201009
गाजियाबाद में डीजल मिलावट से गाड़ियों के इंजन खराब, ग्रामीणों का हंगामा!
Ghaziabad, Uttar Pradesh: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के मोरटा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से डीजल भरवाने के बाद उनकी 20–25 गाड़ियों के इंजन अचानक खराब हो गए। जब वे शिकायत लेकर पंप पर पहुंचे तो संचालक ने बात सुनने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाते हुए मामला डीएम के संज्ञान में लाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी ने तुरंत डीएसओ को जांच के आदेश दिए। डीएसओ मौके पर पहुंचे और डीजल का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया। ग्राहकों का कहना है कि खराब डीजल की वजह से उनकी गाड़ियों के इंजन में भारी नुकसान हुआ है और अब मरम्मत का बोझ उन पर आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अगर मिलावट साबित होती है तो न केवल पंप मालिक पर कार्रवाई हो बल्कि प्रभावित वाहनों की मरम्मत का खर्च भी कंपनी या संचालक वहन करे। वहीं, डिपो कर्मचारियों का कहना है कि यदि जांच में डीजल खराब पाया गया तो कंपनी खुद सभी प्रभावित वाहनों के इंजन ठीक कराएगी। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप संचालक ने किसी भी तरह की मिलावट से इंकार किया है। उनका कहना है कि शुरुआती जांच में कोई कमी नहीं पाई गई है और उनके पेट्रोल व डीजल दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संचालक का कहना है कि 2–3 दिन में रिपोर्ट आने के बाद हकीकत साफ हो जाएगी। ग्राहक जहां नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं, वहीं पंप मालिक अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि लापरवाही कहां हुई। बाइट अमित तिवारी डीएसओ गाजियाबाद (pink shirt) बाइट अभिषेक बजाज पेट्रोल पंप मालिक(ब्लू शर्ट) वॉक्पॉप स्थानीय लोग जिनकी गाड़ी डीजल भरवाने के बाद से खराब हुई है वॉक्पॉप डी एम कार्यालय शिकायत लेकरपहुंचे लोग0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडार उपखंड में कांग्रेस टिकट दावेदारी तेज, बैरवा आवास पर समर्थकों की भीड़
खंडार उपखंड में पंचायत समिति चुनावों में टिकट दावेदारी के लिए कांग्रेस उम्मीदवार दावेदारी जताने और टिकट पक्का करने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक अशोक बैरवा के आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा है।0
0
Report
बगड़ी टोल के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच
Dausa, Rajasthan:लालसोट, दौसा बगड़ी टोल से कुछ दूरी पर मिला बुजुर्ग का शव शव तीन दिन पुराना होने के चलते हुआ क्षतविक्षत पीपल्दा निवासी भौंरी लाल मीणा के रूप में हुई शिनाख्त पुलिस ने मृतक की परिजनों को दी सूचना सात अक्टूबर को घर से स्कूटी से निकला था मृतक दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में बगड़ी टोल से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग का शव क्षतविक्षत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया शव की पहचान पीपलदा गांव निवासी भौंरी लाल मीणा के रूप में हुई परिजनों ने बताया 7 अक्टूबर को स्कूटी लेकर घर से निकला था मृतक की स्कूटी भी समीप ही खड़ी मिली अब पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है0
0
Report
भिवाड़ी के ट्रांसपोर्ट निरीक्षक के चालान बनाते समय गड़बड़ियों के आरोप
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - गड़बड़ियों के चालान! - भिवाड़ी के परिवहन निरीक्षक के नए विवाद - पूर्व में पैसे मांगने के वीडियो आए सामने - अब गलत चालान बनाने के प्रकरण सामने आए - चालान जयपुर में बनाया, लिखा भिवाड़ी - 5 साल से बिना वेतन ही काम कर रहे निरीक्षक एंकर परिवहन विभाग में यूं तो परिवहन निरीक्षकों के विवाद सामने आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन भिवाड़ी के एक निरीक्षक से जुड़े गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। परिवहन निरीक्षक के ट्रक मालिकों से पैसे मांगने के वीडियो सामने आने के बाद अब निरीक्षक द्वारा गलत तरीके से चालान बनाने के मामले सामने आए हैं। क्या है पूरा प्रकरण, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 भिवाड़ी जिला परिवहन कार्यालय के एक निरीक्षक मुकुल गिदवानी का एक चालान सामने आया है। 