Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001
धौलपुर में बिजली बकायेदारों पर डिस्कॉम की सख्त कार्रवाई, जानें क्या हुआ!
BSBhanu Sharma
Aug 21, 2025 15:48:44
Dholpur, Rajasthan
breaking धौलपुर XEN विवेक शर्मा के नेतृत्व मे बिजली बकायेदारों पर डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई, धौलपुर डिविजन के राजाखेड़ा व धौलपुर ग्रामीण उपखण्ड मे 200 अवैध जम्पर काटे, 40 लाख रुपये बकाया होने पर उतारे 10 ट्रांसफॉर्मर, कार्यवाही से मौके पर जमा हुए 2 लाख रुपये XEN विवेक शर्मा नवाचार को लेकर हमेशा रहते हैं चर्चाओं में,शर्मा को पूर्व में डिस्कॉम द्वारा राज्यस्तर पर किया जा चुका सम्मानित धौलपुर डिविजन मे बिजली चोरी से AC की ठंडी हवा खाने वालों पर शुरू कराया सख्त एक्शन, चोरों पर सख्त एक्शन से आमजन मे जा रहा पोजीटिव मैसेज धौलपुर डिविजन मे 2 माह में बिजली चोरी से चल रहे 300 AC वालों को पकड़ किया 1.25 करोड़ का जुर्माना, विजिलेंस कार्यवाई से गर्मियों मे बिजली कनेक्शन हेतु आए 2 हजार नए आवेदन पत्र आए
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 21, 2025 17:22:06
Patran, Punjab:
विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्थानीय मिलन पैलेस में शुतराना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी रविंद्र डालविया विशेष रूप से पहुँचे। करीब ढाई घंटे की देरी से पहुँचे डालविया के साथ आए वरिष्ठ नेताओं के अलावा केवल ब्लॉक अध्यक्षों को ही स्टेज पर जाने की अनुमति दी गई। इसी दौरान हलका इंचार्ज दरबारा सिंह बनवाला स्टेज पर चढ़ गए, लेकिन टिकट के दूसरे दावेदार नछत्तर सिंह अड़ईमाजरा व उनके समर्थकों ने भी मंच पर चढ़ने की कोशिश की। इसी को लेकर दोनों गुटों में बहस बढ़ गई और नौबत धक्कामुक्की तक पहुँच गई। स्टेज पर हुए इस घटनाक्रम को लेकर माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Aug 21, 2025 17:15:56
Salt Lake City, Utah:
Debojit Sarkar reaction on several issue. Feed sent by tvu 87 ১ লাখ টাকার ব্যক্তিগত বন্ডে আগাম জামিন মঞ্জুর পরেশ পালের, স্বপন সমাদ্দার ও পাপিয়া ঘোষের আগাম জামিন মঞ্জুর করলেন বিচারপতি জয় সেনগুপ্ত। ওয়াকফ সংশোধনী আইন প্রত্যাহার সহ একাধিক দাবিতে ISF-এর কর্মসূচিতে ধর্মতলায় তুলকালাম। ভাঙড়ের ISF বিধায়ক নৌশাদ সিদ্দিকি সহ ৯৫ জনকে গ্রেফতার করে পুলিশ। নৌসাদ সহ সকলের ৫০০ টাকার বন্ডে জামিন..জামিন অযোগ্য ধারা আছে। জামিনের বিরোধিতা । *এসএসসি মামলায় সুপ্রিম কোর্টের তিরস্কার।* স্কুল সার্ভিস কমিশনের (এসএসসি) নিয়োগ প্রক্রিয়া নিয়ে ফের তীব্র অসন্তোষ প্রকাশ করল সুপ্রিম কোর্ট। শুনানির সময় বিচারপতি সঞ্জয় কুমার প্রশ্ন তুললেন, “আপনারা কি এখনও অযোগ্য প্রার্থীদের ঢোকাতে চাইছেন? এটা সত্যিই লজ্জাজনক ও শকিং।” বাদল অধিবেশনের শেষ লগ্নে লোকসভার স্পিকার ওম বিড়লা বিরোধীদের সমালোচনা করলেন।যে ভাবে অধিবেশন চলাকালীন বিক্ষোভ দেখিয়েছেন বিরোধীরা সেটা উচিত নয়। যে ভাষা এবং যে প্রকার স্লোগানিং করা হয়েছে, অধিবেশনে সেটাও অনভিপ্রেত। দেশের মানুষ আপনাদের দেখছে। সদনের বাইরে এবং বাইরে অশালীন ভাষার ব‍্যবহার করেন আপনারা। জীবন ও স্বাস্থ্যবিমার প্রিমিয়ামে জিএসটি কমানো নিয়ে নতুন আশার আলো দেখা দিয়েছে। দীর্ঘদিন ধরে বিরোধীদের চাপের মুখে থাকা কেন্দ্র অবশেষে প্রস্তাবটি গুরুত্বের সঙ্গে বিবেচনা করছে। বিমার প্রিমিয়ামে ১৮% কর সাধারণ মানুষের নাগালের বাইরে ঠেলে দিচ্ছিল বিমা পরিষেবাকে। বিশেষত মধ্যবিত্ত ও বয়স্কদের জন্য স্বাস্থ্যবিমা হয়ে উঠছিল বাড়তি বোঝা। বিরোধীরা বারবার দাবি তুলেছিলেন—বিমা করমুক্ত না হলেও অন্তত করের হার উল্লেখযোগ্যভাবে কমাতে হবে। * পুলিশের বিরুদ্ধে আদালত দ্বারস্থ প্রাক্তন বিচারপতির ছেলে তথা সরকারি আইনজীবী * পুলিশের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ করেন মনুজেন্দ্র নারায়ন রায়। যিনি আহত হয়ে বেসরকারি হাসপাতালে চিকিৎসাধীন। * মামলাকারির বাবা প্রাক্তন বিচারপতির রনেন্দ্র নারায়ন রায়। * অভিযুক্ত পুলিশ কর্মীদের বিরুদ্ধে পদক্ষেপের আবেদন। * ঘটানটি ঘটেছে সল্টলেক একে ব্লক, সেক্টর ৩ সংসদ ভবন চত্বরে গান গেয়ে আবৃত্তি পাঠ করে অভিনব প্রতিবাদ তৃণমূলের। বাংলা ও বাঙালি ভাষার অপমানের প্রতিবাদে পোস্টার ব্যানার সহ সংসদ চত্বরে পদযাত্রা করলেন তৃণমূল সাংসদরা। গান গাইলেন দোলা সেন। আবৃত্তি পাঠ করলেন ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায়। কলকাতা বিশ্ববিদ্যালয়ের পড়ুয়াদের কে বাংলাদেশী আখ্যা দিয়ে বেধড়ক মারধর। অভিযোগ শিয়ালদা রেল ব্রিজের নিচের  ব্যবসায়ীদের বিরুদ্ধে। কিডনি বিক্রি নিয়ে সমস্যার সমাধান আদৌ কি সম্ভব?