Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
15 दिनों की भारी बर्फबारी के बाद गुलडांडा पर्यटकों के लिये फिर से खुल गया
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 14, 2026 05:00:16
Forest Block,
Spl Story;Bhaderwah’s Guldanda Reopens for Tourists After 15-Day Closure Due to Snowfall Slug-1402ZS_BHD_TOURISM_R By Raja Rehber Jamal Location-Bhaderwah Anchor:After remaining closed for the past 15 days due to heavy snowfall, the popular high-altitude tourist destination Guldanda in JK's Bhaderwah has been reopened for visitors by the administration. Situated along the Bhaderwah–Pathankot Highway at an altitude of about 9,555 feet above sea level, Guldanda was shut after heavy snowfall blocked the access road and disrupted tourist movement. Following successful snow clearance and restoration of connectivity, the administration decided to reopen the destination for tourists. With the reopening, local vendors have also resumed business by setting up stalls to welcome visitors. Chief Executive Officer of the Bhaderwah Development Authority, Sanjeev Sharma, said that Guldanda is now fully prepared to receive tourists and invited people from across the country to visit Bhaderwah. He added that adequate security arrangements have been put in place to ensure the safety of visitors. Additional Deputy Commissioner Bhaderwah, Sunil Kumar Butyal, said that after reviewing the ground situation, the administration has allowed tourists to visit Guldanda daily from 11:00 am to 5:00 PM. However, other tourist destinations, including Jai Valley and Padri, will remain closed until further notice due to prevailing weather conditions and safety concerns. Meanwhile Locals and Vendors expressed their gratitude to the Administration for reopening the famous tourist destination Guldanda. Feed. Shots Bytes. 1. ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal. 2. CEO BDA Sanjeev Sharma. 3. Vendor, Yasir Hussain. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GYGAUKARAN YADU
Feb 14, 2026 06:45:20
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला सेवा सहकारी समिति संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने दो प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल सेवा सहकारी समिति मोहगांव से धान भरकर निकले ट्रकों के चालक द्वारा धान चोरी कर एक व्यापारी को बेचने का मामला सामने आया है, जिस पर संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, जिले में धान के जल्द उठाव को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है... धान चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मोहगांव से दो ट्रक (प्रत्येक में 900-900 कट्टा धान) सरदा संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए थे आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों ने रास्ते में परपोडा के एक व्यापारी को चोरी-छिपे धान बेच दिया संघ ने मांग की है कि संबंधित ट्रांसपोर्टर और चोरी का धान खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए वही मांग धान उठाव में तेजी लाने का आग्रह संघ की दूसरी प्रमुख मांग जिले की समस्त समितियों में पड़े धान के स्टॉक को लेकर है–
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 14, 2026 06:33:31
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्राधिकरण कर रहा है युवराज जैसे हादसे का इंतजार ,खुले नाले हादसों को दे रहे हैं दावत नोएडा के सेक्टर 150 में युवराज मेहता की हादसे में मौत के बाद भी प्राधिकरण सचेत नहीं हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुले हुए नाले हादसों को दावत दे रहे हैं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान मंदिर से राइज चौकी तक करीब ढाई किलोमीटर का लंबा नाला खुला हुआ है, जो की हादस को दावत दे रहा है। इसको लेकर आस पास की सोसाइटी के लोगों ने शिकायत भी की है लेकिन प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं करी。 युवराज की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा काफी हादसों वाली जगह को चिन्हित किया गया था। इसके बाद प्राधिकरण ने खुले हुए नालों को ढकने का काम किया, कई जगह पर रिफ्लेक्टर लगाए और दीवार तक लगाई लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुले हुए नाले अभी भी हादसों को दावत दे रहे हैं。 