5 जुलाई 2026 को जारी चालान को लेकर गड़बड़ी यह है कि यह चालान जयपुर में रहकर बनाया गया है। जबकि चालान में परिवहन निरीक्षक ने जो लोकेशन दर्ज की है, वह भिवाड़ी की है। यह चालान हरियाणा के एक ट्रक का बनाया गया है। चालान में ट्रक पर रिफ्लेक्टिव टेप और रिफ्लेक्टिव पेंट नहीं होने का हवाला दिया है। इसी तरह एक अन्य गलत चालान को लेकर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रकरण दर्ज किया था। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में परिवहन आयुक्त सहित भिवाड़ी डीटीओ से जवाब तलब किया था। मामले में आरोप है कि परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी ने गलत वाहन नम्बर डाला, जिसकी वजह से वाहन मालिक को बेवजह 8500 रुपए का चालान जमा करवाना पड़ा। Gfx In गड़बड़ियाँ कैसी-कैसी ? उदाहरण 1- - वाहन HR65A6213 का 5 जुलाई 2026 को शाम 4:15 बजे चालान किया - भिवाड़ी के परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी ने 2000 रुपए का चालान किया - चालान में लोकेशन लिखी भिवाड़ी रोड - जबकि चालान के साथ विभाग के पोर्टल पर जयपुर के कॉर्डिनेट डाले - लोकेशन कॉर्डिनेट्स जयपुर के दौलतपुरा के पास बिलौंची नामक जगह के - क्या प्राइवेट गाड़ी से बगैर फ्लाइंग के बनाया गया यह चालान ? -bha>--0
0
Report
Advertisement
छवि सरदाने HCS में पांचवा स्थान पाकर हरियाणा में ग़ौरव बढ़ाया
Hisar, Haryana:हिसार के डोगरान मोहल्ला की रहने वाली 23 वर्षीय छवि सरदाना ने हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) की HCS परीक्षा में कुल 385.8 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। छवि ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और फिर चंडीगढ़ व दिल्ली से कोचिंग लेते हुए कड़ी मेहनत की। ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए छवि ने बताया कि परीक्षा के दौरान वे प्रतिदिन 12-12 घंटे पढ़ाई करती थीं और उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनके पिता चिराग सरदाना, जो पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का कार्य करते हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। छवि के पूरे खानदान में वे पहली ऐसी सदस्य हैं, जो किसी सरकारी नौकरी में सीधे एसडीएम (SDM) के पद पर सेवा देंगी。0
0
Report
रanchi के सुखदेव नगर में बंद घर से लाखों के आभूषण चोरी
Ranchi, Jharkhand:एंकर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात में करीब 40 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। यह दुखद पहलू है कि चोरों ने उस सामान को भी नहीं बख्शा जिसे परिवार ने बेटी की शादी के लिए बड़े अरमानों से जुटाकर रखा था—शादी के जेवरात, कीमती बर्तन और दुल्हन के दूसरे सामान तक चोर समेट ले गए। पूरा परिवार बिहार गया हुआ था और इसी दौरान चोरों ने बंद घर में धावा बोल दिया। राजधानि रांची के सुखदेव नगर में चोरी की इस बड़ी वारदात ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा आघात किया है। जानकारी के मुताबिक, परिवार पिछले करीब एक महीने से घर बंद कर बिहार गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अपराधियों ने घर के कोने-कोने को खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों की बेखौफ करतूत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए बर्तन और दुल्हन के सामान तक को नहीं छोड़ा। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां चोरों ने तबाही के निशान छोड़ दिए। अलमारियों और सामान को अस्त-व्यस्त कर चोर लाखों की संपत्ति लेकर निकल गए। वारदात की जानकारी स्थानीय लोगों ने फोन कर परिवार को दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।0
0
Report