দালাল চক্র বন্ধ করা সম্ভব? কুনাল ঘোষের করা মামলা নিয়ে বিচলিত নন আর জি করের নির্জাতিতার পরিবার। তাদের দাবি শুধুমাত্র তাদের মানষিক চাপে রাখার চেষ্টা করা হচ্ছে। যদিও তাদের হাতে এখনও কোনও কাজ আসে নি আসলে কোটে যাবেন। আজও উত্তপ্ত সংসদ। দফায় দফায় মুলতুবি অধিবেশন আলিপুরদুয়ার, দুর্গাপুরের পর দমদম। ফের মোদির মঞ্চে ব্রাত্য দিলীপ! কাল যাবেন কিনা ঠিক করেননি। আমন্ত্রণ পাননি, নাও যেতে পারেন। ফের দিলীপের গলায় অভিমানের সুর? প্রধানমন্ত্রী কলকাতায় ঢোকার ২৪ ঘণ্টা আগে বিস্ফোরক অভিযোগ রাজ্যের ক্রীড়া মন্ত্রী অরূপ বিশ্বাসের। বেশ কিছুদিন ধরেই দেশের অন্যান্য রাজ্যে বাঙালিদের হেনস্থার কথা বলে সরব হয়েছে রাজ্যের শাসকদল। এবার রাজ্যের ক্রীড়া মন্ত্রী জানালেন ভারতীয় ফুটবল দলে নির্বাচনের ক্ষেত্রে বাঙালি বিদ্বেষী মনোভাব কাজ করছে। ভারতীয় দলের সেভাবে বাঙালি ফুটবলারদের দেখা যাচ্ছে না আজকাল। তিনি জানান যে দেশে বাংলায় কথা বললেই, বাঙালি হলেই হেনস্থা শিকার হতে হচ্ছে সেখানে ফুটবলে ভারতীয় দলের সুযোগ পাওয়ার ক্ষেত্রেও একই জিনিস দেখা যাচ্ছে।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Aug 21, 2025 17:15:44
Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर- हरियाणा में लेडी टीचर मनीषा की संदिग्द मौत को लेकर झुंझुनूं में आज कॉलेज छात्रों और गौ रक्षा दल के युवाओं ने गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां व बैनर लिए युवाओं ने ‘मनीषा को न्याय दो’, ‘दोषियों को फांसी दो’ और ‘हरियाणा सरकार होश में आओ’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला अर्थी पर रखकर करीब दो किलोमीटर लंबी शव यात्रा निकाली। शव यात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां गेट पर पुतले को आग के हवाले किया गया। छात्र नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर आरोपियों को बचा रही है। बाइट1--अमित राजपूत छात्र नेता अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Aug 21, 2025 17:15:36
Jaipur, Rajasthan:
note- विजुअल बाइट अटैच है एवज पांचाल जयपुर गणेश चतुर्थी की तैयारियाँ जोरों पर, शांति समती की बैठक, मुस्लिम स्कूल में चलि बैठक, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ की अध्यक्षता में बैठक, हिंदू मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरु बैठक में शामिल, मोतीडूंगरी के महंत कैलाश शर्मा, एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह, करन शर्मा, संजीव नेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद एंकर राजधानी जयपुर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एक मुस्लिम स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने सहभागिता दिखाई। बैठक की अध्यक्षता जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने की। बैठक में मोतीडूंगरी के महंत कैलाश शर्मा, एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह, करन शर्मा, संजीव नेन सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान कमिश्नर ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शामिल हिंदू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शोभायात्राओं के मार्गों की पहले से सफाई कराई जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि किसी को असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की बात कही। गणेश चतुर्थी को लेकर जयपुर में इस बार प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही सक्रियता के साथ चल रही हैं, जिससे त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। बाइट- बीजू जॉर्ज जोसफ, जयपुर पुलिस कमिश्नर
