अमरोहा के गजरौला में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने निकाली प्रभात फेरी
अमरोहा जनपद के गजरौला में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने अपने आवास से प्रभात फेरी निकाली। इससे पूर्व उन्होंने सबद-कीर्तन का आयोजन किया। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित विजय शर्मा, चौधरी वेदपाल सिंह, ऊधम सिंह, विनोद गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, अनुराग बंसल, एलसी गहलोत, सुनील गुप्ता, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, सुरेंद्र सिंह स्टेट, शशिकांत शर्मा, अनुज शर्मा, दीपक खत्री, पवन अग्रवाल, दीपक चौधरी, कुलवंत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोधगया में नेपाल त्रासदी के शोक में दीप प्रज्वलन, 110 भिक्षुओं की श्रद्धांजलि
Gaya, Bihar:ज्ञान की पावन भूमि बोधगया में स्थित बोधगया मठ में नेपाल त्रासदी में जान गवाने वाले लोगो के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में तिब्बत, थाईलैंड, म्यामांर सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए साधु महात्माओं ने मठ परिसर में जहां बौद्ध श्रद्धालुओं और साधु संतों ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन किया तो दूसरी ओर शाम में नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाकर दिवंगतों को नमन किया। बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध मंत्रों का उच्चारण करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। प्रार्थना सभा के दौरान माहौल पूरी तरह श्रद्धा और शोक में डूबा रहा। लोगों ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। बौद्ध भिक्षुओं ने प्रार्थना के माध्यम से मृत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की। सामूहिक दीप प्रज्वलन के दौरान जलते दीपक शांति, करुणा और मानवीय संवेदन�a के प्रतीक बने नजर आए। वहीं बौद्ध लामा ने बताया कि यह कार्यक्रम नेपाल में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगो के लिए विशेष पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित किया गया है ताकि उन आत्माओं को शांति मिल सके और इस कार्यक्रम में 110 बौद्ध भिक्षुओं के साथ बौद्ध श्रद्धालु सहित 30 साधु संत शामिल हुए है।0
0
Report
दरभंगा में MGN/मनीगाछी से 121.25 किलोग्राम गांजा बरामद: आरोपी फरार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां मनीगाछी के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 121 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। बरामद पदार्थ चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मैना रहिका निवासी लालटून साह ने गांजा को अपने रिश्तेदार सोनी देवी के घर में छिपाकर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले पुलिस ने लालटून साह के घर की तलाशी ली, लेकिन वहां गांजा नहीं मिला। इसके बाद सूचना मिली कि वह रिश्तेदार के घर के एक कमरे में सामान छिपाकर रखता है। इसके बाद बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा और मनीगाछी बीडीओ की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में कपड़े से ढककर रखे चार बोरे मिले। बोरे खोलने पर गांजा जैसा पदार्थ बरामদ हुआ। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 121 किलो 250 ग्राम निकली। पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया है और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले में आरोपी लालटून साह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से मंगाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि गांजा के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और सप्लायर से लेकर खरीदारों तक सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव: महिला शक्ति का तूफान, बीजेपी 19, कांग्रेस 14 जीत
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में महिला शक्ति का दबदबा देखने को मिला है। पार्टीवार आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी की 19, कांग्रेस की 14 और 2 निर्दलीय महिलाएं चुनाव जीती हैं। यानी सूची के हिसाब से कुल 35 महिला पार्षद जीतकर सामने आई हैं। पिछले बार 150 वार्डों में 53 महिलाएं जीती थीं। इस बार 100 वार्डों में महिला प्रतिनिधित्व का आंकड़ा भी खासा मजबूत रहा है। बीजेपी की विजेता महिलाओं में अनुसूया गोस्वामी, सीमा चौधरी, प्रतिभा सुमन, दीपिका शर्मा, संजना झमटानी और प्रमीला वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस से अनीता भील, आईना महक, संजीदा बानो, सारिका वर्मा, भावना पुरस्वानी और निर्मला गुर्जर ने जीत दर्ज की है。0
0
Report
Advertisement
शिक्षक ने धोखेबाज़ को पकड़ लिया
Noida, Uttar Pradesh:TEACHER CATCHING CHEATER0
0
Report