यहां पर हनुमान गोल चक्कर से लेकर राइज चौकी तक जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ बड़े-बड़े और गहरे नाले हैं, जिनकी गहराई भी काफी है ,एक तरफ के नाले पर प्राधिकरण के द्वारा एक पट्टी लगा दी गई और खानापूर्ति कर दी गई लेकिन वह पट्टी भी अब टूट कर गिर गई है ,अब नाला बिल्कुल खुला हुआ है ,उसकी दीवार भी बिल्कुल छोटी है, जिसकी वजह से कभी भी वहां हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि दो से ढाई किलोमीटर का यह सफर जान जोखिम में डालकर तय करना पड़ता है क्योंकि रात्रि में अगर गलती से गाड़ी नीचे चली गई तो नाले की गहराई इतनी है कि किसी की भी जान चली जाएगी आम लोगों की बाइट वही लोगो ने बताया कि यहां पर आए दिन गोवंश इस नाले में गिरते रहते हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही एक ई-रिक्शा भी इस नाले में गिर गया था लेकिन उसके बावजूद भी प्राधिकरण ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है, ऐसा लगता है जेस युवराज की मौत के बाद भी शायद खाना पूर्ति की गई है , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी युवराज जैसे हादसे का इंतजार कर रहा है।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 14, 2026 06:32:44
Haldwani, Uttarakhand:करीब 3800 करोड़ की लागत से लंबी जद्दोजहद के बाद साकार होती कुमाऊँ की जीवनरेखा और उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना अब वर्षों की प्रतीक्षा और कई प्रशासनिक अड़चनों के बाद गति पकड़ चुकी है। हल्द्वानी में गौला नदी पर बन रही इस परियोजना को वर्ष 2029 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है, यह परियोजना सिंचाई, पेयजल और के लिहाज से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कुछ दिन पहले इस परियोजना का उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण किया था और अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिये थे, जामरानी बांध परियोजना एक नज़र में..... 150.60 मीटर ऊँचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध 2 नई फीडर नहरों का निर्माण करीब 57 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई बांध परियोजना के पूर्ण होने पर कुल 57,065 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड में: 9,458 हेक्टेयर उत्तर प्रदेश में: 47,607 हेक्टेयर पर सिचाई के अलावा हल्द्वानी के लिए पेयजल की दीर्घकालिक व्यवस्था परियोजना के तहत 42 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों की 10 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। इस परियोजना में पहले टाइगर कॉरिडोर और पर्यावरणीय अड़चनें आयी, सांसद अजय भट्ट के मुताबिक प्रारंभिक चरण में केंद्र सरकार ने इसे इसलिए मंजूरी नहीं दी क्योंकि प्रस्तावित क्षेत्र को संभावित टाइगर कॉरिडोर से जुड़ा माना गया और वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर कई आपत्तियां सामने आईं, लेकिन अब बांध का काम तेज़ी पर है और साल 2029 तक बांध का काम पूरा होने की उम्मीद है, परियोजना के तहत 42 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों की 10 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 14, 2026 06:32:05
Noida, Uttar Pradesh:कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। कॉल सेंटर की आड़ में धमकी और सट्टेबाजी का काला खेल उजागर。 पुलिस ने कार्रवाई करते तीन विदेशी नागरिक समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार。 मूल रूप से नेपाल व भारत के रहने वाले अमीश, लेखनाथ, केदारनाथ, अनंत,दिव्यांशु व साहिल के रूप में हुई गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान。 शातिर अभियुक्त फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ऑनलाइन बैटिंग एप के माध्यम से भोले भाले लोगों के साथ करते थे ठगी。 नोएडा के स्कूलों को भेजे गए थे धमकी भरे ई-मेल में शामिल है गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम。 सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़कर देते थे साइबर ठगी की ट्रेनिंग。 बरामद मोबाइल में मिला धमकी वाले ई-मेल का रिकवरी आईडी。 23 जनवरी को गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों को मिले थे धमकी भरे मेल。 विदेशी कनेक्शन और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच जारी。 नोएडा STF ने शातिर अभियुक्तों को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार।
0
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Feb 14, 2026 06:31:56
