Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जोजिला पास खोलने की कवायद तेज, हिमपात से पहले यातायात बहाल करने का लक्ष्य
WMWaqar Manzoor
Jan 25, 2026 07:02:01
Deputy Commissioner and Chief Executive Officer of the Ladakh Autonomous Hill Development Council (LAHDC), Kargil, Rakesh Kumar visited Zojila Pass to review the condition of the Kargil–Srinagar National Highway following recent snowfall in the region. The visit was aimed at assessing the feasibility of reopening the crucial road link for vehicular traffic. The Deputy Commissioner inspected the stretch from Drass to Zero Point, accompanied by Senior Superintendent of Police (SSP) Kargil Nitin Yadav and Sub-Divisional Magistrate (SDM) Drass Vishal Atri. During the inspection, the Deputy Commissioner said that the district administration has already deployed the required manpower and machinery to ensure the highway is reopened before the next anticipated spell of snowfall. He reviewed the pace of snow clearance work and directed the concerned departments to expedite the reopening of the road. The SSP Kargil instructed Ladakh Police officials to ensure the smooth flow of traffic on the Zojila axis, timely circulation of traffic advisories, and adequate security and assistance for vehicles plying on the Zojila stretch. Officials noted that Zojila Pass has remained open for an unusually extended period this winter. Despite multiple spells of snowfall, the administration has managed to keep the strategically important mountain pass functional even in January. Traditionally, Zojila Pass remains closed for five to six months during the winter due to heavy snow accumulation, making the current development significant for regional connectivity and supply lines.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 11, 2026 14:58:37
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 11, 2026 14:49:23
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:हनुमानताल में नकबजनी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार करीब 20 लाख के जेवर जप्त हन्कुमानताल थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 11 तोला 8 ग्राम सोने और 1 किलो 313 ग्राम चांदी के जेवर सहित करीब 19 लाख 77 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए सोयल उर्फ तिलकधारी चौধरी (20), विमल चौधरी (47) और शिवम उर्फ सिब्बू (20) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बाबा टोला ठक्कर ग्राम रविदास मंदिर के पास स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी करना कबूल किया। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमकी, चैन समेत बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और देवी-देवताओं की मूर्तियां बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है。
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 11, 2026 14:49:00
Nawada, Bihar:ईरान युद्ध से LPG सप्लाई प्रभावित, नवादा में बढ़ी मांग केंद्र ने ESMA लागू कर उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश, ईरान में जारी अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी (LPG) की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर अब भारत के छोटे शहरों तक भी पहुंच गया है। नवादा में लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जहां वे एक के बजाय दो-दो सिलेंडर खरीद रहे हैं। इससे लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया है। नवादा शहर में गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जितनी आसानी से गैस उपलब्ध होती थी, अब वैसी स्थिति नहीं है। हालांकि, जरूरत के अनुसार थोड़ा-बहुत आपूर्ति अभी भी हो रही है। स्थानीय राजश्री गैस एजेंसी के मालिक राजेश्वर प्रसाद राजश्री ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन लोगों में युद्ध के कारण भविष्य में आपूर्ति रुकने का डर है। अनावश्यक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए अब एजेंसियों पर ओटीपी (OTP) के बिना सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। युद्ध के कारण आयात मार्ग प्रभावित होने से आपूर्ति बाधित हुई है। केंद्र सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू किया है। इसके तहत रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम बढ़ाने और प्रोपेन-ब्यूटेन को पेट्रोकेमिकल्स के बजाय घरेलू गैस पूल में डालने का निर्देश दिया गया है। सरकार का मुख्य ध्यान घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता देना है, ताकि आम लोगों को खाना बनाने में कोई दिक्कत न हो। इसके चलते कई जगहों पर वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद या काफी कम कर दी गई है। इसी कारण आम लोगों में भविष्य की दिक्कतों को लेकर खलबली मची है। आयात में देरी और वैश्विक कीमतों में उछाल भी इस स्थिति के प्रमुख कारण हैं। सोशल मीडिया और अफवाहों ने भी लोगों में डर फैलाने का काम किया है। कई जगहों पर बुकिंग गैप को बढ़ा दिया गया है, ताकि बार-बार रिफिल न हो। पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह का डर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कोई बड़ा संकट नहीं है। बाइट_राजश्री गैस एजेंसी के मालिक, राजेश्वर प्रसाद आम जनता