0
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Aug 21, 2025 17:15:23
Dwarka, Gujarat:
DWARKA एंकर:- भारी बारिश के कारण भोगत गाँव का बंधधारा बाँध ओवरफ्लो हो गया। गोजिनेश गाँव के पास बाँध का पानी समुद्र में मिल गया, जिससे अद्भुत दृश्य उत्पन्न हो गए। VO:- गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका में भारी बारिश के कारण भोगत गाँव के पास बंधधारा बाँध ओवरफ्लो हो गया है, जिससे बाँध का पानी गोजिनेश गाँव के पास अरब सागर में मिल रहा है। यह दृश्य अत्यंत मनोरम और अद्भुत है, क्योंकि एक ओर बाँध का खारा पानी और दूसरी ओर खारा समुद्र आपस में मिलते हैं, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य का एक अनूठा दृश्य प्रस्तुत होता है। इस घटना ने आसपास के क्षेत्र के प्राकृतिक वातावरण को जीवंत कर दिया है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। ये दृश्य वास्तव में आपको प्रकृति की भव्यता और शक्ति का एहसास कराते हैं।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Aug 21, 2025 17:01:17
Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date.....21.8.2025 Name...Neena jain location.... saharanpur anchor....सहारनपुर में युवक की सिर में गोली लगने से मौत बाग में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, घर ले गए थे शव परिजन सहारनपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शाम को घर से निकला था। सिर गोली लगी है। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रहा है। पुलिस सुसाइड मान रही है। वही, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मामला थाना नकुड का है। थाना नकुड के गांव बाकर माजरा के रहने वाले मांगेराम के बेटे अभय उर्फ कालू (20) का शव उसी के बाग में पड़ा मिला है। युवक के सिर में गोली लगने से चिथड़े उड़ गए है। अभय शाम करीब 4.30 बजे घर से निकला था। जब शाम को युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर काल किया। लेकिन फोन नहीं मिला, तब परिजनों ने उसकी तलाश की। जब बाग में पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला। परिजन उसके शव को घर ले आए। सूचना पर थाना नकुड पुलिस भी घर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृतक अभय 11वीं कक्षा का छात्र था। जो नकुड के पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। छात्र एमआरएस पब्लिक स्कूल में पढ़ता थे। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर अवनीश गौतम का कहना है कि अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चला सकेगा। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।
1
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Aug 21, 2025 17:01:03
Mandla, Madhya Pradesh:
मंडला - पहाड़ी पर एक व्यक्ति का मिला शव । मृतक व्यक्ति की हुई पहचान । मृतक के सिर पर पत्थर से कुचलने के मिले निशान । सिंगारपुर निवासी गरीबा नंदा 42 वर्षीय के रूप में हुई पहचान । डेढ़ महीने पहले पुणे (महाराष्ट्र) मजदूरी करने गया था मृतक व्यक्ति । मृतक गरीबा नंदा मंगलवार की शाम को पुणे से मंडला जिले के सिंगारपुर गांव के लिए निकला था, लेकिन आज पहाड़ी पर मिला उसका शव ।शव के पास मिला खून से सना पत्थर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के माली मोहगांव की घटना । मामले की जांच में जुटी पुलिस ।
1
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Aug 21, 2025 17:00:52
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा अचानक कोठी रोड से विक्रम नगर तक बनने वाले फोरलेन रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद हथौड़ी लेकर सड़क किनारे बन रही ड्रेनेज की दीवार की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि सावधानी रखने के लिए इसका सैंपल टेस्ट करवाने भेजा जाएगा। शहर में जितने भी कार्य चल रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। वि ओ उज्जैन नगर निगम विक्रम नगर से कोठी पैलेस को जोड़ने वाली रोड तक फोरलेन रोड का निर्माण कर रहा है। इससे लोग विक्रम नगर से सीधे कोठी पैलेस और जिला सत्र न्यायालय तक पहुंच सकेंगे। निगम प्रशासन द्वारा इस रोड का चौड़ीकरण दो हिस्सों में किया जा रहा है। दूसरे फेज में कोठी पैलेस से विक्रम नगर तक फोरलेन से इसे जोड़ा जा रहा है। बीते हफ्ते ही इंदौर से उज्जैन नगर निगम कमिश्नर बनकर आए अभिलाष मिश्रा ने निगम के चल रहे कार्यों की गुणवत्ता परखना शुरू कर दिया है। सोमवार को वे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क किनारे बन रही नाली की दीवारों का सतह (सरफेस) चेक करने के लिए पहले कर्मचारी से कहा, इसके बाद खुद हथौड़ा लेकर गुणवत्ता जांचते नजर आए। इस दौरान निगम कमिश्नर ने स्वयं हथौड़े चलाए। कलेक्टर ने सभी कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निर्देश दिए हैं। कोठी रोड पर चल रहे काम की सतह पर एज दिखाई दे रही थी। निगम आयुक्त ने हथौड़े मारकर देखा। सावधानी रखने के लिए इसका सैंपल टेस्ट करवाने भेजे है। आगे भी शहर में जितने भी कार्य चल रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। क्वालिटी चेक के लिए कोर कटिंग करके सैंपल लैब में भेजे जाएंगे। बाइट - अभिलाष मिश्रा निगम कमिशनर
3
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Aug 21, 2025 17:00:30
Bassi Akbarpur, Haryana:
करनाल डीटीपी की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की तोड़फोड़, डीपी गुंजन वर्मा ने कहा लोगों को डीलर के चूगल में नहीं फंसे पहले ऑफिस से पता कर लेना चाहिए ,मॉडल टाउन सेक्टर 13 में कार्रवाई नहीं हो रही उनका कहना था मामला मेरे संज्ञान में वहां भी होगी करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को शहर से सटी 7 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। जिसमें करीब कई सड़के के डीसी और किसी के साथ कई मकानों पर भी कार्य की पिछले दो दिनों से लगातार चल रही है कई भवनों की डीपीसी, चहारदीवारी और कच्ची पक्की सड़कों को भी तोड़ दिया। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए कार्रवाई में बाधा नहीं डाल पाए। शहर के आसपास जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं, इसके बावजूद कॉलोनाइजरों की ओर से भूमि खरीद कर वहां बिना वैज्ञानिक अनुमति के कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं, उनमें सुविधाओं के सब्जबाग दिखाकर प्लाटिंग करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। खास बात ये है कि ये कॉलोनाइजर सरकार से कॉलोनी को वैध भी नहीं करा रहे। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने कहा आज हमने कई अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की है जिसमें कई भवनों की डीपी सी और दीवारों को गिराया गया है और यह कार्रवाई लगातार जारी है कई मकानों पर भी कार्रवाई करने है मेरी लोगों से अपील है कि वह डीलरों के बहकावे में ना आए पहले कॉलोनी के बारे में पूरी जानकारी ऑफिस से लें जब उनसे सवाल किया लोग कह रहे हैं मॉडल टाउन सेक्टर 13 में करवाई क्यों नहीं उनका कहना था यह पूरा मामला मेरे संज्ञान में है हम उसे पर भी कार्रवाई करेंगे बाइट गुंजन वर्मा डीटीपी करनाल
4
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Aug 21, 2025 17:00:21
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक युवक ने कॉलेज छात्र के खिलाफ फर्जी वीडियो बना दिया। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज के एक छात्र को 1.80 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था। कॉलेज ने इसका प्रचार जगत फार्म गोल चक्कर के पास होर्डिंग पर किया था। एक युवक ने इस होर्डिंग का वीडियो बनाया। उसने दावा किया कि होर्डिंग में दिख रहा छात्र वहीं आइसक्रीम बेचता है। युवक ने कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक और आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। जांच में पाया गया कि वीडियो में गलत तथ्यों का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया से फर्जी वीडियो को हटवा दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
