Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

डॉ. गौरव सैनी का निगम मुख्यालय पर औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में सुधार का आदेश!

Deepak Goyal
Jun 27, 2025 15:31:08
Jaipur, Rajasthan
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C :: नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई  व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डॉ. सैनी ने सबसे पहले मुख्यालय स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग और सीवरेज संबंधी लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों की दर्ज होने की प्रक्रिया से लेकर उनके समाधान तक की प्रणाली को समझा और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त ने कार्मिक शाखा, सतर्कता शाखा, राजस्व शाखा, लाइसेंस शाखा, विधि शाखा, तकनीकी शाखा, विद्युत शाखा, उद्यान शाखा और सभासद भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक शाखा में कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बच्चों के लिए बने शिशु पालना गृह का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यालय परिसर में पड़े अनावश्यक सामान और कबाड़ को तुरंत हटाकर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement