Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदराह में JKCIP 2025–26 के तहत एक दिवसीय जलवायु-समर्थित कृषि कार्यशाला आयोजित
RRRAJA REHBER JAMAL
Dec 14, 2025 07:02:35
Forest Block,
A one-day sanitization and educational workshop under the Jammu and Kashmir Climate Innovation Programme (JKCIP) 2025–26 was organized today at the Community Hall, Bhaderwah, by the Department of Agriculture Production and Farmers Welfare. The programme was graced by DDC Chairman Doda, Dhananter Singh Kotwal, as the Chief Guest, while MLA Bhaderwah, Daleep Singh Parihar, and Deputy Commissioner Doda, Harvinder Singh, IAS, attended as Guests of Honour. The event began with a welcome address by Chief Agriculture Officer Doda, Amjad Hussain Malik, who highlighted the objectives of the programme and the importance of climate-resilient agricultural practices. The workshop witnessed detailed deliberations on the development of Farmer Producer Organizations (FPOs) in District Doda, with a focus on strengthening farmer collectives, promoting value addition, enhancing market linkages and adopting climate-smart farming practices. Various departmental stalls were also inspected by the dignitaries, showcasing innovative technologies, improved agricultural inputs and farmer-centric initiatives aimed at boosting productivity and sustainability. Addressing the gathering, DDC Chairman Doda, Dhananter Singh Kotwal, appreciated the initiative and stressed the need to promote indigenous crop varieties, especially the GI-tagged Rajmash, which has been adversely affected by recent climatic changes. He emphasized that preserving and promoting such unique agricultural produce would strengthen the local economy, enhance tourism potential and create broader marketing opportunities for the region. MLA Bhaderwah, Daleep Singh Parihar, in his address, emphasized the importance of strengthening farmer outreach, ensuring timely technical support and improving infrastructure to enhance farmers’ income and promote sustainable agricultural growth in the region. Deputy Commissioner Doda, Harvinder Singh, IAS, highlighted the need to promote climate-resilient crops to safeguard agricultural productivity amid changing climatic conditions. He called for open dialogue, innovation and effective coordination among all stakeholders to ensure sustainable agricultural development in the district. The programme was attended by ADC Bhaderwah, DDC Councillors, CPO Doda, Chief Agriculture Officer Doda, BDOs, other senior officers, senior citizens, and a large number of progressive farmers.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 05:18:04
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पोखरिया मोहल्ले में बीती रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर बजरंगबली की मूर्ति की नाक क्षतिग्रस्त कर दी। इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोश पैदा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में लोग मूर्ति को नुकसान पहुंचाकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया और मामले में आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी गई है। नगर थाना के गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मंदिर में नाक क्षतिग्रस्त होने की जानकारी थी, आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रित है और प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 03, 2026 05:16:50
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 03, 2026 05:15:35
Sitamarhi, Bihar:नेपाल सीमा पर 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई है। बिहार से लगने वाले नेपाल सीमा पर तैनात जिलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीतामढ़ी जिले से सटे करीब 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नेपाल की ओर से जहां नेपाली पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं, वहीं भारतीय सीमा क्षेत्र में एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। दोनों देशों के सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्डर इलाकों में संयुक्त आपरेशन चला रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, तस्करी या घुसपैठ की कोशिश नहीं हो सके सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने बताया कि नेपाल में चुनाव को लेकर बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बोर्डर को सील कर दिया गया है और सभी प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 05:08:31
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 05:05:50
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां प्लेस-जालौन यूपी डेट-02-03-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार स्थित स्टेट हाईवे पर नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चार किशोर एक ही स्कूटी पर सवार होकर न केवल ट्रिपल राइडिंग बल्कि तेज रफ्तार में लहराते हुए स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच किया गया यह स्टंट किसी गंभीर हादसे को न्योता देता प्रतीत होता है। वही यह करतब सोशल मीडिया पर रील बनाने और ‘लाइक-व्यूज’ बटोरने के लिए किया गया था। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बेहद गैरजिम्मेदाराना है
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 03, 2026 05:02:42
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 03, 2026 05:02:33
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले से कपासन क्षेत्र के बड़वाई ग्रामीण अंचल में पैंथर के हमले की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पहले एक बालक पर पैंथर ने हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। बालक के खेतों की ओर जाने की जानकारी मिलने पर प्रकाश सुथार सहित पांच–सात ग्रामीण उसकी सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक प्रकाश सुथार पर झपट्टा मार दिया और उनके हाथ को मुंह में दबोच लिया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों से बचाव कर उन्हें छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल प्रकाश सुथार को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में पैंथर पर पत्थर और डंडों से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 03, 2026 05:01:54
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 03, 2026 05:01:32
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में अप्रैल महीने में होगा एसआईआर, एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। एसआईआर को लेकर मैपिंग का काम पहले से ही जारी था, वहीं झारखंड में अप्रैल महीने से होने वाले एसआईआर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और गहमागहमी तेज हो गई है, आरोप प्रत्यारोप भी जारी है मामले की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मार्च तक हर तैयारी को पूरा करने के निर्देश मिले हैं झारखंड में अप्रैल में करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। वहीं बीजेपी ने एसआईआर को झारखण्ड के लिए बहुत जरूरी बताया है।झारखंड इस देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और जैसे अन्य प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है झारखंड में भी उतना ही महत्व है। घुसपैठियों के विषय में लगातार आवाज उठाई गई है और स्पेशल इंटर्नशिप रिवीजन से सभी चीज स्पष्ट हो जाएगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर पूरी तरीके से तैयार है झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि हम तैयार हैं मुस्तैद हैं झारखंड की धरती वीर शहीदों की धरती है और संघर्ष का दूसरा नाम झारखंड है केंद्र सरकार की जो मंशा है उसका हर कदम पर हम मुकाबला करेंगे और हम अपने कार्यकर्ताओं के जरिए यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी झारखंडी का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे। भारतीय जनता पार्टी की बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हर जगह बीजेपी सिर्फ हार रही है
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 03, 2026 05:01:19
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. इरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद इज़राइल पर हो रहे हमलों से वहां मजदूरी करने गए रायबरेली के एक युवक का परिवार दहशत मे है। परिजनों के मुताबिक इज़राइल मे दहशत का आलम यह है कि फ़ोन से बात करने मे भी यह युवक डरता है। कई बार यह कह कर फ़ोन काट देता है कि जब बंकर मे सुरक्षित स्थिति मे होंगे तब बात होगी। गुरबक्शगंज थाना इलाके में सतांव के रहने वाले ब्रजेश मई 2024 मे इज़राइल गए थे। परिजनों का कहना है कि जब से गए हैं वहां स्थिति कम या ज़्यादा ऐसे ही रही है। अब जब कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद अचानक ज़्यादा हमले शुरू हुए तो सरकार ने एक ऐप हर नागरिक को दिया है। इसी ऐप पर मिसाइल गिरने से पहले एलर्ट आ जाता है जिससे लोग सुरक्षित बंकरों मे पहुँच जाते हैं। ब्रजेश के भाई सुरेश बताते हैं कि ताज़ा हालात मे पूरे परिवार की नींद उड़ गई है। रात मे आँख खुल जाती है तो दहशत मे नींद नहीं आती। उधर ब्रजेश की पत्नी भी पति के वहां रहने से परेशान हैं और कहती हैं उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top