3
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Aug 21, 2025 16:47:57
Dholpur, Rajasthan:
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई दर्दनाक मौत , घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है महिला का शव , पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को किया सुपुर्द , सरमथुरा उपखंड में सुरारी खुर्द गांव की हैं घटना सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा उपखंड के सरारी खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना के बाद सरमथुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला रेखा मीणा उम्र करीब 24 वर्ष सरारी खुर्द गांव सरमथुरा थाना क्षेत्र की निवासी थी। जिसकी शादी करीब 4 वर्ष पूर्व मंगल सिंह मीणा निवासी सुरारी खुर्द के साथ हुई थीं। मृतक महिला का शव उसके ससुराल में कमरे पर झूलता हुआ मिला है। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
5
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Aug 21, 2025 16:47:48
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर- किशनबाग में जरख की मौत, वन मित्रो ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया , लेकिन जरख को नहीं बचाया जा सका, जरख के मुंह पर लगे हुए थे कांटे, पॉर्क्युपाइन से संघर्ष के दौरान जरख के मुंह पर लगे थे कांटे, जिस कारण गहरा ज़ख़्मी था जरख, रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, वन विभाग की टीम पहुँचने से पहले रेस्क्यू की कोशिश की गई, इस दौरान जरख ने कई लोगो पर हमला भी किया,
5
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Aug 21, 2025 16:47:42
Hanumangarh, Rajasthan:
हनुमानगढ़ मे 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले मे एसएफआई के बैनर तले कॉलेजों की छात्राओं ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया,और दोषी को फांसी व परिवार को 50 लाख रुपए के मुआवजा देने कि मांग,पूर्व छात्र नेता महेंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक अपराधियों को त्वरित और सख्त दंड नहीं मिलेगा,तब तक समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेगी
2
comment0
Report
ASArvind Singh
Aug 21, 2025 16:47:29
Noida, Uttar Pradesh:
राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए विधेयकों पर फैसले के लिए समयसीमा तय करने का मामला। राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए रेफरेंस पर 5 जजों की संविधान पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आज भी अपनी दलील रखीं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सवाल उठाया कि क्या एक संवैधानिक संस्था दूसरी संवैधानिक संस्था के लिए समय-सीमा निर्धारित कर सकती है? SG ने कहा कि जहाँ भी संविधान ने उचित समझा है, वहाँ समय-सीमा का ज़िक्र किया गया है। मेहता ने कहा कि पुंछी आयोग और सरकारिया आयोग की सिफारिश का हवाला देकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए विधेयकों पर फैसला लेने के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही नहीं था। सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट के पी रामचंद्र राव बनाम कर्नाटक मामले में फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि खुद सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि आपराधिक मुकदमों के लिए अदालत के लिए एक समय-सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती। राज्यपाल या राष्ट्रपति जिस तरह के फैसले लेते हैं, वे बहु-केन्द्रित फैसले होते हैं। उनके सामने 'हां या ना' के box नहीं होते जिनमें से किसी एक पर निशान लगाकर फैसला कर दिया