Back
रेस्तरां के केबिन में 300 अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, आरोपित फरार
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 07, 2026 07:46:16
Bijnor, Uttar Pradesh
रेस्तरां में प्रेमी युगलों के बनाए 300 अश्लील वीडियो
प्रस्तावना: बिजनौर के जजी चौराहे के पास महिला अधिवक्ता नीलम कुमारी का सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्तरां है। बुधवार को कुछ लोगों ने रेस्तरां पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि वहां पर स्पाई कैमरा लगा है। आरोप था कि यहां पर प्रेमी युगल के अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। हंगामे के दौरान लोगों ने रेस्तरां के कर्मचारी सतेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर जाँच की तो उसमें 300 के करीब अश्लील वीडियो और फोटो मिले। वीडियो में प्रेमी युगल अश्लील हरकत कर रहे हैं। अब यह फोन पुलिस के पास है। हंगामे पर सीओ संग्राम सिंह व शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। जाँच में स्पाई कैमरा नहीं मिला। पुलिस ने रेस्तरां की डीवीआर कब्जे में ले ली। जाँच से पता चला कि रेस्तरां की पिछली साइड में सीढ़ियों के नीचे एक केबिन है, जिसमें सोफा और कुर्सी रखी हैं। युवक-युवतियों को यहां पर एकांत में बैठाया जाता था और सतेंद्र अपने मोबाइल फोन से फ्लैक्स में बने एक छेद से अश्लील वीडियो बनाता था। सतेंद्र एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ का अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद हंगामा हुआ। चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की तहरीर पर कर्मचारी सतेंद्र कुमार व अन्य स्टाफ के खिलाफ शहर कोतवाल में मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। हंगामा करने वाले युवक से वीडियो और फोटो मांगे गए हैं। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेस्तरां में सीढ़ियों के नीचे बने केबिन में डेढ़ घंटा बैठाने के प्रेमी युगलों से स्टाफ 1000 से 1500 रुपये वसूलता था। हालांकि बाहर टेबल-मेज पर बैठने के कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाता था। माना जा रहा है कि आरोपित सतेंद्र काफी दिनों से प्रेमी युगलों के वीडियो और फोटो खींच रहा था। इससे पहले भी वह कई युगलों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 07, 2026 10:18:230
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 07, 2026 10:18:120
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 10:17:570
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 07, 2026 10:17:420
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 10:17:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 10:17:090
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 10:16:470
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:16:390
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 07, 2026 10:16:250
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 07, 2026 10:16:110
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 10:15:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 10:15:450
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:15:300
Report
0
Report