Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

जिला न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण, कैदियों को मिले नए अधिकार!

ANIL MOHANIA
Jun 29, 2025 08:31:33
Nuh, Haryana
Story :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। :- जेल में बंदियों को मिलने वाली चिकित्सा, भोजन व निशुल्क विधिक सहायता संबंधी मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन। :- जेल परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने जिला कारागार नूंह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बंदियों को मिलने वाली चिकित्सा, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बातचीत कर कैदियों की स्थिति और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के लिए चल रही विधिक सेवा योजनाओं और पुनर्वास से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि कारागार में बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार और विधिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने जेल प्रबंधन को निर्देश दिए कि कैदियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन और मानसिक रूप से स्वस्थ वातावरण मिलना चाहिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने जेल परिसर में सफाई व्यवस्था की सराहना की और सुधारात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक सुझाव भी दिए। जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने जेल का एक रूटीन दौरा किया और कैदियों व बंदियों को मिल रही सुविधाओं को चेक किया। उन्होंने महिला वार्ड सहित पुरुष वार्ड के सभी बैरक का दौरा किया और बंदियों से बातचीत कर उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो बंदी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना वकील नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उन्हें जिला जेल प्रशासन से लिखित में अनुरोध करना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने इस अवसर पर जेल परिसर में पौधारोपण भी किया। उनके साथ जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशी चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता ने भी जेल परिसर में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जनजीवन का आधार हैं, इसलिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं। जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जेल प्रशासन हर वर्ष जेल परिसर में अधिक से अधिक पौधा रोपण करता है। इस बार इस अभियान के तहत जिला जेल में करीब 200 फलदार व छोटे पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये सभी पौधे कैदियों के माध्यम से लगवाएं जाएंगे तथा इन पौधों का रखरखाव भी कैदियों द्वारा किया जाएगा, ताकि कैदियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति रूचि बढ़े और वे बाहर जाकर भी अन्य लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व उनके संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकें। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह, उप जेल अधीक्षक रेशम सिंह, शिक्षा विभाग से रामकिशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बाइट :- बिमला देवी जिला जेल अधीक्षक नूंह।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement