Back
बिहार में डायल 112: 40 लाख नागरिकों को मिली आपातकालीन सेवाएँ!
Patna, Bihar
पटना
रिपोर्टर : Sunny
डायल 112 के 3 साल पुरे होने पर DGP विनय कुमार डायल 112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया....DGP ने कहा की...
03 साल में 40 लाख से अधिक नागरिको को उपलब्ध करायी गयी आपातकालीन सेवाएँ।
दैनिक औसतन 65000 से ज्यादा कॉल प्राप्त करने के साथ बिहार देश में दूसरे स्थान पर।
वर्तमान में 1833 वाहनों (1283 चार पहिया एवं 550 दो पहिया) के जरिए औसतन 15 मिनट में राज्य में 24X7 आपातकालीन सेवाएं दी जा रही है।
06 जुलाई 2025 को बिहार में ERSS डायल 112 सेवा का अनवरत 03 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 03 वर्षों में राज्य में डायल-112 के माध्यम से अबतक प्रदेशभर के 40 लाख से अधिक नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करायी गयी है। बिहार के नागरिकों को अधिकतम आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 को एकल हेल्पलाइन के रूप में विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से लोगों को पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग एवं डिजास्टर के अलावे अन्य आपात सेवाएँ भी दी जा रही है। यह सेवा 112-डायल कर, एसएमएस, एसओएस, ERSS बेब पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसी भी स्थान से किसी भी समय प्राप्त किया जा सकता है।
महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत डायल-112 का कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर, पटना के कॉल टेकर सेन्टर का संचालन पूर्ण रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस के द्वारा की जा रही है।
प्रतिदिन औसतन 15 मिनट रिस्पॉन्स टाईम के साथ 6 हजार से अधिक नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही हैं आपातकालीन सेवाएँ:-
जहाँ एक ओर अधिक से अधिक नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करायी जा रहीं है वहीं इसके रिस्पॉस टाइम में काफी सुधार हुआ है। आज राज्य में प्रतिदिन औसतन 6 हजार से ज्यादा नागरिकों को विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाएँ का लाभ मिल रहा है। इस संख्या में विगत वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी, डायल-112 की जनपयोगिता को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन 65000 से ज्यादा कॉल प्राप्त कर बिहार देश में दूसरे स्थान पर है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में डायल 112 का रिस्पॉन्स
टाइम एक समान है। कॉल हैंडलिंग में भी बिहार देश में दूसरे स्थान पर है। 119 वाहनों के साथ हाईवे पेट्रोलिंग, डायल-112 आपातकालीन सेवा के साथ एकीकृत
है।
पिछले 3 वर्षों में डायल 112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतो का विवरणः-
राज्य में घरेलू हिंसा, महिला अपराध व बच्चों से जुड़े 3 लाख 57 हजार से अधिक मामलों में त्वरित सहायता दी गयी।
Byte : विनय कुमार DGP बिहार... Visual....
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement