icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

मेरठ में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार: पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का भंडाफोड़

*मेरठ: नौचंदी पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा, दूसरे के स्थान पर दे रहा था पुलिस भर्ती परीक्षा* मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 में फर्जीवाड़े का प्रयास नौचंदी पुलिस ने नाकाम कर दिया। थाना नौचंदी पुलिस ने मंगलवार 10 जून 2026 को गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए फर्जी अभ्यर्थी संतोष कुमार को मौके से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और नोडल अधिकारी परीक्षा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग और दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान राम सहाय इंटर कॉलेज केंद्र पर एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में संदेह हुआ। गहन पूछताछ और सत्यापन में खुलासा हुआ कि अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र अर्जुन बिन्द, निवासी गन्नीपुर, थाना हिल्सा, जिला नालंदा, बिहार वास्तविक अभ्यर्थी चंद्रपाल सिंह पुत्र विजयवीर सिंह, निवासी बहादुरपुर कासिमपुर, जलेसर देहात, थाना जलेसर, जिला एटा के स्थान पर परीक्षा देने आया था। जाँच में पाया गया कि संतोष कुमार ने आधार कार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में फोटो व विवरण को एडिट कर खुद को वास्तविक अभ्यर्थी बताकर परीक्षा देने का प्रयास किया। नौचंदी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आधार कार्ड, एक कूटरचित पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है।
0
0
Report

Modi के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताते हुए कहा कि उन्होंने देश में सुशासन की एक नई परंपरा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लंबे कार्यकाल में निरंतर सेवा और समर्पण का परिचय देते हुए एक भी अवकाश नहीं लिया और देशहित को सर्वोपरि रखा। 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू कर देश के हर वर्ग तक विकास की नई रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने, पूर्व सैनिकों के लिए सम्मानजनक पेंशन, किसानों के लिए फसल बीमा योजना व समृद्धि कार्यक्रम तथा गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। देश के कोने-कोने में रहने वाले हर वर्ग, चाहे नारियल उत्पादक किसान हों, समुद्र तट के मछुआरे, असम के चाय बागान मजदूर, पश्चिम बंगाल के जूट उत्पादक, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादक किसान सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वीवीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटवाई और यह संदेश दिया कि देश का हर नागरिक समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर दुनिया को हथियार निर्यात करने वाला देश बन चुका है और मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में भी विश्व में अग्रणी स्थान हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के क्षेत्र में भारत ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिसके चलते आज दुनिया के बड़े-बड़े देश भी भारत की ओर सम्मान और विश्वास के साथ देखते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि 108 देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाकर मानवता की सेवा का उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया और लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने ka कार्य किया गया। केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय बनवाए और गांव-गांव तथा ढाणियों तक बिजली पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में भारत विश्व में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर ग्रामीण में सरकारी जमीन अतिक्रमण पर सरपंच प्रतिनिधि पर हमला; वाहन क्षतिग्रस्त

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सरपंच प्रतिनिधि खेराजराम प्रजापत कथित तौर पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिकायत की पड़ताल के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद महिलाओं ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि पथराव में खेराजराम प्रजापत के वाहन को नुकसान पहुंचा तथा गाड़ी के शीशे टूट गए। स्थिति बिगड़ती देख उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि वे बमुश्किल अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाए। घटना के पीछे सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पूरे मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि शिकायत और हमले की पुष्टि होती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
0
0
Report

गोंडा में भयावह सड़क हादसे में चार मौत, तेज SUV ने मारी टक्कर

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा लखनऊ हाईवे पर संतोष ढाबा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संतोष ढाबा के पास पहले दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जोरदार टक्कर के चलते घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा हटाकर किनारे किया जा रहा था। इसी दौरान गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने मोटरसाइकिल सवार और बचा रहे लोगों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण को लेकर जांच जारी है; मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है。
0
0
Report
Advertisement

दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान और मौत के कारणों की जांच

Bokaro Steel City, Jharkhand:दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिंह बस्ती (भीमगड़ा) के समीप दामोदर नदी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने दामोदर नदी में एक शव को तैरते हुए देखा और इसकी सूचना तुरंत भोजूडीह ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत होती है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है。 पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत दुर्घटना, आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。 घटना के बाद सिंह बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।
0
0
Report

बिहार में पेशन बढ़ाकर 1100 रुपये, 94 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर

Noida, Uttar Pradesh:वित्त विभागमाननीय तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, स०वि०स० के द्वारा माह मई, जून एवं जुलाई 2026 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा दिनांक 08.06.2026 को 3,662 करोड़ रुपये बिहार आकस्मिकता निधि के माध्यम से उपबंधित किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर दी गयी स्वीकृति को बिहार सरकार की चिंताजनक वित्तीय स्थिति से जोड़ते हुए Social Media Platform 'X' पर Tweet करना राज्य के आम नागरिकों को गुमराह किये जाने का प्रयास है। माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी द्वारा बताया गया है कि बिहार आकस्मिकता निधि राज्य सरकार की कोई अतिरिक्त निधि नहीं है अपितु यह बजटीय उपबंध का प्रक्रिया मात्र है। बजटीय उपबंध के विरूद्ध ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को राजकोष से राशि का भुगतान किया जाना संभव है。 वस्तुतः राज्य सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपेक्षित व्यय किये जाने के निमित बजटीय उपबंध किया जाता है। प्रत्येक व्यय (बजटीय उपबंध) बिहार विधान मंडल से प्राप्त स्वीकृति के उपरांत ही किया जाना होता है। बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की स्थिति में बजट प्रावधान से अधिक राशि की आवश्यकता के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वरूप बजटीय उपबंध किया जाता है, जिसकी स्वीकृति आगामी सत्र में सदन से प्राप्त की जाती है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पूर्व से दी जा रही पेंशन राशि 400/- रुपये प्रतिमाह को लगभग 3 गुना करते हुए 1100/- रुपये प्रतिमाह भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में लाभुकों को ससमय भुगतान के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम के माध्यम से बजटीय उपबंध किये जाने पर दिनांक 08 जून 2026 के मंत्रिपरिषद् की बैठक पर स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा आगामी सदन के सत्र में इस बजटीय उपबंध की स्वीकृति अनुपूरक के माध्यम से बिहार विधान मंडल में प्राप्त की जायेगी। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल पूरा करने के सुअवसर पर आज दिनांक 10 जून 2026 को 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से 1100 करोड रुपये की पेंशन राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गयी। राज्य सरकार निर्धन एवं वंचित समुदाय को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए दृढ संकल्पित है।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में आंधी-तूफान से हाईवे पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में मौसम विभाग की चेतावनी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। देर रात आए तेज आंधी-तूफान के चलते काठगोदाम- नैनीताल हाईवे पर कॉल टैक्स के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ हटाकर यातायात को सुचारु कराया। पेड़ गिरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद नैनीताल रोड पर यातायात फिर से सामान्य हो सका।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top