Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khairthal-TijaraKhairthal-Tijara

खैरथल में गैस एजेंसी मैनेजर से लूट, आंखों में मिर्ची झोंककर 1.25 लाख चुराए!

KMKuldeep Malwar
Jul 16, 2025 06:38:39
Bagheri Kalan, Rajasthan
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा मुंडावर- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-मुंडावर(खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614 खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर कस्बे में बीती रात लूट की वारदात सामने आई है। एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील कुमार से दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक कर 1.25 लाख की नकदी लूट ली। घटना तब हुई जब पीड़ित ड्यूटी के बाद गैस गोदाम से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछा कर मैनेजर को रोका और आंखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बैग में रखी नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की आंखों में गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। वही पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वो रोज की तरह गोदाम से घर लौट रहा था, अचानक बाइक सवार दो लोगों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और पैसा लूट कर भाग गए। बाइट. सुनील कुमार पीड़ित
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top