मोबाइल किस्त न चुकाने पर युवक को अगवा, 5 दिन बंधक रखने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मोबाइल की किस्त न चुकाना युवक को पड़ा भारी\nमोबाइल की बकाया किस्त के विवाद में युवक को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप\nनिगोहां थाना क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव का मामला\nपरिवार का आरोप—युवक को जबरन ले जाकर करीब 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया\nबंधक बनाकर मजदूरी कराने और मारपीट करने का भी आरोप\nपरिजनों के मुताबिक युवक को ब्लड बैंक ले जाया गया\nकरीब एक यूनिट खून जबरन निकलवाने का आरोप\nआरोप है कि खून निकलवाकर बेचने की कोशिश की गई\nपरिवार का दावा—मोबाइल की करीब ₹2,799 की किस्त बकाया थी\nआरोपियों ने परिजनों से किस्त की रकम खाते में ट्रांसफर कराने की भी कोशिश की\nयुवक की मां ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की\nमामले में डीसीपी दक्षिणी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
नदी में ईंटें फेंकना: अवैध गतिविधि का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:WASTING BRICKS INTO RIVER0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में चलती पिकअप से एयरटेल वाई-फाई उपकरण चोरी; एक आरोपी गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास जाम का फायदा उठाकर चोरों ने चलती पिकअप वैन से एयरटेल कंपनी के वाई-फाई और टेलीकॉम उपकरण चोरी कर लिए। चालक व स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। पिकअप चालक रामबहादुर कुमार के अनुसार, वाहन के धीमा होते ही कुछ युवक पीछे चढ़कर कार्टन नीचे फेंकने लगे। सूचना मिलने पर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक तार का बंडल और वाई-फाई उपकरण के दो कार्टन गायब हो चुके थे। स्थानीय लोगों और डिलीवरी टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
धौलपुर: खुला कैदी शिविर से फरार आजीवन सजा भुगत रहे मुजरिम गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: खुला बन्दी शिविर से फरार आजीवन कारावास का मुजरिम गिरफ्तार कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुला बन्दी शिविर धौलपुर से फरार हुए आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुजरिम सुरेन्द्र को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सीओ सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस टीम में रेल चौकी इंचार्ज ASI मुकेश कुमार शर्मा की अहम भूमिका रही। फरार होने का मामला दर्ज होने के बाद पूरे केस का अनुसंधान और तलाश की जिम्मेदारी ASI मुकेश शर्मा को सौंपी गई थी। उन्होंने मय जाप्ता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। ये था मामला SC/ST कोर्ट धौलपुर ने थाना कोलारी के एक मामले में आरोपी सुरेन्द्र सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह खुला बन्दी शिविर में सजा काट रहा था और वहां से फरार हो गया था। इस पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया था। गिरफ्तार मुजरिम सुरेन्द्र पुत्र अमरसिंह निवासी बसई नवाब थाना कोलारी का रहने वाला है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव: टिकट बदलना आसान, पर चेहरों की पहचान तय कर गई
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के टिकट काटने और पुराने चेहरों को बदलने का प्रयोग अब सियासी बहस का मुद्दा बन गया है। चुनाव नतीजों ने दिखा दिया कि पार्टी के लिए चेहरे बदलना हर जगह फायदेमंद साबित नहीं हुआ... बल्कि कई सीटों पर पुराने चेहरों को हटाने का फैसला उल्टा पड़ता नजर आया। खास बात यह है कि आठ ऐसी सीटों पर जहां टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया, वहां सिर्फ एक प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सका। यानी सात सीटों पर पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
अंता नगर पालिका: कांग्रेस-भाजपा बराबर सीटें, समर्थक निर्दलीयों से बोर्ड बनना संभावना
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में मतगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस तथा भाजपा को बराबर बराबर सीटें मिलने के साथ ही 2 निर्दलीय कांग्रेस समर्थित होने के चलते नगर पालिका में लगातार चौथी बार कांग्रेस का बोर्ड बनने के आसार नजर आ रहे हे। बता दे कि नगर निकाय चुनाव में 35 वार्डो की मतगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस तथा भाजपा को 16,16 सीटे मिली हे साथ ही 2 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय तथा एक भाजपा समर्थित निर्दलीय की जीत हुई हे ऐसे में नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा हे।दूसरी ओर मतगणना के बाद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हे यहाँ कांग्रेस के 2 पूर्व चेयरमैनो के बेटे चुनाव हार गए हे वार्ड नंबर 23 से पूर्व चेयर मेन स्वर्गीय बाबूलाल मालव का बेटा पंकज मालव तथा वार्ड 24 से पूर्व चेयर मेन मुस्तफा खान का बेटा शाहबाज चुनाव हार गया हे0
0
Report
स्वच्छ वायू सर्वे 2026: संभाजीनगर AQI 99 से 76 तक पहुंच, टॉप 10 में स्थान
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:केंद्र शासनाच्या पर्यावरण विभाग, वन व हवामान बदल मंत्रालयातर्फे करण्यात आलेल्या 'स्वच्छ वायू सर्वेक्षण २०२६' मध्ये छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिकेने उल्लेखनीय झेप घेतली. देशातील ४८ शहरांमध्ये मागील वर्षी शहराचा क्रमांक ३६ वा होता. यंदा महापालिकेने थेट १६ वे स्थान पटकावले. एका वर्षात तब्बल १८ क्रमांकांची सुधारणा केली. पुढील वर्षी शहर देशात टॉप टेनमध्ये यावे म्हणून महापालिकेकडून प्रयत्न केले जातील असे सांगितले. शहरात हवेची गुणवत्ता सुधारावी यासाठी मागील काही वर्षापासून महापालिकेने प्रयत्न सुरू केले. सर्वप्रथम नाल्यांवर व्हर्टिकल गार्डन तयार केले.. स्वीपींग मशीनद्वारे रात्री रस्ते स्वच्छ करणे सुरु केले. त्यामुळे शहराचा एक्यूआय ९९ वरून थेट ७६ पर्यंत आला. त्यासाठी महापालिकेने व्यापक प्रमाणात उपाययोजना केल्याची माहिती दिली. रस्त्यांवर साचणारी माती व धूळ वेळोवेळी हटविण्यात येत आहे. कचरा संकलन व वाहतूक बंदिस्त वाहनांमधून सुरू केली. कचरा जाळण्यास प्रतिबंध केलीय.0
