Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

भारतीय सेना के वीर जवानों का झारखंड में भावुक स्वागत!

TANAY KHANDELWAL
Jul 01, 2025 04:04:35
Ranchi, Jharkhand
भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम पूरे विश्व ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा । ऑपरेशन सिंदूर में अपना योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त हुए भारतीय सेवा के जवान आज अपने घर झारखंड की धरती लौटे हैं। रांची स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत करने सभी जवानों के परिवार के लोग भी पहुंचे और सभी के चेहरों पर भावुकता देखने को मिली। 30 साल की इस देश सेवा के बाद लौटे जवानों के लिए यह दिन बेहद भावुक है । सभी का कहना है कि देश सेवा के बाद अब घर लौट रहे हैं तो यह दिन खुशी का है। वही सभी जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि पाकिस्तान को इस ऑपरेशन के दौरान हमने मुंह तोड़ जवाब दिया है। वही जवानों की भूख और भी ज्यादा थी लेकिन युद्ध विराम हो गया। वहीं उनके परिजनों का भी कहना है कि आज का दिन बहुत खुशी का है क्योंकि देश की सेवा करने के बाद अब जवान घर लौट रहे हैं। उन्हें गर्व है कि उनके पति ने इतने साल तक देश की रक्षा की और आज सही सलामत घर लौट रहे हैं। wt - तनय खंडेलवाल
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement