Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

किसानों की खुशी: मानसून ने दी समय से पहले दस्तक!

DARSHAN KAIT
Jun 27, 2025 13:39:54
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :जिले में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर दिखी खुशी,किसान बोले-मानसून आया समय से पहले,कृषि विभाग ने किसानो से धान की सीधी बिजाई करने का किया अहवानं,कृषि अधिकारी बोले-मेरा पानी मेरी विरासत के अंतर्गत सरकार धान की फसल छोड़कर अन्य फसल लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ दे रही है ₹8000 कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। वहीं किसानों ने कहा कि मानसून अबकी बार समय से पहले आया है। जिसकी वजह से धान की रोपाई में किसानों को फायदा मिलेगा। किसान दीपक चौहान ने कहा कि अबकी बार मानसून समय से पहले है जिसका किसानों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी किसानों के लिए अनेको योजनाएं चल रही है। जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। सहायक कृषि अधिकारी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दान की सीधी बिजाई से पानी की बचत होगी और धान की सीधी पीछे बिजाई से किसानों को भी फायदा होगा उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अंतर्गत अगर कोई धान की फसल छोड़कर दूसरी फसल लगता है तो उसे किसान को ₹8000 प्रति एकड़ सरकार की तरफ से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने अनेको योजनाएं चलाई है। और उनका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। बाईट:- किसान दीपक चौहान बाईट:- सहायक कृषि अधिकारी राजेश वर्मा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement