Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदराध-Pathankot रोड पर हिमस्खलन, पर्यटन वाहन फँसे; बचाव दल ने सुरक्षित निकाला
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 18, 2026 11:49:48
Forest Block,
The Bhaderwah–Pathankot inter-state road in Doda district has been restored after an avalanche hit the area on Wednesday afternoon, leaving several vehicles stranded for some time. Officials said the avalanche struck the stretch between Thanthera and Guldanda at around 2 pm. Fortunately, no casualties were reported. Guldanda is a popular winter tourist destination in the Jammu region and attracts a large number of visitors during snowfall. At the time of the incident, many vehicles carrying tourists were trapped on the road. After receiving information, teams from the Border Roads Organisation, police, and local administration immediately rushed to the spot. Following the clearance of snow and debris, all stranded vehicles were safely evacuated, and the tourists were rescued without any injury.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHarish Sharma2
Feb 18, 2026 13:35:12
Palwal, Haryana:पलवल पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शहर में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट के घूम रही तीन गाड़ियों को इंपाउंड किया गया है। हरियाणा पुलिस के कमांडो इंचार्ज रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसी गाड़ियों से यदि कोई अपराध होता है तो उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण पुलिस द्वारा इन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशानुसार शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी वाहन बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म के साथ या बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए सड़कों पर घूमते नजर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पलवल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पलवल से हरिश शर्मा की रिपोर्ट
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 18, 2026 13:34:57
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे एक दंगल के दौरान परंपरिक रूप से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला पहलवानों की उपस्थिति के उलट यहाँ कानपुर की महिला पहलवान भी पहुंची हैं। इस दंगल मे नेपाल, एमपी उत्तराखंड समेत हरियाणा पंजाब व नेपाल के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया है। डीह क्षेत्र मे आयोजित यह दंगल पूर्व विधायक गजाधर सिंह की जयंती पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है। यह मौके पर कहा गया कि दंगल हमारी संस्कृति का अंग है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने का भी यह एक माध्यम है। दंगल मे महिला पहलवानों की बड़ी उपस्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की युवतियाँ भी इस विधा में आगे आई हैं。
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 18, 2026 13:34:35
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना अंतर्गत संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलगांव निवासी रुकमुदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई आबिद की शादी करीब चार साल पहले न्याणा गांव निवासी रफसीना के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि 11 फरवरी को ससुराल पक्ष ने आबिद को फोन कर ससुराल बुलाया था, जहाँ उसके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। परिवार का कहना है कि विवाद के दौरान आबिद को जबरन जहर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर के निम्स अस्पताल में रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पूरे इलाज के दौरान ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य अस्पताल में हालचाल लेने नहीं पहुंचा।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 18, 2026 13:34:08
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के बड़ा बाजार स्थित एक जनरल स्टोर पर एसिड अटैक की सनसनाक घटना सामने आई है. घटना प्रदीप सुराणा की दुकान पर हुई जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि गुस्से में एक व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौका-स्थल पर पहुंची और हालात काबू में लिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है. एसिड अटैक के दौरान दुकानदार और एक ग्राहक के कपड़े जलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 13:33:34
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 18, 2026 13:33:32
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nकलेक्ट्रेट परिसर में भूकंम के झटके की सूचना से अफरा तफरी सूचना पर पहुंचा अमला लेकिन निकला मॉक ड्रिल तो सभी ने ली राहत की सांस कलेक्टर देवेंद्र कुमार,एसपी सागर राणा, एएसपी हेमंत कलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद एंबुलेंस,दमकल,सिविल डिफेंस,एनडीआरएफ,विद्युत विभाग सहित अन्य विभाग की टीम भी पहुंची आपदा के समय सिस्टम की तत्परता जांचने के लिए की मॉक ड्रिल\n\ndौसा जिले में आज दो जगह अलग-अलग बड़ी घटनाओं की सूचना मिली तो अफरा तफरी का माहौल हो गया एक और जहां नांगल राजावतान क्षेत्र में आईओसी की पाइपलाइन में आग लगने की सूचना मिली तो दूसरी ओर कलक्ट्रेट परिसर में भूकंप के झटके की सूचना से भय का माहौल हो गया सूचना पर एनडीआरएफ , एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीम , एंबुलेंस दमकल , विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की टीम रेस्क्यू के लिए तत्काल मौके पर पहुंची साथ ही कलेक्टर देवेंद्र कुमार ,एसपी सागर राणा, एएसपी हेमन्त कलाल , एडीएम अरविंद शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तो पता चला यह एक मॉक ड्रिल तो सभी ने राहत की सांस ली जिसका उद्देश्य था कोई भी बड़ी आपदा होने पर सिस्टम कितनी तत्परता से मौका पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर सकता है इस दौरान एनडीआरएफ टीम प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में आपदा के दौरान फंसे लोगों को आपसी सामंजस्य से किस तरीके से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सकता है इसका अभ्यास भी किया गया वही रेस्क्यू के दौरान काम आने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिससे मौके पर मौजूद लोग रूबरू हुए ।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 18, 2026 13:33:12
Noida, Uttar Pradesh:CBSE10th board exam datesheet
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 18, 2026 13:33:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में न्याय आपके द्वार की पहल, मेगा विधिक शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली गई जागरूकता रैली न्यायलय परिसर से जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने रैली को दिखाई हरी झंडी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वावधान में हुआ आयोजन 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर महिलाओं, SC/ST, दिव्यांग व जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ 14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत वैवाहिक, मोटर दुर्घटना, ऋण वसूली समेत कई मामलों का होगा त्वरित निस्तारण आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील गाजीपुर में आमजन को त्वरित न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आगामी मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर में महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, दिव्यांगजन, निर्धन और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा और शमनीय आपराधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को लंबी और जटिल अदालती प्रक्रिया से राहत दिलाना है। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइट- धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय- जिला जज, गाजीपुर
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 18, 2026 13:32:49
Sikar, Rajasthan:सीकर पीसीपी, प्रिंस संस्था का नवदीप रहा सीकर का टॉपर पीसीपी प्रिंस संस्था के 6 विद्यार्थियों के 99.94 परसेंटाइल से अधिक अंक. जेईई-मेन के रिजल्ट में सीकर के कोचिंग संस्थान पीसीपी प्रिंस के विद्यार्थियों ने जोरदार सफलता हासिल की है. पीसीपी, प्रिंस संस्था के नवदीप मान ने कक्षा 12वीं के साथ 99.9768 परसेंटाइल हासिल कर सीकर कोचिंग्स का टॉपपर रहा है. पीसीपी के 6 विद्यार्थियों ने 99.94 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं जो कि सीकर में सर्वाधिक हैं. प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्दा, ने बताया कि सीकर कोचिंग्स के टॉप 11 विद्यार्थियों में से 6 स्टूडेंट्स पीसीपी प्रिंस संस्था के स्टूडेंट्स हैं. पीसीपी के विवेक गुप्ता, विकास ढकरवाल, निखिल, बृजकिशोर मीणा ने परसेंटाइल एवं राहुल कुमावत ने टारगेट कोर्स के साथ 99.94 से अधिक परसेंटाइल हासिल किये हैं. पीसीपी के 75 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं. विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर पीसीपी में जश्न का माहौल रहा. शानदार आतिशबाजी की गई एवं विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया. प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा एवं फैकल्टी मेम्बर्स ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 18, 2026 13:32:19
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी, धौलपुर बाड़ी में रसद विभाग ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत शंभू रिसॉर्ट मैरिज होम पर छापेमारी की गई, जहां से 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कदम जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के आदेश पर उठाया गया है। रसद विभाग ने बताया कि अभियान घरेलू गैस के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाइयों को लगातार जारी रखा जा रहा है। इस अभियान में परिवर्तन अधिकारी जगदीश शर्मा, जितेंद्र गोठवाल और गजेंद्र बाबू की टीम शामिल रही है。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 18, 2026 13:31:58
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के सिमलवदा के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ एक कार सवार कुछ लोगों के साथ जमकर मारपीट कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीट रहे लोगों को भीड़ से छुड़ाया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने कार पर भी पथराव कर दिया और उसके कांच फोड़ दिए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को कार सवार लोगों पर बच्चा चोरी का शक था, जिसके बाद यह हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी कार सवार लोगों को चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अब तक इस मामले में बच्चा चोरी की कोई आधिकारिक शिकायत थाने नहीं पहुंची है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Feb 18, 2026 13:31:42
Noida, Uttar Pradesh:माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी से 17 वर्षीय युवक का कटा अंगूठा जोड़ा गया, जीवन फिर आया पटरी पर उदयपुर| गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग में हैंड एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जन डॉ योगेश कुमार शर्मा, डॉ मुकेश एनेस्थीसिया विभाग से डॉ भगवंत ओटी व आईसीयू टीम ने एक जटिल माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के माध्यम से 17 वर्षीय रोगी का पूरी तरह कटा हुआ अंगूठा सफलतापूर्वक जोड़कर उसका भविष्य बचा लिया。 विस्तृत जानकारी कोटड़ी (भीलवाड़ा) निवासी रोगी मोटरसाइकिल की चेन साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका अंगूठा चेन में फँस गया और पूरी तरह कटकर अलग हो गया। परिजन उसे पहले कोटड़ी के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में टांके लगाने की सलाह दी गई。 इसके बाद परिजनों ने अन्य निजी हॉस्पिटल में से संपर्क किया, जिन्होंने मरीज को तुरंत गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में रेफर किया। परिवार बिना देरी किए उदयपुर पहुँचा。 गीतांजली हॉस्पिटल पहुँचते ही डॉ योगेश कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी का निर्णय लिया। समय रहते की गई इस जटिल सर्जरी के जरिए कटे हुए अंगूठे को सफलतापूर्वक री-इम्प्लांट कर दिया गया。 डॉ योगेश ने बताया कि, इस तरह की चोटों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि 5–6 घंटे के भीतर खून की सप्लाई दोबारा स्थापित कर दी जाए, तो अंगुली या अंगूठा बचाया जा सकता है。 सर्जरी के बाद रोगी का अंगूठा सुरक्षित है और हाथ की कार्यक्षमता बनी हुई है। समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उसे जीवनभर अंगूठे के बिना ही रहना पड़ता, जिससे दैनिक कार्यों में गंभीर समस्या आती。 परिजनों ने गीतांजली हॉस्पिटल एवं डॉ. योगेश शर्मा व टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर लिए गए निर्णय और विशेषज्ञ इलाज से उनके बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सका。 यह सफलता गीतांजली हॉस्पिटल की उन्नत सुविधाओं, विशेषज्ञता और ‘पेशेंट-फर्स्ट एप्रोच’ को और मजबूती से साबित करती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top