Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ganderbal में IPM आधारित फसल सुरक्षा के लिए 50 tribal किसानों के लिए इनपुट कार्यक्रम
WMWaqar Manzoor
Mar 05, 2026 09:32:33
Ganderbal, March 5: The All India Coordinated Research Project (AICRP) on Biological Control, Division of Entomology, in collaboration with Krishi Vigyan Kendra (KVK) Ganderbal, today organized a one-day Input Distribution-cum-Scientist Interaction Programme for 50 tribal farmers at KVK Ganderbal . Director Extension SKUAST-Kashmir Prof. Rihana Habib Kanth attended the program as the chief guest. Senior Scientist and Head KVK Ganderbal Dr. Ajaz Ahmad, along with other scientists, was also present on the occasion. The experts highlighted the importance of adopting eco-friendly pest management practices and minimizing the indiscriminate use of chemical pesticides, which can have harmful effects on human health, beneficial organisms, and the environment. The scientists encouraged farmers to adopt Integrated Pest Management (IPM) and integrated farming practices for safer and cost-effective crop protection. During the programme, maize seeds, vermicompost and neem oil were distributed among the participating farmers. One of the farmers said that such programmes are very beneficial for them as they learn many new farming techniques. He added that similar programmes should be organized in the future as well.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 05, 2026 12:28:03
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:एस0ओ0जी0 व थाना को0 नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को किया गया गिरफ्तार गोंडा।कोतवाली नगर, गोण्डा पर एक ही प्रकार की ठगी धोखाधड़ी की घटना के संबंध में अलग-अलग तहरीरें दी गयीं, जिनमें मुख्य आरोपी विवेक कुमार पुत्र रामचरन तथा उसके सहयोगियों द्वारा “मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल/काउन्सिलिंग” नाम से कार्यालय संचालित कर लोगों को रूस (मास्को) में नौकरी दिलाने के नाम पर वीजा बनवाने का झांसा देकर धनराशि ठगने का आरोप है। वादी अवधेश कुमार पाण्डेय निवासी उपरहितन पुरवा, जानकी नगर थाना कोतवाली द्वारा तहरीर दी गई कि उन्होंने फेसबुक पर उक्त कम्पनी का विज्ञापन देखकर विवेक कुमार से संपर्क किया तथा उसके कार्यालय हर्ष टावर प्रथम तल,नवीन सब्जी मण्डी के सामने उतरौला रोड,थाना कोतवाली नगर गोण्डा में जाकर मिले। जहाँ आरोपी द्वारा रूस भेजकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। आरोपी के कार्यालय में उसके एजेंट जुल्फिकार उर्फ जुम्मन निवासी रेतवा गाढ़ा पश्चिम पुरवा थाना धानेपुर मनीषा पुत्री अज्ञात, सारिका पुत्री अज्ञात, आर्यन कुमार राज पुत्र अजय राज निवासी राजगढ़ जनपद झांसी तथा दीपक पुत्र अज्ञात मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी की बातों का समर्थन किया।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 05, 2026 12:23:33
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ आज उन्होंने 200 करोड रुपए में बने सुपर स्पेशलिस्ट KDSG अस्पताल का उद्घाटन किया।ये सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल 300 बेड से तैयार किया गया है। KDSG सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल कपिल देव और सुनील गुप्ता की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक-3 के सेक्टर-10 में बनाया गया है। इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी,ऑंकोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं से उपलब्ध है। इस अस्पताल में बेस्ट सर्जरी से लेकर हाईटेक मशीन लगाई गई है। इस अस्पताल में कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। KDSG अस्पताल में मरीजों को कम दामों में अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। अस्पताल में एडवांस MRI और ULTRASOUND की सबसे अच्छी मशीन इस अस्पताल में उपलब्ध है। यहां पर जो पैरामेडिकल स्टाफ है वह भी पूरी तरीके से सुविधाओं से लैस है। कपिल देव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारा हॉस्पिटल अभी सुविधाओं से लैस है यहां अफोर्डेबल रेट पर बेहतर इलाज होगा। इसके साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 वर्ल्डकप को लेकर कहा कि टीम इंडिया को मै शुभकामनाएं देता हूं। उत्तरप्रदेश में इस तरह के और भी KSDG हॉस्पिटल और भी खोलने का प्रयास करेंगे।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 05, 2026 12:23:17