खैरथल में रेलवे फाटक-93 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल में नगर परिषद ने रेलवे फाटक संख्या-93 से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। सब्जी मंडी, हेमू कालाणी चौक और किशनगढ़ रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान जेसीबी से सड़क पर बने टीनशेड, चबूतरे और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा0
0
Report
Advertisement
झाझड़ की Anita Saini का वायरल वादा: 24 घंटे एंबुलेंस और युवकों की शादी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सरपंच चुनाव से पहले सरपंच के लिए युवती के अनूठे वादे, वीडियो वायरल नवलगढ़ के झाझड़ गांव की अनिता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सरपंच चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखीं किये दो अनूठे वादे गांव में 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की भी ली गारंटी बोलीं- जरूरत पड़ी तो बिहार तक जाकर तलाशूंगी रिश्ते अनिता सैनी के अनूठे वादे सोशल मीडिया पर बने चर्चा का विषय पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरपंच चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही अनिता सैनी गांव के विकास को लेकर दो अनूठे वादे करती नजर आ रही हैं। इनमें गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने , जबकि दूसरा वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी की बात कह रही है।वायरल वीडियो में अनिता सैनी कहती हैं कि उन्होंने पहले भी सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर लोगों ने समर्थन में टिप्पणियां कीं। अब वह चाहती हैं कि उनका संदेश झाझड़ गांव के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके रिश्तेदार या परिचित झाझड़ गांव में रहते हैं, तो उन तक भी यह वीडियो पहुंचाया जाए।अनिता सैनी का कहना है कि गांव का विकास तो कोई भी सरपंच करवा सकता है, लेकिन उन्होंने जो दो शर्तें रखी हैं, उन्हें पूरा करने का वादा किया है। पहली शर्त गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाना है।वीडियो में अनिता सैनी दूसरी शर्त बताते हुए कहती हैं कि झाझड़ गांव में जिन युवकों की शादी नहीं हो रही है, उनके लिए वह रिश्ता तलाशने और शादी करवाने की जिम्मेदारी लेंगी। इसके लिए जरूरत पड़ने पर दूसरे गांवों में जाने और बिहार तक प्रयास करने की बात भी कहती हैं।उनका यह अनूठा वादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में वह ग्रामीणों से उन्हें एक बार वोट देकर सरपंच बनाने की अपील करती नजर आती हैं।झाझड़ गांव की अनिता सैनी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां गांव में 24 घंटे एंबুলेंस की सुविधा का वादा सार्वजनिक सुविधा से जुड़ा है, वहीं कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी ने लोगों का ध्यान खींचा है।फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अभी तक यह भी साफ नहीं है कि ये युवती चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनीं हुई है। इस वीडियो को लेकर।0
0
Report
मालपुरा में गोपाल गुर्जर ने कांग्रेस ज्वाइन कर राजनीति में मचा दी हलचल
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर गोपाल गुर्जर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी की मौजूदगी में जयपुर में की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस पार्टी ने किया था निष्कासित0
0
Report
बड़ीसादड़ी में मतदान जागरूकता तेज, स्वीप ने पंचायत चुनाव से पहले दिखाया दम
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप टीम ने बाल सभाओं, रैलियों, रोड शो और संवाद कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया। बोहेड़ा के पीएम श्री विद्यालय खेल मैदान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 11 खंडों से आए करीब 1100 खिलाड़ियों ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों से अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे।0
0
Report
Advertisement
शहरी सेवा शिविर में अव्यवस्थाओं पर पार्षदों का आक्रोश भड़का
