Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

विराटनगर के PMGHS में शिक्षा मंत्री ने किया चौकाने वाला निरीक्षण, 10 शिक्षक गैरहाजिर!

AYAmit Yadav
Sept 13, 2025 10:31:17
Jaipur, Rajasthan
खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़)...... शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज कोटपूतली-बहरोड जिले के विराटनगर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षक किया। शिक्षा मंत्री विद्यालय की प्रार्थना सभा में अचानक पहुचे शिक्षा मंत्री प्रार्थना प्रार्थना सभा में देख विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी चकित रह गए। प्रार्थना पूरी होने के बाद शिक्षा मंत्री ने स्टाफ रजिस्टर में उपस्थित की जांच की। विद्यालय में पद स्थापित कल 29 शिक्षकों में से केवल 19 उपस्थित मिले 10 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जबकि एक दिन पूर्व की सभी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज है। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार देवरिया भी पिछले 4 दिन से छुट्टी पर बताए गए। इंचार्ज ऋषि राज वर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल गॉलब्लैडर का ऑपरेशन कराया है इसलिए पिछले 4 दिनों से बेड रेस्ट पर हैं प्रिंसिपल के अलावा एक शिक्षक और मेडिकल लीव पर था शेष शिक्षकों की छुट्टी की कोई सूचना नहीं थी। जिसके बाद दिलावर ने बच्चों की उपस्थिति के लिए रजिस्टर मंगाया, रजिस्टर संबंधित क्लास टीचर ने अपनी अलमारी में बंद करके रखना बताया। क्लास टीचर के अवकाश पर होने के कारण उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिला और ना ही विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय की सभी कैश बुक प्रिंसिपल की घर पर होना बताया गया जिसकी दूरभाष पर खुद प्रिंसिपल ने पुष्टि की। बच्चों को निशुल्क वितरण के लिए पाठ्य पुस्तक वितरित नहीं की गई। स्टॉप रजिस्टर की जांच से ज्ञात हुआ कि पुस्तक 23 अगस्त को ही प्राप्त हो गई थी जिनकी संख्या 182 दर्ज है जबकि दूसरे विवरण में लगभग 2000 पुस्तकों का वितरण बताया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के पांच संकाय संचालित हैं किंतु बच्चों की संख्या बहुत कम मात्रा 60 है। इसी प्रकार विद्यालय में बच्चों का कुल नामांकन 199 है और उपस्थित केवल 75 बच्चों की थी। खेल सामग्री की जांच करने पर अनेक कमियां मिलीं..... शिक्षा मंत्री दिलावर ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को एक साथ बिठाकर उनसे चर्चा की और विद्यालय की व्यवस्थाओं व अध्यापकों को लेकर सवाल जवाब किया। शिक्षा मंत्री ने पूछा कि खेल का कालांश होता है या नहीं ? इस पर बच्चों ने बताया कि शनिवार को खेल का कालांश होता है। इसके अलावा प्रतिदिन भोजन अवकाश के समय पर भी खेलने की अनुमति है। इसके बाद मंत्री ने विद्यालय की खेल सामग्री की जांच की। खेल सामग्री विद्यालय को मार्च माह में ही प्राप्त हो गई थी किंतु अब तक सामग्री को खोल नहीं गया। मंत्री श्री दिलावर ने खेल किट खुलवाकर एक-एक सामग्री को चेक किया। खेल किट में स्टैंडर्ड क्रिकेट बैट और विकेट की जगह प्लास्टिक के बैट और विकेट मिले। बैडमिंटन का नेट घटिया क्वालिटी का था। इसी प्रकार रस्सी कूदने के लिए रस्सी की जगह हल्की प्लास्टिक की बनी हुई रस्सी दी गई थी। स्टॉप वॉच काम नहीं कर रही थी। वजन करने की मशीन भी सही माप नहीं दे रही थी। इस पर चेकलिस्ट से सामग्री का मिलान किया गया। जिसमें निर्धारित मापदंड और क्वालिटी के बजाय घटिया स्तर के समान पाए गए। स्कूल के स्टॉक रजिस्टर में भी इंद्राज तिथि और प्राप्ति तिथि में भिन्नता पाई गई। विद्यालय की ओर से खेल सामग्री का प्राप्ति प्रमाण पत्र दिनांक 23 मार्च 2025 को देना दर्ज किया गया है। जबकि सामग्री की प्राप्ति 23 मार्च 2025 यानी एक दिन बाद की दिखाई गई है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की कही बात..... शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर जैसे ही निरीक्षण के लिए सुबह विद्यालय में पहुंचे तो उनके स्टाफ ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विराटनगर को विद्यालय में बुलाने के लिए फोन किया। परंतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फोन घर पर छोड़ कर खेत पर गए हुए थे। उनको बुलाने के लिए संदेश छोड़ा गया, परन्तु वे नहीं पहुंचे। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के विद्यालय से चले जाने के बाद 10 बजे उनका फोन आया । शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम प्रसाद के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री के निरीक्षण के दौरान विशेष अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nitin JhawarNitin Jhawar
Sept 13, 2025 12:36:31
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 13, 2025 12:33:45
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 1309ZRJ_PRTP_ACTION_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : बांसवाड़ा जिला पुलिस का दस हजार रुपए का इनामी व हत्या-चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपलखूंट पुलिस ने हत्या और चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बांसवाड़ा पुलिस का 10 हजार रुपए का ईनामी घोषित है। थानाधिकारी जयेश पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दूरभाष पर सूचना मिली कि नलदा केलामेला में दो व्यक्ति राहगीरों के साथ झगड़ा कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी पीपलखूंट मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, जहां दोनों लोगों को पकड़ा। पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों के नाम-पते पूछे तो एक ने अपना नाम सुनिल उर्फ संजय पुत्र हरदु चरपोटा मीणा निवासी रंगवा थाना सदर बांसवाड़ा और दूसरे ने अपना नाम सूरज पुत्र बबु मीणा निवासी पीपलवा थाना कोतवाली बांसवाड़ा बताया। दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में थाना कोतवाली बांसवाड़ा और थाना सदर बांसवाड़ा से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि सूरज पुत्र बबु मीणा के खिलाफ थाना सदर में संपत्ति संबंधी प्रकरण दर्ज हैं और वह जिला पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा द्वारा घोषित दस हजार का इनामी अपराधी है। इसी प्रकार सुनिल उर्फ संजय पुत्र हरदु चरपोटा मीणा के खिलाफ थाना सदर बांसवाड़ा में हत्या और चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और वह इनमें वांछित है। दोनों को एसडीएम पीपलखूंट के समक्ष पेश कर संबंधित थाना अधिकारियों बांसवाड़ा को सूचित किया गया।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Sept 13, 2025 12:33:36
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग थाना रूरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता… मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 04 शातिर चोर गिरफ्तार 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स पाल, गोलू, शिवम शर्मा और कल्लू मिलकर लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को कबाड़ियों व गांवों में बेचकर पैसों का बंटवारा करते थे। बरामद मोटरसाइकिलें कानपुर नगर व आसपास के इलाकों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कानपुर देहात पुलिस का अभियान अपराधियों पर लगातार जारी है। बाइट-सजंय वर्मा (सीओ सदर )
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Sept 13, 2025 12:33:15
Lalitpur, Bagmati Province:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब के शौकीन चोरों ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाते हुये दुकान के अंदर रखी नगदी सहित शराब की बोतलों को भी चोरी कर लिया । पूरी घटना दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गयी , दो नकाबपोश चोरों ने एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाते हुये दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे हुये 22 हजार रुपये के साथ साथ करीब 13500 रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलों को भी थैले में रखकर चोरी कर फरार हो गये । शराब के शौकीन चोरों द्वारा दुकान के अंदर चोरी करने की करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिसनारी मोहल्ले में स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का है । फिलहाल दुकान के संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है ,जिस पर पुलिस CCTV फूटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी करने में जुट गई है ।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Sept 13, 2025 12:33:01
