Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BDC के पूर्व नेता Bashir Ahmad Phatan PDP में शामिल, NC से सवाल उठे
WMWaqar Manzoor
Feb 11, 2026 09:17:31
Bashir Ahmad Phatan, former member of BDC Dachnipora, today joined the Peoples Democratic Party (PDP) along with dozens of his supporters in the presence of Pahalgam Constituency Incharge Dr. Shabir Saduqi. Phatan criticized the National Conference (NC), alleging that the party made fake promises to the people during the elections and failed to fulfill them. Party leaders welcomed Phatan and his supporters into the PDP fold and expressed hope that his joining would further strengthen the party at the grassroots level in the area.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 11, 2026 12:50:07
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में गौशाला में लापरवाही की शिकायत पर मामले में जांच करने पहुँचे नायाब तहसीलदार का ग्रामीणों ने घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्राम प्रधान ने गांव के अराजकतत्वों पर माहौल खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस से भी ग्रामीण उलझ गए । फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मजिस्ट्रेट को सुरक्षित गांव से बाहर निकाल अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वी/ओ-दरअसल चरखारी थाना क्षेत्र के नरेडी गांव का है। जहाँ ग्रामीणों ने गाँव में हंगामा कर प्रशासनिक अधिकारियों को गौशाला की हालत खराब होने की सूचना दी थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जाँच करने चरखारी तहसील में तैनात नायब तहसीलदार गांव पहुँचे थे । बताया जाता है कि नायाब तहसीलदार के पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उनका घेराव कर लिया । नायब तहसीलदार से अभद्रता करते ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । ग्रामीणों द्वारा मजिस्ट्रेट का घेराव करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर नायाब तहसीलदार को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला इसी बात से नाराज कुछ अराजकतत्व पुलिस से भिड़ गए लेकिन पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए सभी लोगो को शांत कराया । मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने बताया कि गौशाला में कोई दिक्कत नही है लेकिन कुछ अराजकतत्व है जो गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।नायब तहसीलदार से अभद्रता करने लगे और उन्हें बंधक बना लिया इसलिए पुलिस को बुलाया गया है। बाईट-मंगल सिंह कुशवाहा (ग्राम प्रधान) वी/ओ- वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की एक गाय पड़ी थी जिसके लिए फोन लगाया तो नायाब तहसीलदार आये और उन्होंने ना ही गाय को देखा और वीडियो बनाकर जाने लगे तो हम लोगो ने उन्हें रोक लिया था इसके बाद तहसीलदार के साथ पुलिस आई और गौशाला देखने आधे गांव तक आये इसके बाद लौट गए । हम लोगो ने किसी को बंधक नही बनाया । बाईट-नंदन यादव (ग्रामीण) बाईट-अवधेश (ग्रामीण) वी/ओ-मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एसडीएम ने अवगत कराया कि गांव में कुछ लोग उपद्रव कर रहे हैं तो सचिव को मौके पर भेजा गया है ऐसा लगता है ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर यह सब किया जा रहा है । सचिव के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । नायब तहसीलदार का घेराव कुछ अराजकतत्वों ने किया था । बाईट-विपिन गुप्ता (पी.डी. एस.)
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 12:48:32
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से सोमवार को ‌लापता हुए दो नाबालिग ‌ स्कूली छात्रो को पुलिस ने नई दिल्ली से बरामद कर बुधवार को परिजनों को सुपूर्द किये।सी ओ सिटी प्रवीन‌ कुमार तिवारी मैं जानकारी देते हुए बताया ‌है कि‌ सोमवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के नींबू वाला बाग निवासी विमल कुमार ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनके दो बेटे कृष कुमार 14 वर्ष जो सातवीं का छात्र है तथा शौर्य 11 वर्ष जो छठवीं कक्षा का छात्र है सोमवार को स्कूल गए लेकिन शाम तक वापस नहीं आए ‌थे। स्थानीय स्तर पर काफी तलाश की गई की बालकों का कोई पता नहीं चल सका था। फिर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बच्चों को रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए चिन्हित किया गया। मंगलवार को पुलिस टीम ने जीआरपी और‌ आर पी एफ को बच्चों के फोटो भेज कर तलाश करने मैं सहयोग मांगा गया। नई दिल्ली जीआरपी द्वारा स्थानीय पुलिस को बच्चों के दिल्ली में आने की जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस ने नई दिल्ली पहुंचकर बच्चों को स्थानीय पुलिस की सहायता से बच्चों को चिन्हित कर बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के समक्ष पेश करने के बाद वैधानिक कार्रवाई के बाद फिरोजाबाद लाकर बुधवार को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सभी के द्वारा सराहना की गई।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 11, 2026 12:48:25