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 11, 2026 14:48:41
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहारशरीफ न्यायालय परिसर में बुधवार को एसी ठीक करने के दौरान एक मिस्त्री छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मिस्त्री की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद शाकिर इस्लाम के रूप में की गई है। घायल को सूचना मिलते ही बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के साथ काम कर रहे मोहम्मद इरफान ने बताया कि मोहम्मद शाकिर इस्लाम न्यायालय परिसर की चौथी मंजिल पर एसी ठीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी को स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 11, 2026 14:48:22
Nawada, Bihar:नवादा पुलिस की सख्त कार्रवाई फरार दहेज हत्या आरोपी की पैतृक संपत्ति कुर्क एसाआई पिंकी कुमारी ने कोर्ट क आदेश का किया पालन नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बीघा गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कांड संख्या-274/25, दर्ज मामले में धारा-80/3(5) BNS (दहेज हत्या) के अंतर्गत फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त विकास चौधरी उर्फ विलाश कुमार (पिता-मनकूँ चौधरी उर्फ निक्कू चौधरी, ग्राम-माधोबीघा, थाना-मुफस्सिल) के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा जारी कुर्की अधिपत्र के आधार पर उसकी पैतृक चल संपत्ति की विधिवत कुर्की की गई है। यह आरोपी लगभग 08 महीने से फरार था और सरेंडर नहीं कर रहा था। मुफस्सिल थाना की एसाआई पिंकी कुमारी ने कोर्ट के आदेश का पूरा सम्मान करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जो फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है। BNSS की धारा के तहत ऐसी कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाती है ताकि आरोपी न्याय के सामने पेश होने को मजबूर हो। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता, तो आगे जप्ती और अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई दहेज जैसी सामाजिक कुरीति से जुड़े मामलों में महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 11, 2026 14:47:59
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम जिले के माखननगर क्षेत्र के गुड़ला में बुधवार को एक बुजुर्ग नर्मदा परिक्रमावासी का शव मंदिर के गर्भगृह में मिला। ग्रामीण प्रभात फेरी समाप्त होने के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के अंदर हनुमान प्रतिमा के सामने एक बुजुर्ग बैठे हुए दिखे। पास जाकर देखने पर उनके गले में जनेऊ से बना फंदा दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही माखन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को मंदिर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए माखननगर भेजा गया। दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्ग की पहचान सुमेर पिता काशीराम सिंह (70) निवासी चौबारा धीरा, थाना पीपलरावा जिला देवास के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद वे देवास जिले से माखननगर के लिए रवाना हो गए।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 14:47:53
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने सात समंदर पार मऊ की रसोई को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल की आशंका ने जिले के उपभोक्ताओं के बीच भारी दहशत पैदा कर दी है, जिसके चलते लोग सुबह होते ही गैस गोदामों और सप्लाई स्टेशनों पर टूट पड़ रहे हैं। समूचे जिले के हालात ये हैं कि लोग बाइक, रिक्शा और साइकिलों पर खाली सिलेंडर लादकर एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं। कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें फिलहाल जरूरत नहीं है, लेकिन युद्ध के कारण भविष्य में सप्लाई ठप होने और दाम दोगुने होने के डर से वे स्टॉक जमा करने की 'पैनिक बाइंग' में जुटे हैं। आलम यह है कि बुकिंग के कई दिन बीत जाने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 11, 2026 14:47:50