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 05, 2026 12:22:19
Krishnanagar, West Bengal:BLO রা খুবই ভীত হয়ে রয়েছে,সোশ্যাল মিডিয়াতে হুমকি,পরোক্ষ ভাবে হুমকি পাচ্ছে তারা ভোটার লিস্টে যাদের নাম বাদ গেছে,তাদের থেকে। সেই নিয়ে আজ নদীয়া কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের বিডিও এর কাছে কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের BLO রা ডেপুটেশন দিলো, বিডিও জানান ভয়ের কিছু নেই, তবে তৃণমূল এবং বিজেপি বলেন, BLO ERO দের কিছু ভুল সম্ববত হয়েছে,তাই অনেকের নাম ডিলিট,কিংবা বিচারাধীন রয়েছে, দ্রুত কাজ শেষ করতে গিয়ে হতে পারে। নদিয়া কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের এক BLO মুখ ছিলেন ফেক বাংলাদেশি ভোটার এদেশে নকল পিতা দেখিয়ে ভোটে নাম তুলেছে,সেই খবর আমরা গতকাল দেখিয়েছি।বিএলও রা এবার কৃষ্ণগঞ্জ বিডিও-র কাছে ডেপুটেশন জমা দিলেন। তাদের দাবি এস আই আর এর তালিকা বের হওয়ার পর বহু নাম বাদ গেছে, যারা আজ ডিএম অফিসে লাইন দিয়েছে আবেদন পত্র নিয়ে সেখানে হুড়োহুড়ি চরমে সে খবর ও আজ আমরা দেখিয়েছি, আমরা দেখছি বহু নাম বিচারাধীন এমত অবস্থায় বিএলও দের কাছে বিভিন্ন জায়গা থেকে হুমকি ফোন আসছে। তারা নিরাপত্তার অভাব বোধ করছেন বিডিওর কাছে দাবি তাদের নিরাপত্তার ব্যবস্থা করা হোক। BLO রা কিছু বলতে চাননি আমাদের ক্যামেরায়, তবে এই বিষয়ে বিজেপির পক্ষ থেকে বলা হয়, ভুল তো আছেই,ভীত BLO রা, আবার তৃণমূল ও বলেন কিছু কিছু ভুল হয়তো হয়েছে, তাই তারা ভীত হয়ে আছে, ১নং বাইট অনুপ কুমার দাস, কৃষ্ণগঞ্জ পঞ্চায়েত সমিতির সহকারী সভাপতি, 2নং বাইট অমিত প্রামানিক,বিজেপি মুখপাত্র কৃষ্ণগঞ্জ, 3নং বাইট কৃষ্ণগঞ্জ বিডিও সৌগত কুমার সাহা।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 05, 2026 12:18:59
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री का 7 मार्च का प्रस्‍तावित यात्रा कार्यक्रम जिला कलक्‍टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा बूंदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी 7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का गुरुवार को जिला कलक्‍टर अक्षय गोदारा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने हर एक व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्‍टर ने कार्यक्रम स्थल के निकट बनाए जा रहे हेलीपैड का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके अलावा, उन्होंने आमजन के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए तैयार की जा रही संपर्क सड़कों और निर्धारित रूट चार्ट की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम के दिन समुचित पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने आयोजन स्थल पर बनाए जा रहे मुख्य मंच (स्टेज), विशाल डोम और आमजन के बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्‍थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाएं, ताकि धूल उडने की समस्‍या से आमजन और अतिथियों को कोई परेशानी नहीं हो। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 05, 2026 12:18:41
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के साईखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोरवेल मशीन की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साईखेड़ा के स्थानीय डॉक्टर राकेश खाकरे अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बोरवेल मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 05, 2026 12:18:14
Begusarai, Bihar:विगत हो कि तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव के पास गुमटी संख्या 17 व 18 के बीच, रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। शव की पहचान दादपुर गांव निवासी स्वर्गीय अनूप चौधरी के करीब 72 वर्षीय पुत्र जगदीश चौधरी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव, ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज कर फॉरेंसिक टीम और स्वानदस्ता के साथ घटना के सभी बिंदुओं पर गहन जांच किया जा रहा है. मृतक जगदीश चौधरी के पोते की विवाह नौ मार्च को होना था, जिसके लिए घरों में विवाह की तैयारी अंतिम चरण में चल रहा था. अब विवाह के शहनाई की जगह मृतक के घरों में मातम पसरा हुआ है. मृतक को एक पुत्र पप्पू चौधरी है. बताया जाता है कि पप्पू के पुत्री के शादी के दौरान पप्पू चौधरी के द्वारा जमीन बेचा गया था. इसी को लेकर पिता पुत्र में कहल चलता रहा है. मृतक का पुत्र पप्पू ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बुधवार को रात्रि में खाना पीना खा कर सोने के लिए अपने बिस्तर पर चले गए. हमलोगों को सुबह पता चला कि पिता जी का शव रेलवे ट्रैक के पास पाया गया. रोते बिलखते हुए पुत्र पप्पू ने कहा कि मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं था, यह घटना कैसे हो गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है. वहीं मृतक के पोती की विवाह की तैयारी अंतिम चरण में चल रहा था। उक्त घटना के बाद मृतक के घरों में मातम पसरा हुआ है।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 05, 2026 12:17:48
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - बीती रात 2 बजे कोरबा वन मंडल के कुदमुरा में एक दंतेल हाथी ने बरपाया कहर, कूदमुरा धान मंडी प्रभारी की ली जान, मंडी प्रभारी की पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद अन्य लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान, हाथी प्रभावित क्षेत्र है कूदमुरा, किसानों से खरीदे गए धानों का उठाव के अभाव में चोरी न हो इस ख्याल से मंडी प्रभारी राजेश कुमार अपनी पत्नी सहित अस्थाई झोपड़ी बनाकर कर रहा था जिम्मेदारी का निर्वहन, अन्य कर्मचारी भी थे देखरेख में, बीती रात अचानक धान मंडी पहुंचा दंतेल हाथी, चट करने लगा मंडी में रखे धान को, जानकारी मिलने पर टॉर्च की रोशनी व शोर के सहारे हाथी को भगाने की कोशिश, इसी दौरान हाथी ने राजेश कुमार को लिया अपनी चपेट में और उतार दिया मौत के घाट, राजेश की मौत के बाद उपार्जन केंद्र में मच गया अफरा-तफरी, राजेश की पत्नी और दो-तीन अन्य कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान, दंतेल हाथी के धान मंडी में घुसने और धान को खाने का मंज़र क़ैद हो गया सीसीटीवी फुटेज में, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल, घटना की जानकारी मिलने उपरांत मौके पर पहुंचा वन अमला और करतला थाना पुलिस टीम, वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार दिया गया मृतक के परिवार को, पुलिस भी औपचारिकताओं को पूरा कर जुटी जांच में...
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 05, 2026 12:17:06
Alwar, Rajasthan:अलवर पुलिस लाइन में होली का जश्न: एसपी सुधीर चौधरी और एएसपी कांबले शरण ने जवानों संग खेली होली, डीजे पर झूमे पुलिसकर्मी अलवर जिले में होली के त्योहार के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में उत्साह के साथ होली का जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी रंग-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण भी जवानों के साथ होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। पुलिस लाइन में एसपी सुधीर चौधरी और एएसपी कांबले शरण जवानों के कंधों पर बैठकर होली के उत्सव का आनंद लेते नजर आए। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने भी डीजे की धुन पर डांस कर माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया। गौरतलब है कि तीन दिनों तक होली के त्योहार के दौरान पुलिसकर्मियों ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में भी पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली मनाई。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top