0
Report
धौलपुर में अवैध हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में अवैध हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद धौलपुर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर परिषद धौलपुर में शांतिपूर्ण चुनाव और मतगणना को लेकर पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली थाने के एएसआई चरनसिंह मय जाप्ता के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय धौलपुर के पास कुछ लोग अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। इस कार्रवाई को लेकर थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी सिटी का सुपरविजन रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीकेश पुत्र रनवीर सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम धरा थाना अम्बाह, अनुराग सिंह तोमर पुत्र बालिस्टर सिंह तोमर निवासी ग्राम धरा थाना अम्बाह और नरेन्द्र शर्मा पुत्र पीतमप्रसाद निवासी टिकरौली थाना सुमावली जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लेकर आए थे और धौलपुर में किसे सप्लाई करने वाले थे0
0
Report
Advertisement
नैनीताल में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े; अस्पताल अलर्ट मोड में, उपचार जारी
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू से अब तक नैनीताल में 4 मौत की पुष्टि हुई है जिसमें 2 मौत नैनीताल जिले से, 1 बागेश्वर और 1 पिथौरागढ़ जिले के मरीज की हुई है; पॉजिटिव मरीजों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं।0
0
Report
हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव शुरू, जनता के लिए बड़ी सौगात
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी खाप बिकाऊ के बयान पर अभय चौटाला की नसीहत बोले सार्वजनिक जीवन में सोच-समझकर बयान दें विधायक आदित्या चौटाला के सीएम के तंज पर बोले मंत्री खुद पहले बीजेपी में था अब इनेलो दिल्ली 4में छात्र संघ चुनाव को लेकर भी बोले मंत्री हांसी विधायक विनोद भयाना बोले रेलों के ठहराव होने पर यह हांसी के लिए बड़ी सौगात अब जिला बनने पर ओर विकसित होगा हांसी हांसी। हांसी रेलवे स्टेशन को यात्रियों को बड़ी सौगात मिली। फिरोजपुर से अगरतला जाने वाली ट्रेन और बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों और हांसी विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह हांसी शहर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशी की बात है। दोनों ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और वे रेल यात्रा के माध्यम से कई शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोग उठा रहे थे, जिसे हांसी विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। खाप को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि उसका संदेश गलत न जाए।दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों की ओर से चुनाव में भाग लिया जाता है और भाजपा समर्थित एबीवीपी भी चुनाव लड़ती है। वहीं आदित्य चौटाला के भाजपा के रंग बदलने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ ही समय पहले वह भाजपा में थे और अब इनेलो में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सब देखेगी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वह क्षेत्र में चार ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने उसी समय मांग को पूरा करने का भरोसा दिया था। विधायक ने कहा कि उन्हें रेल मंत्री की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें दो ट्रेनों का ठहराव मंजूर होने तथा दो अन्य ट्रेनों के ठहराव पर विचार किए जाने की जानकारी दी गई है। विनोद भयाना ने कहा कि दो ट्रेनों का ठहराव शुरू होने पर वह भारत सरकार और विशेष रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हांसी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे, एयरपोर्ट और सड़कों के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है。0
0
Report
नरदह हत्या के विरोध में पुरैनी में प्रदर्शन: दो घंटे तक जाम, गिरफ्तारी की मांग
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों और परिजनों ने योगीराज चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल सभी नामजद एवं संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम करीब दो घंटे तक रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बाद में एसडीपीओ पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। मृतक की भाभी एवं नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी ने मांग की कि हत्याकांड में नामित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बना रहेगा।0
0
Report
Advertisement