Noida, Uttar Pradesh:केजीएमयू मजार विवाद में ऑल इंडिया मिशन मोहम्मदी अब केजीएमयू वीसी और प्रवक्ता केके सिंह के खिलाफ एफआईआर करवाने की तैयारी कर रहा है। केजीएमयू मजार विवाद के दौरान मजारों पर केजीएमयू के प्रवक्ता केके सिंह द्वारा नोटिस चस्पा किया गया और इन मजारों को 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसी बीच ऑल इंडिया मिशन मोहम्मदी के जनरल सेक्रेटरी सैयद बाबर अशरफ ने एक लीगल मीटिंग की जिसमें कई एडवोकेट शामिल हुए और यह तय किया गया कि जल्दी ही पूरे मामले में केजीएमयू की वीसी और प्रवक्ता केके सिंह के खिलाफ लखनऊ के चौक थाना में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी क्योंकि मजारों को अवैध बताने का उनके पास कोई अधिकार नहीं है। केजीएमयू अस्पताल भी मजारों के बाद बना है। सैयद बाबर अशरफ ने कहा कि अगर एफआईआर थाने में दर्ज नहीं की गई तो कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराएंगे और अगर 28 तारीख के बाद मजारों को तोड़ा गया तो आंदोलन करेंगे और मजारों के ऊपर आंच नहीं आने देंगे।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 11, 2026 12:47:52
Jalore, Rajasthan:साजालौ-जालौर सांचौर राज्य वृक्ष खेजड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज सांचौर-चितलवाना में विशाल महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में सर्व समाज के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान आंदोलनकारियों ने खेजड़ी की अवैध कटाई पर रोक लगाने और कठोर कानून बनाने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महारैली के बाद सांचौर-चितलवाना में चल रहा धरना फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की गई। आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि अब सभी कार्यकर्ता और समर्थक बीकानेर पहुंचेंगे, जहां 5 लाख लोगों के 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह ऐतिहासिक जनआंदोलन होगा, जो राज्यभर में खेजड़ी संरक्षण को लेकर नई दिशा तय करेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Feb 11, 2026 12:46:55
Shirdi, Maharashtra:Shirdi News Flash Big Breaking धनगर आरक्षणाचा मुद्दा पुन्हा तापणार... शिर्डीत धनगर नेते और समाज बांधवांची बैठक संपन्न... धनगरांना आदिवासीचे आरक्षण लागू करण्याची मागणी... लवकरच मुंबईतील आझाद मैदानावर आंदोलन , बैठकीत निर्णय... राज्यभरातील हजारो धनगर बांधव मुंबईत एकवटणार... देवेंद्र फडणवीसांनी दिलेला शब्द पाळावा... आता ST आरक्षणाचा जीआर हातात मिळाल्यानंतरच आंदोलनाचा शेवट... धनगर नेते दीपक बोऱ्हाडे यांचा सरकारला इशारा... इतर धनगर नेत्यांनी देखील आरक्षणाच्या लढाईत सहभागी व्हावे , बोऱ्हाडे यांचे आवाहन... शिर्डीतून धनगर आरक्षणाच्या पुढील लढाईचा एल्गार... धनगर समाजाचे नेते दीपक बोऱ्हाडे यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुुणाल जमदाडे यांनी
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 12:46:15
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल जिले में फरियादियों की शिकायत के निस्तारण के लिए जनपद की जिला धिकारी राजेंद्र पेंसिया की 'भरोसे की पर्ची 'और कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के साथ ही 'ऑन द स्पॉट 'शिकायतों के निस्तारण की नीति से संभल जिले की चंदौसी तहसील ने IGRS रैंकिंग में उत्तरप्रदेश में पहला स्थान हांसिल किया है ....चंदौसी तहसील ने फरियादियों की शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण कर 100 फीसदी अंक हासिल कर यूपी की सभी तहसीलों को पछाड़ दिया है ... .संभल जनपद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया अपने कार्यालय की टेबल पर आपकी शिकायतों का "अंतिम पड़ाव लिखी प्लेट" और 'ऑन द स्पॉट ' फैसलों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है ..
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 11, 2026 12:45:56
Bhiwani, Haryana:भिवानी मालगाड़ी के नीचे आकर व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त. मृतक की नहीं हुई पहचान पुलिस ने की शिनाख्त की अपील. जाँच अधिकारी ने बताया: सुसाइड की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद. मृतक व्यक्ति की उम्र 48 से 50 साल, पता लगने पर GRP चौक में करे संपर्क। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए रखवाया सामान्य अस्पताल के शव गृह में. भिवानी के रेलवे स्टेशन एरिया में एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। इसका पता लगते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक के पास कोई भी पहचान के साक्ष्य नहीं मिला हैं। जबकि मृतक ने मालगाड़ी के नीचे आकर सुसाइड किया है। भिवानी जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे 40 मिनट पर मेमो से स्टेशन अधीक्षक ने सूचना दी कि मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। इस सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं प्राथमिक जांच के अनुसार उसकी उम्र करीब 48 से 50 साल लग रही है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है। शिनाख्त के लिए आसपास एरिया में सूचित किया गया है और पूछताछ भी की जा रही है। मृतक के पास कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिला। जिसके माथे पर तिलक लगा हुआ है और वह टोपा भी पहने हुए हैं। बाइट:ASI सुरेंद्र कुमार।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 11, 2026 12:45:29
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। जयपुर तिराए के पास तेज रफ्तार से गुजर रहे एक ओवरलोड ट्रेलर से अचानक चावल से भरे कई बोरे सड़क पर गिर पड़े। देखते ही देखते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर क्षमता से अधिक चावल के बोरों से भरा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बोरे सड़क पर गिर गए, जिससे पीछे आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। हाईवे पर जाम लगने से वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने ट्रेलर चालक से पूछताछ कर बोरों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ओवरलोड वाहनों की लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर पीछे आ रहा कोई वाहन अनियंत्रित हो जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top