Noida, Uttar Pradesh:एक ओर जहां देशभर के युवा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। राजधानी पटना में शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह दिन भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि वे प्रेम के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रेम की अभिव्यक्ति भारतीय परंपरा के अनुसार होनी चाहिए। उनका तर्क है कि यदि प्रेम करना है तो राधा–कृष्ण, सीता–राम और शिव–पार्वती की तरह पवित्र और मर्यादित होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता हाथों में हनुमान चालीसा लेकर खड़े दिखाई दिए। उनका कहना था कि 14 फरवरी का दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने और भारतीय मूल्यों को याद करने के लिए होना चाहिए, न कि पश्चिमी संस्कृति के प्रतीक के रूप में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए। वहीं, प्रशासन की ओर से भी इस पूरे मामले को लेकर तैयारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी को भी दूसरे के मौलिक अधिकारों का हनन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 06:31:49
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है… जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने ससुर-दामाद को घेरकर गोलियां मारी, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं… दरअसल मामला केंथरी गांव का है, जो सराय छोला थाना क्षेत्र में आता है… बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ससुर और दामाद को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी… इस दौरान करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गईं… मौके से 5 से ज्यादा खाली खोखे बरामद किए गए हैं… फायरिंग में दामाद देवेंद्र गुर्जर को जांघ के पास गोली लगी है… जबकि ससुर औतार गुर्जर के पैर में गोली आर-पार हो गई… वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है… घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है… दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है… जहां उनका इलाज जारी है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है… लेकिन दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं…
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 14, 2026 06:31:39
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का अब तक का सबसे बड़ा वार, खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त दबिश से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में अवैध रेत से ओवरलोड 24 डंपर जब्त कर लिया गया और सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में थानों में खड़ा कराया गया है। अचानक हुई इस सख्ती से अवैध उत्खनन में लगे कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही टीम ने दबिश दी, कुछ ट्रैक्टर-ट्रालियां रास्ते में ही अवैध रेत खाली कर मौके से फरार हो गईं। अधिकारियों की अचानक कार्रवाई से पूरे जिले में खनन माफिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खनिज विभाग की टीम ने जिले की विभिन्न तहसीलों में सघन जांच अभियान चलाया। ओवरलोड और बिना वैध दस्तावेज परिवहन कर रहे डंपरों को रोककर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई। सभी जब्त डंपरों के खिलाफ जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध उत्खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 14, 2026 06:31:26
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के गढ़ाकोटा में पुलिस ने मुक्त कराए मवेशी, क्रूरता पूर्वक हो रहा था परिवहन.. जहां लोगों में नाराजगी है वहीं बीती रात जिले के गढ़ाकोटा में पुलिस ने अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे मवेशियों को जब्त कर उन्हें तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बीती रात गढ़ाकोटा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उस पिकअप वाहन को रोक लिया गया जब अंदर देखा तो छोटे से वाहन में भैंस के पड़े उसमें भरे गए थे। देर रात ही पुलिस ने इन मवेशियों को मुक्त कराया और पिकअप जब्त करने के साथ दो आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का तहत मामला दर्ज किया है.
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Feb 14, 2026 06:31:14
Dantewada, Chhattisgarh:रहस्य - स्पेशल स्टोरी ऐंकर - छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग अपने अनसुलझे रहस्यों के लिए पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में प्रसिद्ध है। विश्व का सबसे लंबा चलने वाला पर्व बस्तर दशहरा भी यहीं मनाया जाता है। लेकिन बस्तर की पहचान सिर्फ दशहरे तक सीमित नहीं है — यहां की धरती अपने भीतर कई ऐसे रहस्य समेटे हुए है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्यमयी स्थल के बारे में बता रहे हैं — एक ऐसी गुफा, जहां साल के बारहों महीने प्रकृति स्वयं शिव का जलाभिषेक करती है।