Back
DM ने घग्घर बहाव क्षेत्र का दौरा किया; किसानों ने कहा—हमारी मेहनत डूब गई
PKPradeep Kumar
Sept 12, 2025 15:46:50
Sri Ganganagar, Rajasthan
हैडलाइन
जिला कलक्टर ने किया अनूपगढ़ क्षेत्र का दौरा,भेड़ताल तक जाकर देखी स्थिति,
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुनाई खरी खरी, कहा-आपको पता था पानी आएगा लेकिन आपने क्या मैनेजमेंट किया
इंट्रो (एंकर)
जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू ने शुक्रवार शाम घग्घर नदी बहाव क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने 80 जीबी, पुराना बिंजौर में जाकर स्थिति को जाना। इसी दौरान उन्होंने पुराना बिंजौर में किसानों से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने पानी से घिरे खेतों और दरकते तटबंधों को देखा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एससी धीरज चावला, अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक सांगवा तथा एसडीएम सुरेश राव, एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ भी मौजूद रहें। स्थानीय अधिकारियों ने जिला कलक्टर को वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया। एक किसान कलक्टर के समक्ष भावुक हो गया, किसान ने जिला कलक्टर को बताया कि उनकी 6 माह की मेहनत इस बार पानी में डूब गई है और विभाग की गलत नीतियों और कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
वहीं किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को खरी खरी सुनाकर रोष प्रकट किया। जिला कलक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
जिला कलक्टर को बताई समस्या
प्रशासन की तरफ से संदेवनशील घोषित पुराना बिंजौर में जिला कलक्टर के आगमन की सूचना पर किसान एकत्रित हो गए। किसानों ने जिला कलक्टर को बताया कि उनकी 6 माह की मेहनत इस बार पानी में डूब गई है और विभाग की गलत नीतियों और कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। किसानों ने कहा कि जल संसाधन विभाग सही बंधे तोड़ रहा है, जबकि अवैध बंधे जस के तस खड़े हैं। किसान कश्मीर सिंह जिला कलक्टर को अपनी स्थिति सुनाते हुए भावुक हो गया। उन्होंने जिला कलक्टर को हाथ जोड़ते हुए बताया कि गुरुवार को तीन बंधे तुड़वाए जाने से करीब 100 मुरब्बे यानी 2500 बीघा फसल पानी में चौपट हो गई। नरमा समेत कई खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। 33 एपीडी, 34 एपीडी, 35 एपीडी व एक बी एसएम सहित छह गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। हमारी मेहनत से खड़ी फसल बर्बाद हो गई। अगर प्रशासन अवैध बंधों को तोड़ता तो आज यह स्थिति नहीं होती। किसानों ने विभाग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया और मांग की कि आगे गलत बंधे नहीं तोड़े जाएं, बल्कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई हो।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के सामने किया रोष प्रकट
किसानों ने जिला कलक्टर को कहा कि फ्लड वाले डिपार्टमेंट के गलत मैनेजमेंट के कारण सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई हैं। विभाग की तरफ से बाढ़ की स्थिति के लिए ना तो कोई पहले तैयारी की ना ही कोई मैनेजमेंट किया। जीवनदायिनी कहलाने वाली घग्घर नदी आज मुसीबत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि तारबंदी के पास फेंसिंग को साढ़े चार फीट ऊपर उठाकर बनाया गया। नीचे दीवार बना दी गई। जिससे पौंड की स्थिति बन गई है। पानी के दबाव के कारण कल यह फट गया था आज फिर फट जाएगा। जिला कलक्टर ने किसानों को कहा कि जो 100 मुरब्बे में फसल खराब हुई है वह बहाव क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जिस पर किसानों ने इस बात को नकारते हुए कहा कि बहाव क्षेत्र में पानी नहीं जा रहा हैं। जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि बीएसएफ से अनुरोध किया जाएगा। एक बार जब पानी का लेवल कम होगा तो सिंचाई विभाग के अधिकारी भी देखेंगे कि जो सायफन बनाए गए है वो डिजाइन सही है या नहीं है,अगर डिजाइन सही नहीं है तो उनको भी सही करवाने का प्रयास किया जाएगा। किसान ने जिला कलक्टर को बताया कि गजट नोटिफिकेशन के अनुसार को घग्घर नदी का बहाव क्षेत्र है वह सूखा पड़ा है। यदि उस क्षेत्र से पानी की निकासी नहीं की गई तो और ज्यादा बर्बादी होगी। उन्होंने जिला कलक्टर को कहा कि आप नक्शा मंगवाकर देख लीजिए जहां पानी जाना चाहिए वहां पानी बिल्कुल नहीं जा रहा हैं। लोगों ने अवैध बंधे बनाकर घग्घर को बंद कर दिया है।
सिंचाई विभाग के अधिकारी के समक्ष किया रोष प्रकट
इसी दौरान सिंचाई विभाग के धीरज चावला ने किसानों की बात को बीच में काटते हुए कहा कि घग्घर बहाव क्षेत्र कही कम है कहीं ज्यादा है। बजट घोषणा पत्र में घग्घर के लिए 325 करोड़ रुपए घोषित किए हुए है। जिसके ऑर्डर हो चुके है। पूरे बेल्ट की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। भेड़ताल के बजाय 35 एपीडी में पौंड बनाने की संभावनाएं है तो उस पर भी संभावनाएं देखी जाएगी। कोशिश है कि अगले 6 माह में यह सब तैयारी जो जाएगी। अगले साल नहीं कह सकते यदि उसके अगले साल पानी आएगा तो स्थिति समान्य रहेगी। जिस पर किसानों ने विभाग के अधिकारी के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि आपका फ्लड डिपार्टमेंट कर क्या रहा हैं। आपको जानकारी है कि सरकार ने 6000 क्यूसेक पानी रिजर्व किया हैं। यह पानी तो यहां आना ही है। किसानों के रोष प्रकट करते देख जिला कलक्टर ने कहा कि एक बार आप इनकी बात सुनिए। इसके बाद उन्होंने बजट के 325 करोड़ की बात को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में इस पानी का सदुपयोग होगा। इसके अलावा जिला कलक्टर ने कहा कि बहाव क्षेत्र में जो अवैध बंधे आ रहे है उन्हें नहीं तोड़ा जाएगा किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा।
*बाईट- डॉ मंजू, जिला कलेक्टर*
*विजुअल- हाथ जोड़कर DM से फसल बचाने की गुहार लगाता हुआ किसान*
*विजुअल- वास्तिवक स्तिथि से अवगत करवाता हुआ किसान*
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
12
Report
15
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 12, 2025 19:00:15Bareilly, Uttar Pradesh:उसके घर का सीटीसीवी
मशहूर फिल्म स्टार दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के घर पर दो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है,
14
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 12, 2025 18:46:0214
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 12, 2025 18:45:5214
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 12, 2025 18:45:3514
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 12, 2025 18:45:1714
Report
14
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 18:31:5414
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 12, 2025 18:31:4014
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 12, 2025 18:31:3014
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 12, 2025 18:31:2113
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 12, 2025 18:31:1214
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 12, 2025 18:31:0013
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 12, 2025 18:30:5214
Report