icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरलीगंज में राजस्व विभाग की छापेमारी, मुन्ना भगत-बबलू भगत की किराना दुकान जांच जारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित सिनेमा हॉल के समीप रजनीगंधा, राज निवास एवं पान मसाला के थोक विक्रेता मुन्ना भगत एवं बबलू भगत की किराना दुकान में राज्य कर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन वाहनों से पहुंची विभागीय टीम पिछले तीन घंटे से अधिक समय से दुकान एवं प्रतिष्ठान में जांच-पड़ताल कर रही है। इस दौरान कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।
0
0
Report

खराब मौसम के बीच जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मुस्करा में गौशाला का निरीक्षण किया

Chanwal, Himachal Pradesh:खराब मौसम के बीच जिलाधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण। हमीरपुर जिले का चार्ज संभालने के बाद जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम के बीच में भी जिलाधिकारी लगातार जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुस्करा विकासखंड की वृहद गौशाला दामൂപुरवा का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र की दामूपुरवा गाँव की गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां की स्थिति को देखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और गाय, बछिया, बछड़ों को अलग-अलग रखने, समय समय पर गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, परिसर में साफ सफाई रखने और आवागमन के मार्ग को दुरुस्त करने सहित गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, कब्र से शव निकाला गया

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर रामकोला के महुअवां कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में छात्रा की मौत का मामला 24 सितंबर को स्कूल में कक्षा सात की छात्रा नेहा भारती अचानक हुई थी बेहोश रामकोला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज पडरौना ले जाते समय रास्ते में हुई मौत घटना के वक्त स्कूल में एकमात्र शिक्षक के मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया था हंगामा दहाउर चौराहे पर छात्रा का शव रखकर ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद हुआ था बच्ची को कब्र में दफनाया गया था बीएसए ने शिक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव को किया निलंबित मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन अब डीएम के निर्देश पर आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया छात्रा का शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद
0
0
Report

कटिहार के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बाधित, इमरजेंसी जारी

Katihar, Bihar:कटिहार भाषा ने किया हड़ताल का समर्थन ओपीडी सेवा को रखा ठप कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी और प्रसव सेवाएं रहेंगी जारी ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टरों से जुड़े विवाद और कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखने का फैसला लिया चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी और प्रसव जैसी जरूरी सेवाओं को सुचारू रखने की व्यवस्था की गई गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मिलता रहेगा । इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सेवा भी जारी रहेगी कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार का असर अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया। ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन ओपीडी सेवा प्रभावित होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों की यह हड़ताल पूरे बिहार में चल रहे चिकित्सकों के आंदोलन का हिस्सा है। सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टरों से जुड़े विवाद और कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है। हालांकि कटिहार सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मिलता रहेगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सेवा भी जारी रहेगी। यानी सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी प्रभावित है, लेकिन जरूरी और आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया है। हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की गतिविधियां प्रभावित नजर आईं। दूर-दराज के इलाकों से इलाज कराने पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी और प्रसव जैसी जरूरी सेवाओं को सुचारू रखने की व्यवस्था की गई है। सामान्य ओपीडी सेवा डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद ही पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है बाइट -- डॉ० आशा कुमारी, पूर्व प्रभारी डीएस व चिकित्सक बाइट --  डॉ० एस सरकार, सीएमओ सह चिकित्सक बाइट - डॉ आर० सुमन, चिकित्सक बाइट -- डॉ० ममता कुमारी, चिकित्सक -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, नेशनल हाईवे पर बाढ़

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग लगातार हो रही बारिश से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा। कई नादियों नालों का जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। नेशनल हाईवे 63 जगदलपुर बीजापुर मुख्य सड़क में भरा बाढ़ का पानी। नेशनल हाईवे फ़ुंडरी, पाँडेमुर्गा, नेलसनार टर्निंग, नेलसनार और बांगापाल के पास नेशनल हाईवे पर कई फीट अपर तक बाढ़ आ चुका है। इंद्रावती नदी किनारे स्तिथ नेलसनार में अब घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी। राजस्व अमला मौके पर रवाना। बीजापुर जिले में अलग अलग क्षेत्रों में बाढ़ का पानी त्राहिमाम मचा रहा है। सुबह पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे 63 पर घंटों तक बाधित रहा। राजस्व अमले के दो पटवारी विजयेंद्र पाल शाह और हरिशंकर यालम और एक आरआई अनिल भास्कर गिरदावरी करने नदी पार गए थे। तीनों बाढ़ की वजह से 5 दिनों से अब तक नहीं लौटे। उड़ीसा के कालाहांडी से छोड़ा गया पानी की वजह से रात तक इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
0
0
Report

छतरपुर में आज और कल भारी बारिश से अलर्ट; फसल नुकसान का सर्वे शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले में आज और कल भारी बारिश के अनुमान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने रेवेन्यू और पुलिस टीम को फील्ड पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं विसर्जन स्थलों पर एक्स्ट्रा सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जिले में आज और कल अधिक वर्षा का अनुमान जताया गया है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। पूरी टीम फील्ड पर अलर्ट है। रेवेन्यू और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। क्योंकि अभी गणेश विसर्जन का समय चल रहा है, इसलिए विसर्जन स्थल पर पूरी तैयारियां हैं और एक्स्ट्रा प्रिकॉशन के लिए सभी विसर्जन स्थलों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि कई जगहों से अतिवर्षा के चलते फसल नुकसान की शिकायतें आई हैं। उन शिकायतों पर रेवेन्यू टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, जहां ज्यादा नुकसान होगा और जो क्राइटेरिया में आएगा, उसे RBC 6-4 के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि सर्वे शीघ्र समाप्त हो। बाईट-मृणाल मीना -कलेक्टर
0
0
Report
Advertisement

एम.जी.एम.इंटर कॉलेज में गूंजा ‘मेरे सपनों का भारत’, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य, सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार व कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी की अक्सा नूर ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज की रिषिका ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में मिशन एकेडमी के रजत ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज के लोकेश ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की तहज़ीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों और विचारों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बार सचिव दीपचंद पांडेय एवं स्वाति कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सरिता नोडल अधिकारी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत कुमार जौहरी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता भुवनेश्वर चौहान, नमिता मिश्रा, अपर्णा मिश्रा गुंजन, मनीषा यादव, गौरव सिंह राठी देवेंद्र कुमार, आलोक गंगवार, राम नाथ, ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र पाल, विक्रम शर्मा, मनोज कुमार, राजवीर, अनिल कुमार, यशपाल, अरशद अली, धर्मेंद्र कुमार, हरीश कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र गंगवार, करन कुमार, तेन सिंह एवं विशाल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल: सीसीटीवी तोड़कर कैदियों पर मामला दर्ज

Ajmer, Rajasthan:अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में अपने गुनाहों की तौबा के लिए आने वाले कैदी आखिर हार्डकोर अपराधी इसीलिए बनते हैं क्योंकि वह अपराध के दलदल से बाहर नहीं निकालना चाहते.. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां हाई सिक्योरिटी जेल में वार्ड एक के सेल संख्या 3 और 5 के कैदियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही तोड़ डालें.. रिकॉर्डिंग बंद होते ही जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई और मामले की जांच की गई तो... पाया गया की इन दोनों सेल में बंद बंदी समीर कुमार और रामवीर ने पत्थर से दोनों कमरे को तोड़ दिया.. जेल प्रशासन की लिखित शिकायत पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौका निरीक्षण किया और हार्डकोर दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में दस दिवसीय गणपति महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं नगर में दस दिवसीय गणपति महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर के लालबाई फूलबाई चौक, केसरिया चौक सहित कई स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना कर दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा की सवारी निकाली गई। श्रद्धालु बाइक, स्कूटी, टेंपो, कार, ट्रैक्टर सहित विभिन्न वाहनों से गणपति प्रतिमाओं को देवरा बावड़ी और अन्य विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।
0
0
Report

करौली में प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए निपुण भारत-NEP 2020 पर कार्यशाला

Karauli, Rajasthan:प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित, निपुण भारत, एनईपी-2020 और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर हुआ प्रशिक्षण, जिला करौली. शिक्षक प्रभारी डॉ. भूरसिंह मीना ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षक गिरधारी लाल नामा और यशवेंद्र शर्मा ने शिक्षकों को निपुण भारत अभियान के उद्देश्यों और प्राथमिक कक्षाओं में प्रभावी शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान पठन कालांश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्मार्ट क्लास के उपयोग तथा अप्रैल से अगस्त तक किए गए शिक्षण कार्य की समीक्षा की गई. शिक्षकों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया. प्राचार्य मिथलेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों में हिंदी पढ़ने-लिखने तथा सामान्य संख्या ज्ञान की बुनियादी दक्षता विकसित होना आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों का कक्षा शिक्षण में उपयोग कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया. कार्यशाला में शिक्षक गंगाराम प्रजापत, दिनेश शर्मा, सत्यवीर जाट, तारा नापित, वीरसिंह गुर्जर, श्रीधर प्रजापत, सत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.
0
0
Report

हनुमानगढ़ के टिब्बी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मां को बताया पगड़ी का असली हकदार, भावुक हुए पालिकाध्यक्ष हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष मेघवाल भावुक हो गए और अपनी पगड़ी का असली हकदार मां को बताते हुए भावुक हुए। उन्होंने कहा कि शहर का समुचित विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। स्वच्छता, सड़क, पानी, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने करीब 35 वर्षों तक पीएचईडी में सेवा देने के बाद अब जनसेवा को अपना उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन पूनम शेखावत, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंटी बुडानिया अरविंद पूनिया, हरनेक सिंहव प्रियंका चाहर सहित पार्षद एवं शहरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top