसला लिया है। कैबिनेट में हुई निर्णय को निरस्त करने का अधिकार केवल कैबिनेट के पास है। हर्षवर्धन ने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया। बाइट -- हर्षवर्धन चौहान, संसदीय कार्य मंत्री
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Sept 15, 2025 11:40:12
Almora, Uttarakhand: Devendra Singh Almora Anchor - पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने अल्मोड़ा नगर का निरीक्षण कर दशहरे तक मल्ला महल को पर्यटकों के लिए खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया, लाइट एंड साउंड शो और सीसीटीवी का कार्य तत्काल पूरा कर मल्ला महल को नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बाजार के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए कहा कि बिजली–पानी की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी और अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन विकास के नए प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा और आश्वासन दिया कि बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। साथ ही जिले में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर विकसित करने के निर्देश भी दिए। बाइट - धीराज सिंह गर्ब्याल, पर्यटन सचिव
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Sept 15, 2025 11:40:00
Guwahati, Assam:शिलचर एनआईटी में कैंपस हिंसा पर 5 बांग्लादेशी छात्र निलंबित, देश वापस भेजे जाएंगे : निदेशक शिलचर: असम के शिलचर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में पढ़ रहे पाँच बांग्लादेशी छात्रों को कैंपस में हुई हिंसक झड़पों के चलते निलंबित कर दिया गया है। ये सभी छात्र भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की छात्रवृत्ति पर भारत में अध्ययन कर रहे थे। एनआईटी प्रशासन के अनुसार, इन छात्रों के पास से मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर दिलीप कुमार बैद्य ने कहा कि इन पाँचों को वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। बैद्य ने कहा, “हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि ये छात्र कैंपस में हुई सामूहिक हिंसा में शामिल थे। इन्हें दो सेमेस्टर के लिए निलंबित किया गया है। चूंकि इन्हें कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं है, इन्हें जल्द ही उनके देश वापस भेजा जाएगा।” यह घटना 8 सितंबर को घटी, जब बांग्लादेश के तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों ने कथित रूप से अपने ही देश के छात्रों पर हमला कर दिया। निदेशक ने आगे बताया, “हमने मामले की गहन जांच की और पाँच मुख्य आरोपियों को एक शैक्षणिक वर्ष के लिए निलंबित किया गया। साथ ही 12 सितंबर को उन्हें हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया।” एनआईटी के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर एस. एस. धर ने बताया कि आरोपियों के कमरों से मादक पदार्थ बरामद हुए थे, जिसे अनुशासनात्मक कार्रवाई तय करते समय ध्यान में रखा गया। धर ने कहा, “मुख्य कारण कैंपस में हिंसा था, लेकिन नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को भी ध्यान में रखा गया।” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे पाँचों छात्र कथित तौर पर नशे की हालत में उत्पात मचाने लगे और अपने ही साथी छात्रों पर हमला कर दिया। एक छात्र ने बताया, “वे लोहे की छड़, चाकू और स्क्रूड्राइवर से लैस थे और उन्होंने फाइनल ईयर के बांग्लादेशी छात्रों को निशाना बनाया। करीब 30 मिनट तक चले हमले में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।” एक अन्य गवाह ने कहा कि आरोपियों ने शुरुआत में अपने ही बैच के छात्रों पर हमला किया। “जब सीनियर छात्र बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उन्हें बातचीत के बहाने एक कमरे में बुलाया और अचानक लाइट बंद कर हथियारों से फिर हमला शुरू कर दिया।” घायल छात्रों को शिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SMCH) में भर्ती कराया गया, जहां दो छात्रों को सिर में गंभीर चोट आने के कारण आईसीयू में रखना पड़ा। एनआईटी प्रशासन ने बताया कि उन्होंने स्वयं जांच की है। इस दौरान गुवाहाटी ज़ोन के एक वरिष्ठ ICCR अधिकारी ने भी कैंपस का दौरा किया। धर ने कहा, “हम अपनी जांच और की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसलिए हमने पुलिस को सूचना नहीं दी।” उन्होंने आगे बताया, “गुवाहाटी से आए ICCR निदेशक भी हमारी जांच और छात्रों के खिलाफ उठाए गए कदमों से संतुष्ट थे।” पिछले कुछ वर्षों में शिलचर एनआईटी में कैंपस हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले एक पूर्व छात्र को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था, जिसने कबूल किया था कि वह कैंपस में ड्रग्स की आपूर्ति करता था। गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Sept 15, 2025 11:39:15
Noida, Uttar Pradesh:एंकर ।बून्दी : बूंदी जिले के गोठड़ा कस्बे में कथित धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को हिंदू संगठनों के आव्हान पर कस्बा पूरी तरह बंद रहा। बंद का व्यापक असर कस्बे में साफ नजर आया। मुख्य बाजार से लेकर गलियों तक की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहे। कस्बे में सुबह से ही पुलिस जाब्ता तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। इससे पहले दो दिन पूर्व गोठड़ा गांव और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों ने दबलाना थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि 6 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक चैट और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक को कुछ कट्टरपंथी लोगों द्वारा धार्मिक जुलूस में जबरन शामिल किया गया। वीडियो में युवक के साथ चाकू से खून निकालने जैसी खतरनाक हरकतें करते हुए भी देखा गया। ग्रामीणों का दावा है कि युवक का नाम ‘परमेश्वर’ से बदलकर मुस्लिम नाम में परिवर्तित कर दिया गया है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 15, 2025 11:39:09
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज बड़ा बयान दिया है की पश्चिमी यूपी में हिन्दू अल्पसंख्यक हो रहे है वहीं उन्होंने कहा कि मुस्लिम हो रहे है बहुसंख्यक ओर भगवान परशुराम विष्णु जी के अवतार थे इसलिए चौराहो पर मूर्तियां नहीं लगनी चाहिए जबकि भगवान राम ओर कृष्ण जी की तरह भगवान परशुराम जी की विधि विधान से ओर पूजा अर्चना कर मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए | दरअसल आपको बता दें कि बागपत के मुकारी गांव में आज परशुराम जन संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमे केंद्रीय राज्यमंत्री सुनील कुमार शर्मा पहुंचे थे जहां उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी में हिन्दू अल्पसंख्यक हो रहे हैं ओर मुसलमान बहु संख्यक हो रहे है | वहीं उन्होने खा कि भगवान परशुराम की मुर्तियां अब मंदिरो में भी लगने लगी है ओर लोग चौराहों पर भी मुर्तिया लगाने लगे है इसलिए में कहता हूँ की भाइयो चौराहो पर मत लगाओ | जैसे भगवान राम ओर कृष्ण की पूजा करते है उसी प्रकार से भगवान परशुराम की प्रतिमा मंदिरो में विधि विधान से स्थापित होनी चाहिए ओर उसी प्रकार से विष्णु जी के अवतार में उनकी आराधना पूजा अर्चना अभिषेक होना चाहिए ओर इस प्रथा को चलाना चाहिए | बाईट :--- सुनील कुमार शर्मा (केंद्रीय राज्यमंत्री)
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Sept 15, 2025 11:38:35
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जनपद के दुद्धी में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों को इतना लाचार होना पड़ा कि शव को पैदल ही मोर्चरी तक ले जाना पड़ा। अस्पताल से शव वाहन तक उपलब्ध न होने की वजह से परिजनों का दर्द और भी बढ़ गया। रोते-बिलखते परिजन शव को कंधे पर उठाकर ले जाते नज़र आए। VO: दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मंजर देखने को मिला। कादल गांव की 44 वर्षीय कृष्णा देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। लेकिन मौत से भी बड़ा दर्द तब सामने आया, जब शव को मोर्चरी ले जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। घंटों इंतज़ार और कई प्रयासों के बावजूद जब शव वाहन नहीं मिला। तो मजबूर परिजनों ने शव को पैदल ही मोर्चरी तक ले जाने का फैसला किया। रोते-बिलखते परिजन शव को पैदल लेकर मोर्चरी हाउस पहुँचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ़ हो सकेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top