-dंतेवाड़ा जिले के ऐतिहासिक नगर बारसूर में 11वीं से 13वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर आज भी इतिहास की गवाही देते हैं। वहीं दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों की सीमाओं से लगे दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर से करीब 30 किलोमीटर दूर घने जंगलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित है रहस्यमयी तुलार गुफा। इस गुफा के प्रवेश द्वार पर भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है। आश्चर्य की बात यह है कि ऊपर से चट्टानों के बीच से लगातार पानी रिसता रहता है और सीधे शिवलिंग पर गिरता है। साल के 12 महीनों तक यह प्राकृतिक जलाभिषेक जारी रहता है। लेकिन यह पानी आता कहां से है — इसका स्रोत आज तक कोई नहीं जान पाया। मौसम के अनुसार जल का प्रवाह कम-ज्यादा होता रहता है, परंतु कभी पूरी तरह बंद नहीं होता।-रास्ता है कठिन इस रहस्य की पड़ताल के लिए हमारी जी मीडिया की टीम बारसूर से मांगनार होते हुए गुफा गांव पहुंची। रास्ते में 2 से 3 नाले पड़ते हैं, जहां पानी अधिक होने पर वाहन पार कराना बेहद कठिन हो जाता है। हालांकि ग्रामीणों ने अब वहां जुगाड़ से पुल बना दिया है। ऊंचे-नीचे पहाड़ी रास्ते सफर को और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। लेकिन जैसे ही गुफा में महादेव के दर्शन होते हैं, सारी थकान मानो पलभर में दूर हो जाती है। जनश्रुति क्या कहती है? स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, बाणासुर नामक राक्षस ने इसी गुफा में वर्षों तक तपस्या की थी। कहा जाता है कि उसी ने इस गुफा की रचना की थी। शिकार पर निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले इस गुफा को देखा और तभी से यह स्थान बाहरी दुनिया की नजर में आया। गुफा के भीतर लगभग 60 मीटर तक जाने पर घना अंधेरा छा जाता है। अंतिम छोर पर नंदी विराजमान हैं और आगे रास्ता बंद हो जाता है। ऊपर चढ़कर देखने पर सिर्फ विशाल चट्टानें और घने पेड़ नजर आते हैं — दूर-दूर तक पानी का कोई स्रोत दिखाई नहीं देता। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हर तीन वर्ष में माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि से पहले पारंपरिक देवी-देवताओं और आंगा देवों को यहां स्नान कराया जाता है। इसके बाद ही गांवों में मेले का आयोजन होता है। नक्सल प्रभावित और अंदरूनी क्षेत्र होने के कारण यह गुफा साल में केवल एक बार, महाशिवरात्रि के अवसर पर आम श्रद्धालुओं के लिए खुलती है। हजारों श्रद्धालु पदयात्रा कर यहां पहुंचते हैं, रात्रि विश्राम करते हैं और महाशिवरात्रि के दिन तुलार वाले बाबा के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। बस्तर की रहस्यमयी धरती पर स्थित यह तुलार गुफा आज भी आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम बनी हुई है। तुलार गुफ़ा के विजुअल बाइट भुनेश्वर भरद्वाज स्थानीय जानकार बाइट - शिवकुमार मंडावी स्थानीय जानकार बाइट - नरेंद्र नाग स्थानीय जानकार ग्राउंड जीरो से 3 वॉक थ्रू अलग अलग एंगल से ।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 14, 2026 06:31:03
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:प्यार के इजहार का दिन यानि वेलेंटाइन डे आज है... जहां एक युवक युवतियां इस दिन को अपने प्यार का इजहार करते हैं तो वही दूसरी ओर हिंदूवादी संगठन इस दिन को मनहूस और पश्चिमी सभ्यता का होना बता रहे हैं... इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क हाथों में लठ लेकर उतरे... उनका कहना है कि अगर कोई अश्लीलता करता पाया जाएगा तो... हमारे कार्यकर्ता उनको सिर मुड़वाने का काम करेगा... इसके लिए एक दर्जन टोलिया बना दी गई है जो राजधानी के अलग अलग जगहों पर जाएगी... वही मामले पर पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी... थाना क्षेत्र में आने वाले सभी पार्क और रेस्टोरेंट, मॉल सहित सभी जगहों पर पुलिस का बल मौजूद है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 14, 2026 06:30:49
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर आमने सामने टकराए ट्रक और यात्री बस, दो घंटे तक लगा रहा जाम.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां दमोह पन्ना स्टेट हाइवे पर हटा थाने के तहत आने वाले लुहारी के पास एक ट्रक और यात्री बस आमने सामने टकरा गए है। इस हादसे में दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद राहत है बात ये है कि कोई हताहत नहीं हुआ है सिर्फ कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। लेकिन हादसे की वजह से स्टेट हाइवे पर जाम के हालात बने गए। टक्कर के बाद ट्रक और बस के पहिए जाम हो जाने के बाद दोनों बीच सड़क पर खड़े थे जिस वजह से दूसरे वाहन नहीं निकल पा रहे थे। हटा पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन के जरिए वाहनों को अलग कराया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक क्लियर हो पाया जबकि दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहन खड़े रहे.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 14, 2026 06:30:40
