Back
रामदेवरा में 108 रुपए का पहला स्मारक सिक्का लॉन्च हुआ!
SDShankar Dan
Sept 12, 2025 08:34:49
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-पोकरण
खबर की लोकेशन-रामदेवरा
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
भारत ने 108 रुपए का पहली बार सिक्का हुआ जारी,
श्री उतरामिष्ठ के 41 वे पीठाधिपति श्री सत्य प्रमोद तीर्थ स्वामी की 108वीं जयंती के उपलक्ष में भारत सरकार ने जारी किया यह सिक्का,
रामदेवरा सहित आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना या सिक्का
रामदेवरा, जैसलमेर
दुनिया का 108 रुपए मूल्य वर्ग का सिक्का पहली बार भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया,श्री उत्तरा मिष्ठ के 41 वे पीठाधिपति श्री सत्य प्रमोद तीर्थ स्वामी की 108 में जयंती के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा 108 रुपए मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी किया गया है संसार में पहली बार 108 रुपए के स्मारक सिक्के का पूरा सेट संग्रहण वह अध्ययन करने वाले लोगों के लिए जारी किया गया यह सिक्का रामदेवरा निवासी हुकम सिंह के पास पहुंचा है यह सिक्का उपभोक्ता मामले खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा विशेष कार्यक्रम में यह सिक्का जारी किया गयाl सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई स्थित टकसाल में हुआ और यह सिक्का 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना हुआ है 108 अंक का हमारे सनातन परंपरा में खास महत्व है जिसे शुभ माना जाता है इसलिए इसके की दुनिया पर में भारी मांग हो रही है... सिक्कों के संग्रह करने वाले देश-विदेश में इस सिक्के की सनातन प्रेमियों में भारी मांग देखने को मिल रही है सिक्कों का संग्रह करने वाले हुकम सिंह ने बताया कि उनके पास में 108 नंबर छपे हुए कई नोट भी संग्रह में रखे हुए हैं यह सिक्का बाजार में प्रचलन हेतु नहीं आएगा लेकिन जो लोग संग्रह का शौक रखते हैं उनके लिए काफी फायदेमंद है..... रामदेवरा सहित आसपास के ग्रामीण लोगों को जब जानकारी मिली कि 108 रुपए का सिक्का जारी हुआ है तो उस चांदी से निर्मित सिक्के को देखने के लिए उनके घर पहुंचे वह सिक्के के साथ फोटो भी खिंचवायेl
बाइट-हुकम सिंह तंवर
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDinesh Sharma1
FollowSept 12, 2025 11:52:010
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 12, 2025 11:51:180
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 12, 2025 11:50:460
Report
NSNeha Sharma
FollowSept 12, 2025 11:50:290
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 12, 2025 11:50:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 12, 2025 11:50:040
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 12, 2025 11:49:362
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 12, 2025 11:49:223
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 11:48:302
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 12, 2025 11:48:211
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 12, 2025 11:48:053
Report
RSRavikant Sahu
FollowSept 12, 2025 11:47:324
Report