Karauli, Rajasthan:शहर में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर में अव्यवस्थाओं पर पार्षदों और लोगों ने आक्रोश जताया । लोगो ने आरोप लगाया कि शिविर में अधिकारी और कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पट्टे बनवाने के लिए लाभार्थी अपनी फाइलें लेकर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा पार्षदों के साथ शिविर में पहुंचे। शिविर मे कई कुर्सियां खाली मिलीं और फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। इस दौरान शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की। शिविर के दौरान शीला देवी के नाम से वर्ष 2024 की लंबित पट्टा फाइल का मामला भी सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले ही फाइल तैयार करवाकर ऑनलाइन जमा करा चुका है और उसके पास रसीद भी है। इसके बावजूद उसे दोबारा फाइल बनवाने के लिए कहा जा रहा है। इससे लाभार्थी परेशान है और फाइल के लंबित रहने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शिविर में पट्टे, सफाई, सीवर लाइन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान का प्रावधान है। अधिकारियों का कहना है कि पहले शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान किया जा रहा है और इसके बाद कंप्यूटर पर जानकारी अपडेट की जाती है। अधिकारियों ने आगे से शिविर में संबंधित कर्मचारियों को बैठाने और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बाइट - वीरेंद्र शर्मा , नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
सांभरलेक में पक्षियों की सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला, बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक में पक्षियों की सुरक्षा को लेकर हुई विशेष कार्यशाला, SDM सांभरलेक ऋषि राज कपिल के अध्यक्षता में हुई कार्यशाला। वन विभाग और सांभरलेक मैनेजमेंट एजेंसी द्वारा हुआ कार्यक्रम, एवियन बॉटुलिज्म बीमारी के प्रति जागरूकता पर की गई चर्चा, पक्षियों को जानलेवा बीमारी से बचाने के बताए उपाय, पक्षियों की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। ACF विजय गोदारा, EO छगन लाल यादव, SHO राजेश वर्मा, पशु चिकित्सा, पॉल्यूशन बोर्ड सहित NGO के लोग रहे मौजूद。0
0
Report
सागबारा जंगल जमीन मामला: सांसद मनसुख वासावा का आक्रामक हमला, नेताओं पर उठे सवाल
Karantha, Gujarat:સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદ વધુ વકર્યો: મનસુખ વસાવા બરાબરના ભડક્યા! શંકરસિંહ બાપુ, અનંત પટેલ અને અમિત ચાવડા પર આકરા પ્રહાર વન વિભાગના અધિકારીઓની ગીધ સાથે કરી સરખામણી સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદમાં હવે રાજકીય નિવેદનબાજી તેજ बनी છે. સાંસદ મનસુખ વસાવાએ શંકરસિંહ બાપુ, અનંત પટેલ અને કોંગ્રેસના પ્રદેશ અધ્યક્ષ અમિત ચાવડા સામે નિશાન સાધતાં વન વિભાગના અધિકારીઓની કામગીરી પર પણ ગંભીર સવાલો ઉઠાવ્યા છે. મનસુખ વસાવાએ વન વિભાગના અધિકારીઓની સરખામણી ગીધ સાથે કરતાં આકારા શબ્દોમાં કહેવાયું કે, “જેમ ગીધની નજર મરેલા ઢોર પર હોય છે. તેમ વન વિભાગના અધિકારીઓની નજર કરોડોની ગ્રાન્ટના પ્રોજેક્ટ પર છે.” તેમણે આક્ષેપ કર્યો હતો કે સાગબારા જંગલ જમીનની મુદ્દે અનંત પટેલ, શંકરસિંહ બાપુ અને અમિત ચાવડા લોકોને ભડકાવીને જતા રહ્યા છે, પરંતુ આજે જ્યારે આદિવાસી ખેડૂતો સામે કેસ થઈ રહ્યા છે ત્યારે તેઓ ક્યાંય દેખાતા નથી. ખેડૂતોની લડત અને олардың સામે થઈ રહેલી કાયદાકીય કાર્યવાહી વચ્ચે આ નેતાઓની ભૂમિકા અંગે પણ તેમણે સવાલો ઉઠાવ્યા હતા. સાંસદે વધુમાં આક્ષેપ કર્યો હતો કે વન વિભાગના અધિકારીઓ પોતાના સ્વાર્થ માટે ખેડૂતોને લડાવી રહ્યા છે. જમીન પર કરોડો રૂપિયાની ગ્રાન્ટના પ્રોજેક્ટ લાવવાના આક્ષેપ સાથે તેમણે વન વિભાગની કામગીરી સામે નારાજગી વ્યક્ત કરી હતી. જંગલ જમીનના હક માટે લડત ચલાવતા ખેડૂતો સામે વન વિભાગ દ્વારા કેસ કરવામાં આવ્યા હોવાનો મુદ્દો ઉઠાવતાં મનસુખ વસાવાએ આદિવાસી ખેડૂતોના પ્રશ્ને જવાબદારી નક્કી કરવાની માગણીનો સૂર વ્યક્ત કર્યો હતો. સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદમાં ખેડુરતના હક, વન વિભાગની કાર્યવાહી અને રાજકીય નેતાઓની ભૂમિકાને લઈ હવે સંઘર્ષ વધુ ઉગ્ર બને તેવા સંકેતો મળી રહ્યા છે. મનસુખ વસાવાના આ નિવેદન બાદ આ વિવાદમાં રાજકીય ગરમાવો વધ્યો છે.0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में चोरी के शक पर दो जगह पिटाई, महिला-युवक घायल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर चोरी के शक में दो अलग-अलग इलाकों में पिटाई। चोरी के शक में महिलाओं से बर्बरता की जमकर पिटाई; वही दूसरे मामले में युवक को पीटा। साप्ताहिक बाजार और नगरपालिका के पास दिया गया घटना को अंजाम। सूचना के बाद महिला और युवक को थाने लेकर पहुंची पुलिस। नहीं मिला कोई शिकायतकर्ता। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
जमशेदपुर के केनरा बैंक डकैती: वीडियो से पांच अपराधी पहचान, इनाम 2 लाख
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में भीषण डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो पुलिस ने जारी किया है, सभी अपराधियों की पहचान वीडियो के जरिए दिखाई जा रही है, वही पांचो अपराधियों पर दो-दो लाख रुपए का इनाम भी पुलिस नें घोषित किया है, पुलिस ने डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो जारी कर लोगों से सूचना देने की अपील की है, बता दे कि आज 14 दिन से अधिक डकैती के हो गए मगर अब तक पुलिस के हाथ खाली है, पांच अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े केनरा बैंक में घुसकर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए और 24 किलो सोना जिसकी कीमत 33 करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है, बैंक से लूटकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस लगातार बिहार, उड़ीसा, बागल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है0
0
Report
कटिहार: 180 लीटर कोडीन कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, सीमा पर गड़बड़ी उजागर
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के कोलासी कैम्प पुलिस ने की कार्रवाई, 180 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार लगातार दो दिनों से नशीली पदार्थ का ढ़ो रहे वाहनों पर लगे बोर्ड जनसेवा क्षेत्र से जुड़े होने की सूचना पकड़े गए तस्कर भाजपा परिजन से जुड़े होने की बात पकड़े गए गाड़ी अमित कुमार के पिता मनोज कुमार साह अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का झंडा गाड़ी पर लगाए हुए गाड़ी पकड़े गए अभियुक्त के पिता का नाम से है कटिहार जिला में तस्कर कोडीन, देसी शराब, अंग्रेजी शराब सहित स्मैक को ग्रामीण इलाकों में प्रवेश करने में माहिर कटिहार जिला जहां पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ खुला सीमा क्षेत्र से ही है । वहीं हाल के वर्षों में लगातार कोडीन, फिर देसी शराब, अंग्रेजी शराब और अब स्मैक का लगातार खेप पकड़ा जाना इस बात की ओर इंगित कर रहा है कि व्यापार करने वाले जल्द ही बड़ा व्यापारी और पैसा बनाने में लगे हुए हैं । वहीं समाज बर्बाद हो रहा है, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है और इस विरोध के बावजूद दिनों-दिन युवा नशा में ग्रसित होते जा रहे हैं । वहीं कटिहार जिला के कोलासी कैम्प प्रभारी को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोलासी सड़क के पास एक कार सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है । उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कोलासी कैम्प प्रभारी द्वारा अपने पुलिस बल के साथ कोलासी सड़क के पास पहुँचकर वाहन जॉच अभियान चलाया गया। वाहन जॉच के क्रम एक कार सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम हृदयगंज सिमरा बगान, थाना सहायक, जिला कटिहार बताया । जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में इनके कार से 180 लीटर कोडीन कफ सिरप एवं 4,900 रुपया नगद राशि बरामद किया गया। तद्नुसार अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया और कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