जाए। वे मुख्यमंत्री को बुला कर चर्चा का विकल्प चुन सकते हैं, वे गतिरोध न हो इसके लिए कोई अन्य परामर्श प्रक्रिया अपना सकते हैं। ऐसे में देरी के कई कारण हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने SG से सवाल किया कि अगर राज्यपाल कोई निर्णय ही नहीं लेते तो गतिरोध दूर करने के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं? SG ने कहा कि ऐसी स्थिति में समाधान संसद के पास है। राजनीतिक समाधान ही व्यावहारिक समाधान है। अगर कोई राज्यपाल किसी विधेयक पर फैसला नहीं ले रहे है, तो राजनीतिक समाधान हो सकते हैं। ऐसे समाधान होते भी रहे हैं। हर जगह ऐसा नहीं है कि राज्य को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी जाए। मुख्यमंत्री जाकर प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मिलते हैं ऐसे गतिरोध का समाधान हो जाता है। तुषार मेहता ने कहा कि मैं बिना किसी लाग लपेट के कहना चाहता हूं कि शक्तियों के पृथक्करण सिद्धांत का पालन दोनों तरफ से होना चाहिए। सीजेआई गवई ने SG से पूछा कि अगर कोई राज्यपाल 4 साल तक किसी विधेयक पर फैसला ही नहीं लेते हैं, तो सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राज्य विधानमंडल के दो-तिहाई बहुमत की इच्छा का क्या होगा? > इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि क्या कोई नागरिक भारत के राष्ट्रपति के पास जाकर कह सकता है कि उसका मुकदमा 10 साल से लंबित है और ट्रायल जज मामले की सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि अपराध के लिए केवल सात साल के कारावास का प्रावधान है, क्या न्यायपालिका की निष्क्रियता राष्ट्रपति को यह घोषित करने का अधिकार देगी कि वह व्यक्ति सजा काट चुका है। CJI ने कहा कि हम किसी काल्पनिक समस्या की बात नहीं कर रहे हैं। कम से कम 4 राज्यों की याचिका सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं सुनवाई के दौरान SG मेहता ने कहा कि कोर्ट को निर्वाचित और अनुभवी लोगों (जन प्रतिनिधियों) को कमतर नहीं आंकना चाहिए। इस पर सीजेआई ने कहा कि हमने निर्वाचित लोगों के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। मैंने हमेशा कहा है कि न्यायिक सक्रियता कभी भी न्यायिक आतंकवाद या judicial adventurism नहीं बननी चाहिए।* मामले में अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।
6
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Aug 21, 2025 16:47:22
Karauli, Rajasthan:
तीन माह से फरार 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - हत्या के एक मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने जयपुर के गलता गेट इलाके से दबोच लिया। करौली पुलिस और जयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य की तलाश कर रही है। करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि 31 मई को करौली के कऊआ खो चटीकना क्षेत्र में विवाद के दौरान हुए पथराव में हनीफ नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वारदात के बाद मुख्य आरोपी आसिक उर्फ काला और आरिफ फरार हो गए थे। एसपी करौली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित कीं। लगातार तलाश के बाद सूचना मिली कि आरोपी जयपुर के गलता गेट इलाके में छिपे हुए हैं। इस पर जयपुर डीसीपी काईम अबजीत सिंह और करौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आसिक उर्फ काला, पुत्र मसलुददीन, निवासी कऊआ खो चटीकना करौली और आरिफ, पुत्र मसलुददीन, निवासी कऊआ खो चटीकना करौली को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम में करौली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम, हेड कांस्टेबल महाराज सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र, आरक्षक वीरप्रताप, आरक्षक श्याम सिंह और जयपुर पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मगरूप खान, धर्मेंद्र, कांस्टेबल जीतेन्द्र, राजेन्द्र, अविनाश, जसवंत, प्रदीप शामिल रहे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top