Ajmer, Rajasthan:विधानसभा- नसीराबाद जिला- अजमेर जिला संवाददाता-अभिजीत जी दवे मानसिक प्रताड़ना से आहत नाबालिग छात्रा ने तालाब में लगाई छलांग नसीराबाद में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जब केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद की एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फ्रामजी चौक स्थित लाल डिग्गी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा के पानी में कूदते ही मौके पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक साहसी व्यक्ति ने जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर सहायता मिलने से छात्रा की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल में कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह फ्रामजी चौक पहुंची और अचानक पानी में कूद गई। छात्रा के आइडेंटिटी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य से फोन पर संपर्क किया, जिस पर सोमवार को विस्तृत बातचीत का आश्वासन दिया गया है। घटना ने एक बार फिर विद्यालयी वातावरण में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और संवेदनशील संवाद की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों ने समय पर साहस दिखाने वाले व्यक्ति की प्रशंसा करते हुए प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूलों में ठोस कदम उठाने की मांग की है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 14, 2026 06:30:22
Sikar, Rajasthan:सीकर में ईट राइट मेले का आयोजन आज, आमजन को जागरूक करने के लिए शहर में निकली वॉकथान। वॉकथान से आमजन को मोटे अनाज के उपयोग के प्रति किया जागरूक, जिला कलेक्टर ने वॉकथान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। चिकित्सा विभाग की ओर से मोटे अनाज के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए ईट फूड मेले का आयोजन today सीकर शहर के अरबन हाट बाजार में किया जा रहा है। ईट फूड मेले से पहले आज सीकर शहर के एसके स्कूल ग्राउंड से अरबन हाट बाजार तक रोगों से मुक्ति और भोजन के चयन की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए वॉकथान का आयोजन किया गया। वॉकथान को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें छात्र-छात्राओं और आमजन द्वारा पोस्टर बैनर और नारों के माध्यम से सही खान-पान अपने का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि अर्बन हाट बाजार में आज ईट राइट मिलेगा आयोजन किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य मिलेट्स को बढ़ावा देना है। इसके आमजन को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और मेले में मोटे अनाज की स्टाल लगाई जाएगी। मेले में लोगों को मोटा अनाज अपने के लिए शिक्षित व जागरूक किया जाएगा और सही स्वस्थ व टिकाऊ खान-पान का संदेश दिया जाएगा। मेले में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें मिलेट्स ज्वार, बाजर, रागी, सांवा, कुट्टु से बने स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान में फास्ट फूड से होने वाले नुकसान और मिलेट्स के उपयोग से होने वाले शारीरिक और मानसिक फायदे भी बताए जाएंगे। मेले के दौरान जागरूकता से संबंधित अनेक गतिविधियां भी की जाएगी और मेले में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 14, 2026 06:20:53
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जयपुर से झालावाड़ आ रही एक यात्री बस में एक महिला यात्री ने चलती बस में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे हुई, जब बस जयपुर से बकानी की ओर आ रही थी और हिंडोली के पास पहुंची थी। चालक की सूझबूझ और बस में मौजूद अन्य यात्रियों की मदद से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। जाखड़ बस के चालक हीराराम पुत्र प्रकाश राम ने बताया कि यात्रा के दौरान एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रात का समय होने और आसपास तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बस को सुरक्षित स्थान पर रोका गया। बस में उस समय केवल एक महिला यात्री और एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं, जिन्होंने स्थिति को संभालने में पूरा सहयोग दिया। चालक हीराराम ने भी प्रसव में मदद की, जिसके बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चालक ने बताया कि उनके जीवन में यह पहली घटना है, जब बस में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। प्रसव के बाद महिला और नवजात को तत्काल कोटा के नयापुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। जानकारी के अनुसार, महिला जयपुर से झालावाड़ की ओर यात्रा कर रही थी, चालक ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे बकानी पहुंच जाती है, लेकिन इस विशेष परिस्थिति के कारण बस आज करीब दो घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top