Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhisarai811310

लखीसराय में धार्मिक आयोजन में गोलीबारी, दो युवक गंभीर रूप से घायल!

RKRaj Kishore
Jul 15, 2025 01:31:54
Lakhisarai, Bihar
DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-FIRING DATE:-15.07.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां एक धार्मिक आयोजन के दौरान माहौल बिगड़ गया। बड़हिया नगर के सीमांत बाहापर में चल रहे शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात दो युवकों को गोली मार दी गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 9 के रहने वाले शिवम कुमार और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक यज्ञ में सेवा दे रहे थे और भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान, दस से पंद्रह की संख्या में आए युवकों ने वहां पहुँचकर बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। करीब चार राउंड गोली चलाई गई। फायरिंग में शिवम के हाथ में और सत्यम के चेहरे पर गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद यज्ञ के पहले दिन से ही शुरू हो गया था, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले गया और तीसरे दिन गोलीबारी में तब्दील हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को काबू में कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइट- सत्यम कुमार, पीड़ित। बाइट- शिवम कुमार , पीड़ित। बाइट- पुलिस अधिकारी, बड़हिया थाना। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top