Agra, Uttar Pradesh:आगरा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एंकर...उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक ली। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव हो रहे हैं और सरकार का फोकस मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। वीओ.... डिप्टी सीएम ने कहा कि आगरा को भी स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल बनाने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रदेश की तरह आगरा में भी दवाओं की कोई कमी नहीं है। सर्जरी और ओपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर की दवाएं लिखने के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पतालों में ही उपलब्ध हों। वीओ... राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि "सपा मुखिया इस वक्त फ्रस्ट्रेशन में हैं। जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में आई, गुंडई और अपराध चरम पर था। लेकिन योगी सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।" *बाइट – ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश*
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 13, 2025 12:32:29
Keonjhar, Odisha:ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ଫୁଟବଲ ଟୁର୍ନାମେଣ୍ଟ ର ଉଦଯାପନୀ ଖେଳରେ ଯୋଗଦେଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରଭାତୀ ପରିଡା କେନ୍ଦୁଝର, କେନ୍ଦୁଝର ସଦର ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ କରଞ୍ଜିଆପଡା ଠାରେ ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ଫୁଟବଲ ଟୁର୍ନାମେଣ୍ଟ ର ଉଦଯାପନୀ ଖେଳରେ ଯୋଗଦେଇ ଖେଳାଳି ମାନଙ୍କୁ ଉତ୍ସାହିତ ହିତ କରିଥିଲେ ଓଡିଶା ସରକାରଙ୍କ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରଭାତୀ ପରିଡା। ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ୧୯ ବର୍ଷ ଧରି କୋଣଅନୁକୋଣ ରେ ଥିବା ପ୍ରତିଭା ମାନଙ୍କୁ ସୁଯୋଗ ଦେବା ସହିତ ସମ୍ମାନିତ କରିଆସୁଛି। ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଗସ୍ତ ଅବସରରେ ପ୍ରଥମେ ଘଟଗାଁ ମା' ତାରିଣୀ ଙ୍କ ଦର୍ଶନ ସହିତ ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଇ ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ଫୁଟବଲ ଟୁର୍ନାମେଣ୍ଟ ର ଉଦଯାପନୀ ଖେଳରେ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରଭାତୀ ପରିଡା। ରାଜ୍ୟ ସରକାର କ୍ରୀଡା ଏବଂ ତତସଂଲଗ୍ନ ବିଭିନ୍ନ ବିଷୟ ସମ୍ପର୍କରେ ଚିନ୍ତା ପ୍ରକଟ କରି ପ୍ରତେକ ବ୍ଲକରେ ଏକ ଭବ୍ୟ ଷ୍ଟାଡିଅମ ନିର୍ମାଣ ସହିତ ପ୍ରତେକ ପଞ୍ଚାୟତରେ ମଧ୍ୟ ମିନି ଷ୍ଟାଡିଅମ ନିର୍ମାଣ କରାଯିବ ସହିତ ଆଗାମି ଅଲମ୍ପିକ କ୍ରୀଡାରେ କିପରି ଓଡିଶା ର ଖେଳାଳି ମାନେ ଭାରତର ନେତୃତ୍ୱ ନେବେ ସେନେଇ ଉଚ୍ଚ ମାନର ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦିଆଯିବାକୁ ବ୍ୟବସ୍ତା କରାଯାଉଛି। ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ଜନ୍ମ ମାଟିରେ ଆସିବାର ସୁଯୋଗ ପାଇ ଖୁସି ପ୍ରକଟ କରିଥିଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ। ଏହି ଉଦଯାପନୀ ଖେଳରେ ପାଟଣା ବିଧାୟକ ଅଖିଳଚନ୍ଦ୍ର ନାଏକ, ତେଲକୋଇ ବିଧାୟକ ଡା. ଫକୀର ମୋହନ ନାଏକ, ବିଜେପି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ଶୁକଦେବ ମହାନ୍ତ, ସାଂସଦ ପ୍ରତିନିଧି ନୀଳମଣି ମହାନ୍ତ, ବିଜେପି ଜିଲ୍ଲା ଉପସଭାପତି ଗଣେଶ୍ୱର ମହାନ୍ତ, ସଦର ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ସଂଯୋଜକ ବିବେକାନନ୍ଦ ମହାନ୍ତ ଏବଂ ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ର ସଭାପତି ବଳଭଦ୍ର ମହାନ୍ତ ମଞ୍ଚାସିନ ହୋଇ ଖେଳାଳି ମାନଙ୍କୁ ଉତ୍ସାହିତ କରିଥିଲେ। ବିଜୟୀ ଦଳ ତ୍ରିଶୂଳ ଏକ୍ସଆଇ ଠାକୁରାଣୀ କୁ ଏକ ଲକ୍ଷ ପଚାଶ ହଜାର ଟଙ୍କା ର ଚେକ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ। ସେହିଭଳି ରନର୍ସଅପ ଦଳ ବିଜୟ ଇଲେଭେନ ଝାରଖଣ୍ଡ କୁ ଏକ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା। ୪୮ଟି ଦଳ ଏହି ଖେଳରେ ଭଗନେଇଥିଲେ।ମା' ତାରିଣୀ କ୍ଲବ ର ସମ୍ପାଦକ କେଶବଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତ, କୋଷାଧକ୍ଷ ରମେଶଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତ, ସଦସ୍ୟ ରବିନାରାୟଣ ମହାନ୍ତ, ସୁରେନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତ, ନରହାରୀ ମହାନ୍ତ, ନିରାକାର ମହାନ୍ତ, ହେମନ୍ତ ମହାନ୍ତ, ସୁନୀଲ ରାଉତ ତଥା କ୍ଲବ ର ସମସ୍ତ ସଦସ୍ୟ ମାନେ ପଞ୍ଚଦିନ ଧରି ପରିଚାଳନା କରିବା ସହିତ ଏହି ଟୁର୍ନାମେଣ୍ଟ କୁ ସଫଳ କରିଥିଲେ।