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में साढ़े 11 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने तीन दोषियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने आदेश दिया है कि अर्थदंड की राशि में से 90 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। मामला उस वक्त का है जब आरोपियों ने पति के घायल होने की झूठी सूचना देकर दलित महिला को घर से बुलाया और विद्यालय में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र से जुड़े करीब 11 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने सुनवाई के दौरान तीनों आरोपियों नंदलाल, कांग्रेस और विनय सिंह को दोषसिद्ध पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है और अर्थदंड न देने की स्थिति में 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि अर्थदंड की धनराशि में से 90 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। दरअसल यह मामला 22 जुलाई 2014 का है जब आरोपियों ने पीड़िता के पति के घायल होने की झूठी सूचना देकर उसे घर से बुलाया और मैजिक वाहन से लेकर एक विद्यालय में चले गए। वहां आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद 5 सितंबर 2014 को दुष्कर्म, लूट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अदालत ने छह गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने पैरवी की।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 11, 2026 14:47:22
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के एरच थाना क्षेत्र के ग्राम इसकिल में सर्राफा कारोबारी के घर और दुकान की तलाशी लेकर 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 35 हजार की नकदी चोरी कर बदमाश रफूचक्कर हो गये, बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी कारोबारी को उस समय हुई जब वह अपने घर लौट कर आया तो देखा घर के ताले टूटे पड़े थे, दुकान और घर की अलमारियों से सोने चांदी के जेवरात के साथ रखी नकदी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह ग्राम इसकिल निवासी जितेंद्र सोनी अपने घर पर ही दुकान में आभूषण बनाने का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने गये थे। घर और दुकान पर ताले लगे थे। दूसरे दिन जितेंद्र जब परिवार के साथ लौटकर घर आया तो देखा घर और दुकान के दरवाजे के सारे ताले टूटे पड़े थे अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर पता चला कि घर और दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शैलेश कुमार सोनी ने बताया कि उसके घर के ताले तोड़कर बदमाश 325 ग्राम सोने के जेवरात और 5 किलो चांदी के साथ 35 हजार रुपये चुरा कर ले गए है।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 11, 2026 14:46:53
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे यौमे अली के मौके पर कसीर तादाद में ज़ायरीन का हुजूम देखा गया। अजमेर शरीफ दरगाह अहतराफ़ में मौला के नाम का लंगर भी तक़सीम किया गया। जहां यौमे अली के मौके पर मौला ए कायनात हज़रत अली शेरे खुदा रदियल्लाहो तआला अन्हो की शान अक़दस में प्रोग्राम भी मुनअक़िद किए गए। इस मौके पर दरगाह इलाक़ा में मौलाई दस्तरख्वान भी सजाए गए। आहता नूर में सलाम पेश किया गया और खुसूसी दुआ भी मांगी गई। मौला की शहादत का बयान के साथ साथ अहलेबायत की अज़मत बयान की गई। 21 रमज़ान की शब अजमेर के मुस्लिम इलाक़ो में इफ्तार और सेहरी का भी अहतेमाम किया गया। अंजुमन सैय्यद ज़ादगान कि ज़ानिब से ज़ायरीने ख्वाजा के लिए नियाज़ का भी अहतेमाम हुआ। माहे रमज़ान में अंजुमन की तरफ से अहलेबायत और सहाबा इकराम के भी यौम मनाए जाते है। दरगाह के मकबरा में सेहरी पार्टियां मौला अली की शान में उम्दा से उम्दा कलाम पेश करती है,जिन्हें मौलाई कमेटी की जानिब से ऐजाजो इकराम से भी नवाजा जाता है। खास कर इस मौके पर मुल्क में ख़ुशहाली और आलमी अमन ओ अमान की भी दुआ भी की जाती है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 11, 2026 14:46:37
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में इन दिनों एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल खाकी को धूमिल करने में अपनी पूरी भूमिका निभा रहा है. वायरल ऑडियो में एक दलाल पुलिसकर्मी से टटलू बाज की जानकारी दे रहा है और उसे पकड़ने के बाद तीन लाख में छोड़ने की डील भी फाइनल कर रहा है. हालांकि जी राजस्थान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल ये ऑडियो जिले के किशनगढ़बास थाने में तैनात कांस्टेबल दिलफूल का बताया जा रहा है. इस वायरल ऑडियो को सुनने से पता चलता है कि अगर ये वायरल ऑडियो सच में पुलिसकर्मी का है तो उस कांस्टेबल ने कार्रवाई के नाम पर टटलू बाजी का खेल सीखकर उनका ही कई बार टटलू काट चुका है, हालांकि इस वायरल ऑडियो के बाद जिले के कप्तान मनीष चौधरी जरूर हरकत में आए और तुरंत डीएसपी लालसिंह को जांच के आदेश दे डाले. डीएसपी लालसिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक के द्वारा जांच के आदेश मिले है इस ऑडियो की जांच की जा रही है इसमें अगर पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top