Back
कुरुक्षेत्र में नए अपराध कानून का प्रदर्शनी प्रभाव: 3–5 अक्टूबर
DKDARSHAN KAIT
Sept 27, 2025 13:04:52
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन पर लगने वाली प्रदर्शनी में सुधारों के सकारात्मक प्रभाव नजर आएंगे।
कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्रीकृष्ण ने न्याय के लिए गीता का उपदेश दिया था। अब कुरुक्षेत्र से ही नए आपराधिक कानूनी के बारे में ऐतिहासिक कार्यक्रम 3 अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन शनिवार को केडीबी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले आईजी पंकज नैन, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने 3 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।
उन्होंने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रुम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया होगी, सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया जाएगा। इसी तरह अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाई जाएगी, सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
आईजी पंकज नैन ने कहा कि पुलिस स्टेशन में काम करने का तरीका बताया जाएगा, लीगल एड के तहत आरोप पत्र तैयार करने के नियम होंगे। इसी तरह जेल से दया याचिका तथा कोर्ट में न्यायायिक फैसला होगा। इसके बाद पॉलिसी स्कीम और अंत में नए न्याय संहिता कानूनी जस्टिस की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कानूनों पर व्याख्यान और पैनल चर्चा का आयोजन किया जाए, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 27, 2025 15:03:370
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 27, 2025 15:03:210
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 27, 2025 15:02:290
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 27, 2025 15:02:210
Report
KBKuldeep Babele
FollowSept 27, 2025 15:01:570
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 27, 2025 15:01:450
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 27, 2025 15:01:360
Report
PSParmeshwar Singh
FollowSept 27, 2025 15:01:250
Report
UCUmesh Chouhan
FollowSept 27, 2025 15:01:160
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 27, 2025 15:00:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 15:00:47Noida, Uttar Pradesh:परवेज जमाल, फ़ोटो। काला जैकेट पहने हुये । रेयाज अंसारी, फोटो । लाल जैकेट पहने हुये।
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowSept 27, 2025 15:00:390
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:00:140
Report
3
Report
2
Report