Back
17 वर्षीय युवक का अंगूठा माइक्रोवैस्कुलर रीइम्प्लांट से बचा, जीवन पटरी पर लौट आया
PCPranay Chakraborty
Feb 18, 2026 13:31:42
Noida, Uttar Pradesh
माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी से 17 वर्षीय युवक का कटा अंगूठा जोड़ा गया, जीवन फिर आया पटरी पर
उदयपुर| गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग में हैंड एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जन डॉ योगेश कुमार शर्मा, डॉ मुकेश एनेस्थीसिया विभाग से डॉ भगवंत ओटी व आईसीयू टीम ने एक जटिल माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के माध्यम से 17 वर्षीय रोगी का पूरी तरह कटा हुआ अंगूठा सफलतापूर्वक जोड़कर उसका भविष्य बचा लिया。
विस्तृत जानकारी
कोटड़ी (भीलवाड़ा) निवासी रोगी मोटरसाइकिल की चेन साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका अंगूठा चेन में फँस गया और पूरी तरह कटकर अलग हो गया। परिजन उसे पहले कोटड़ी के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में टांके लगाने की सलाह दी गई。
इसके बाद परिजनों ने अन्य निजी हॉस्पिटल में से संपर्क किया, जिन्होंने मरीज को तुरंत गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में रेफर किया। परिवार बिना देरी किए उदयपुर पहुँचा。
गीतांजली हॉस्पिटल पहुँचते ही डॉ योगेश कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी का निर्णय लिया। समय रहते की गई इस जटिल सर्जरी के जरिए कटे हुए अंगूठे को सफलतापूर्वक री-इम्प्लांट कर दिया गया。
डॉ योगेश ने बताया कि, इस तरह की चोटों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि 5–6 घंटे के भीतर खून की सप्लाई दोबारा स्थापित कर दी जाए, तो अंगुली या अंगूठा बचाया जा सकता है。
सर्जरी के बाद रोगी का अंगूठा सुरक्षित है और हाथ की कार्यक्षमता बनी हुई है। समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उसे जीवनभर अंगूठे के बिना ही रहना पड़ता, जिससे दैनिक कार्यों में गंभीर समस्या आती。
परिजनों ने गीतांजली हॉस्पिटल एवं डॉ. योगेश शर्मा व टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर लिए गए निर्णय और विशेषज्ञ इलाज से उनके बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सका。
यह सफलता गीतांजली हॉस्पिटल की उन्नत सुविधाओं, विशेषज्ञता और ‘पेशेंट-फर्स्ट एप्रोच’ को और मजबूती से साबित करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 15:17:090
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 18, 2026 15:16:510
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 18, 2026 15:16:380
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 18, 2026 15:16:250
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 15:16:110
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:15:470
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:08:550
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 18, 2026 15:08:260
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 18, 2026 15:06:390
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:06:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:05:380
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:05:180
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 18, 2026 15:04:580
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 18, 2026 15:04:490
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 18, 2026 15:04:330
Report