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Sept 13, 2025 12:32:22
Dinajpur, Rangpur Division:শোলার সাজের কুটির শিল্পে ধ্বংসের সঙ্কট।পুজোর প্রতিমা সাজানোর ইতিহাসে শোলার সাজ বা ডাকের সাজ একসময় ছিল অপরিহার্য অংশ। প্রতিটি মণ্ডপে প্রতিমার গাম্ভীর্য বাড়াত শোলার নিপুণ শিল্পকলা। কিন্তু সময়ের সঙ্গে সঙ্গে পরিবর্তন এসেছে। আজকাল প্লাস্টিক চুমকি ও ঝলমলে কৃত্রিম সাজ বাজার দখল করেছে। ফলে শোলার সাজের চাহিদা ক্রমেই হ্রাস পাচ্ছে। একসময়ের জনপ্রিয় এই হস্তশিল্প আজ ধ্বংসের দ্বারপ্রান্তে দাঁড়িয়ে। শিল্পীরা জানাচ্ছেন, বাজারে সামান্য চাহিদা থাকলেও তারা যোগান দিতে পারছেন না। প্রধান কারণ শোলার উৎপাদন ঘাটতি। এক সময় জেলার বিভিন্ন পুকুর, জলাজমি বা ভিজে জমিতে শোলা সহজেই জন্মাত। কিন্তু বর্তমানে মাছ চাষে বৈজ্ঞানিক পদ্ধতি ব্যবহার হওয়ায় এসব জমিতে শোলা আর বাড়তে দেওয়া হয় না। এর ফলে গোটা দক্ষিণ দিনাজপুরে শোলার জোগান কার্যত বন্ধ। শিল্পীরা এখন ভরসা রাখছেন বীরভূম, বাঁকুড়া কিংবা নদিয়া জেলার ওপর। কিন্তু সেই জোগান যথেষ্ট নয়। বর্তমানে এক বান্ডিল শোলার দাম দাঁড়িয়েছে ৩০০ থেকে ৫০০ টাকা পর্যন্ত। অথচ একটি পূর্ণাঙ্গ সাজ তৈরি করতে অন্তত দুই বান্ডিল শোলা প্রয়োজন। ফলে খরচও বেড়ে যাচ্ছে। অন্যদিকে চাহিদা কমে যাওয়ায় আয়ও তুলনামূলকভাবে কম। এই অবস্থায় অনেক শিল্পীই মুখ ফিরিয়েছেন প্রাচীন শিল্প থেকে। নতুন প্রজন্মও আর এই কাজে আসতে চাইছে না। কয়েকজন বয়স্ক শিল্পী এখনো বালুরঘাট শহর ও আশেপাশের গ্রামে টিকে আছেন। তারা মূলত বিয়ের মুকুট কিংবা কিছু বিশেষ পুজোয় ব্যবহৃত শোলার সাজ তৈরি করেন।শিল্পীরা একবাক্যে স্বীকার করছেন, শোলার সাজে যে গাম্ভীর্য ও সাবেকিয়ানা রয়েছে, তা আজও অম্লান। প্লাস্টিকের ঝলকানি কখনোই শোলার স্বাভাবিক সৌন্দর্যের বিকল্প হতে পারে না। তবে সরকারি উদ্যোগ ও উৎসাহ ছাড়া আগামী দিনে এই কুটির শিল্প টিকিয়ে রাখা কঠিন হবে। নচেৎ কয়েক বছরের মধ্যেই হারিয়ে যেতে পারে বাংলার এই প্রাচীন ঐতিহ্য। বাইট ১/ দিলীপ মালাকার (শিল্পী) ২/ চন্দন মজুমদার ( শিল্পী) 13009ZG_PA_SDIN_SOLA_CRAFT
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Sept 13, 2025 12:32:14
Raigarh, Chhattisgarh:एंकर:- रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुसेकेला गांव में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पड़ोसी लकेश्वर पटैल और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वजह चरित्र शंका और आपसी रंजिश बताई गई है। दरअसल 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव के घर से खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं और घर अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग कुमार पटेल खरसिया थाना और जिले की पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं। एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की भी सहायता ली गई।जांच के दौरान बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37), पुत्र अरविंद (12) और पुत्री शिवांगी (5) के शव उनके घर के बाड़ी में बने खाद गड्ढे से बरामद हुए। सभी की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग विशेष टीमें बनाई और खरसिया में कैंप कर जांच की मॉनिटरिंग की। इसी दौरान पुलिस को पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर शक हुआ। साक्ष्य मिलने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।लोकेश्वर राजमिस्त्री का काम करता है और मृतक बुधराम भी यही काम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने कई बार बुधराम की बाड़ी जमीन खरीदने का प्रयास किया लेकिन इंकार कर दिया गया। इसके अलावा वह बुधराम के चरित्र पर शंका करता था कि उसकी पत्नी का कहीं उसके साथ अवैध संबंध तो नहीं है साथ ही उसके बेटे को धन चोरी करने का शिकायत भी पुलिस थाने में किया था। इन सभी कारणों से उसने हत्या की योजना बनाई।9 सितंबर की रात आरोपी लकेश्वर ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उसने बुधराम को शराब के नशे में देखा और उसी रात उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से बुधराम, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। शवों को घर के अंदर दफनाने की कोशिश की गई लेकिन जमीन सख्त होने के कारण असफल रहे। इसके बाद शवों को घसीटकर बाड़ी में खाद के गड्ढे में दबा दिया गया।पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया और उनके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाइट 01 दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक रायगढ़। शॉर्ट्स:- आरोपी के शॉटस,प्रेस वार्ता के शॉटस ,पुलिस अधीक्षक के शॉट्स ,पुलिस अधीक्षक के बाइट,घटना के शॉर्ट्स।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 13, 2025 12:31:48
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही उज्जैन के प्रसिद्ध गयाकोठा तीर्थ पर श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र स्थान का निर्माण स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने अपने गुरु महर्षि सांदीपनि के मृत पुत्रों को मोक्ष दिलाने के लिए किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने यहाँ गुप्त रूप से फाल्गु नदी को प्रकट किया था, जिसके जल से ऋषि पुत्रों को मोक्ष की प्राप्ति हुई। इस तीर्थ स्थल पर भगवान विष्णु के 16 चरण बने हुए हैं, जिन पर श्रद्धालु दूध, जल, तिल और फूल चढ़ाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हैं। यहाँ पिंडदान, तर्पण, और श्राद्ध जैसे कर्मकांड किए जाते हैं। मान्यता है कि गयाकोठा तीर्थ पर विधिपूर्वक किए गए अनुष्ठान से पितृऋण से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। गयाकोठा तीर्थ 84 महादेवों में से 28वें जटेश्वर महादेव का भी निवास स्थान है। यहाँ सप्त ऋषि और गयाधर की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यही वजह है कि इस स्थान की तुलना बिहार के गयाजी से की जाती है, और यहाँ पितृमोक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस पितृपक्ष में अब तक हजारों श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर धर्म, दान और कर्मकांड कर चुके हैं। बाइट - सोमेश जोशी तीर्थ पुरोहित बाइट - श्रद्धालु कर्मकांड करने वाले
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Sept 13, 2025 12:31:35
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। डिंडोरी के कुटुम्ब न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक टूटे परिवार को फिर से जोड़ दिया और आठ साल से अलग रह रहे पति-पत्नी एक बार फिर साथ रहने को तैयार हो गए। एडवोकेट प्रवेश कनोजे ने बताया कि वर्ष2012 में समनापुर विकासखण्ड में रेंहगी गांव के रहने बाले खेलन सिंह और दुर्गाबाई का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। करीब चार साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन सुखद रहा और इस दौरान उन्हें दो बच्चे भी हैं लेकिन बाद में घरेलू विवाद के चलते दुर्गाबाई अपने मायके चली गई और जीवन गुजारा भत्ता पाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की।न्यायालय ने पत्नी के गुजारे के लिए पति को भत्ता देने का आदेश भी पारित कर दिया लेकिन दुर्गाबाई ने बच्चों के साथ जीवन गुजारा भत्ता बढ़ाने के लिए फिर न्यायालय में फरियाद लगा दी ।करीब आठ साल तक चल रहे मामले के निराकरण के लिये लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय के न्यायधीश एमएल राठौर और मौजूद अधिवक्ताओं ने साथ रहने की समझाइश दी और उसके बाद दोनों पति पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। दंपति ने कोर्ट में ही एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।न्यायधीश एमएल राठौर ने दम्पत्ति को एक पौधा उपहार में दिया।इसके बाद वे खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। Byte - प्रवेश कनोजे अधिवक्ता Byte- रज्जो कुरेशी सदस्य Byte -खेलन सिंह पति
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top