Back
फरीदाबाद: सेक्टर 30 मुठभेड़, बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार
ATAnuj Tomar
Sept 27, 2025 03:47:28
Noida, Uttar Pradesh
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अलग-अलग जगह पर दो बदमाशों का एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाशों को पैर मे गोली लगी है जिनको इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। क्राइम ब्रांच को बदमाशों के पास से 2 देसी कट्टे, 2 पिस्टल, 1 मैग्जीन, 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने इनके साथ दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
कपड़ा व्यापारी से मांग थी फिरौती
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बडखल-पाली रोड़ पर कमला भड़ाना का एनकाउंटर किया गया है। कमला भड़ाना ने 27 अप्रैल को फरीदाबाद के एक कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर गोली चलाकर 2 करोड़ रूपए की फिरौती की मांग की थी। सारण थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से ही कमल भड़ाना फरार चल रहा था। पुलिस को सुबह 4 बजे के करीब सूचना मिली थी कि कमला भड़ाना अपने साथी गोलू के साथ सैनिक कालोनी के पास से गुजरेगा।
सूरजकुंड रोड पर बदमाश शशिकांत का एनकाउंटर
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने बडखल पाली रोड़ पर पुलिस चौकी सैनिक कालोनी से 100 मीटर दूर दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। क्राइम ब्रांच को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी । जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में कमला भड़ाना के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने कमल भड़ाना और उसके साथ गोलू को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस को जांच के दौरान उनके पास से 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और बैग के अंदर से 1 पिस्टल , 1 मैग्जीन , 4 जिंदा कारतूस मिले है। पुलिस ने घायल कमल भड़ाना को इलाज के बीके अस्पताल मे रेफर कराया । जहां से उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सूरजकुंड रोड़ पर हुआ दूसरा एनकाउंटर
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने सूरजकूंड रोड़ पर दूसरे बदमाश शशिकांत उर्फ छिद्दा को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शशिकांत अपने साथी रोहित के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है और हथियारों के साथ सूरजकुंड रोड़ से गुजरेगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह करीब 4 बजे के करीब दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
बदमाशों के गोली चलाने के बाद पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें शशिकांत उर्फ छिद्दा को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने शशिकांत को उपचार के लिए बीके अस्पताल भिजवाया ,जहां से उसको दिल्ली के भेज दिया गया है। पुलिस ने शशिकांत के साथ रोहित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बदमाशों के पास से 2 पिस्टल बरामद हुई है
सब -इंसपेक्टर को लगी गोली
इस मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के सब -इंसपेक्टर विजय कुमार को गोली लगी है। गनीमत रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण गोली उसी में अटक गई। जिसके कारण वह पूरी तरह से सुरक्षित बच गए।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो गोली लगी है दोनों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। चारो बदमाश एक की ग्रुप के है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
At PS surajkund area on palli - suraj kund road
हम इस खबर को अपडेट कर रहे है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 27, 2025 05:48:59Noida, Uttar Pradesh:ये एक्सक्लूसिव भेड़िए के पगचिह्न है
3
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 27, 2025 05:48:320
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 27, 2025 05:48:270
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 27, 2025 05:48:200
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 27, 2025 05:47:500
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 27, 2025 05:47:380
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 27, 2025 05:46:240
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 27, 2025 05:46:150
Report
APAvaj PANCHAL
FollowSept 27, 2025 05:46:060
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 27, 2025 05:46:000
Report
NSNeeraj Sharma
FollowSept 27, 2025 05:45:28Delhi, Delhi:दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सुबह तड़के HDFC बैंक में लगी आग। दमकल की।3 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
0
Report
KRKishore Roy
FollowSept 27, 2025 05:45:100
Report
3
Report