Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

गंगापुर सिटी में बदसलूकी के बाद धर्मशाला अध्यक्ष पर उबाल

ASArvind Singh
Sept 17, 2025 09:32:41
Sawai Madhopur, Rajasthan
गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी से आ रही बड़ी खबर अग्रवाल खंडेलवाल धर्मशाला अध्यक्ष के साथ बदसलूकी का मामला गरमाया बीते दिनों अध्यक्ष के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने की थी बदसलूकी, मामले में पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से दोनों समाजों में आक्रोश, पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर में एकत्रित हुए सैकड़ों लोग, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को धर्मशाला में प्रवेश करने से रोका धरने पर बैठे सैकड़ों लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी, पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते समाज के लोगों ने आज बाजार भी कर रखे बंद bsmeena50
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Sept 17, 2025 11:47:28
Gulmarg, :The inaugural event of the Swachhata Hi Seva campaign was held at the Golf Course, Gulmarg Meadows, and inaugurated by Agriculture Minister Javed Ahmed Dar. گلمرگ کے گالف کورس میں سوچھتا ہی سیوا مہم کی افتتاحی تقریب منعقد ہوئی جس کا افتتاح وزیر زراعت ورورل ڈیولپمنٹ جاوید احمد ڈار نے کیا۔یہ پروگرام دیہی ترقی اور پنچایتی راج محکمہ کی جانب سے منعقد کیا گیا۔ افتتاحی تقریب میں ایم ایل اے گلمرگ فاروق احمد شاہ، ایم ایل اے پٹن ریاض بیدار، ایم ایل اے واگورہ عرفان حفیظ لون اور ڈی ڈی سی چیئرپرسن بارہمولہ سفینہ بیگ موجود تھیں۔ افتتاح کے بعد گلمرگ گالف کلب میں ایک تقریب منعقد ہوئی جس میں وزیر جاوید احمد ڈار اور دیگر شخصیات نے خطاب کیا اور ماحول کی صاف ستھرائی کولیکر تبادلہ خیال کیا۔اس موقع پر مختلف محکموں کے افسران کو اعزاز سے بھی نوازا گیا۔یہ پندرہ روزہ مہم صفائی ستھرائی کے پروگراموں، صفائی مہمات اور بیداری سرگرمیوں پر مرکوز رہے گی۔ خاص توجہ عوامی مقامات، سیاحتی مقامات، بازاروں، اسکولوں اور صحت مراکز کی صفائی پر دی جائے گی۔ مقامی رضاکار، رہائشی اور طلباء بھرپور شرکت کریں گے تاکہ اس پہل میں کمیونٹی کی شمولیت کو یقینی بنایا جا سکے۔ مہم کا ایک مقصد سنگل یوز پلاسٹک کے استعمال کو کم کرنا، کچرے کو منبع پر الگ الگ کرنے کو فروغ دینا اور ری سائیکلنگ کے طریقوں کی حوصلہ افزائی کرنا بھی ہے۔ بیداری پروگراموں کے ذریعے صفائی ستھرائی کو برقرار رکھنے اور گلمرگ و ملحقہ علاقوں کی قدرتی خوبصورتی کو محفوظ رکھنے کی اہمیت اجاگر کی جائے گی۔ visual and btye official
0
comment0
Report
RKRavi Kumar
Sept 17, 2025 11:47:17
Araria, Bihar:RAVI KUMAR/ ARARIA HEALTH ANCHOR: अररिया सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभ-आरम्भ किया गया. अररिया सांसद प्रदीप सिंह और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर सिविल सर्जन के.के.कश्यप ने बताया कि आज से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. वही इस कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में कई लगाए गए हैं जहां पर विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी साथ ही साथ उन्हें दवा भी दिया जाएगा. जहां महिलाओं को एक भी रुपए शुल्क नहीं देना है. वही स्वच्छता पाखरा के तहत वृक्षारोपण और सदर अस्पताल परिसर में सांसद ने अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. बाइट : प्रदीप कुमार सिंह सांसद बाइट : के. के कश्यप सिविल सर्जन अररिया
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Sept 17, 2025 11:46:58
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। तथा कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल बहुत बड़ा है और गरीब महिला एवं माता का विशेष ख्याल रखते हैं। आज से देश भर में महिलाओं के लिए शुरू हुए स्वास्थ्य पखवाड़े की कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सासाराम के सदर अस्पताल में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा संसद से स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा बजट पास होता है और इसका उद्देश्य होता है कि इसका अधिक से अधिक लाभ गरीबों को मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल बहुत बड़ा है। बता दे की सासाराम के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अक्टूबर तक चलने वाले महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान सांसद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह भी मौजूद रही। बाइट -- मनोज कुमार (कांग्रेस सांसद) सासाराम।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Sept 17, 2025 11:46:45
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjai Mishra ------ बोकारो के ललपनिया में राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया आह्वान बताते चले कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत साडाम पंचायत स्थित साडाम फुटबॉल मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद और बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। यह अभियान हर वर्ष 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाता है और महात्मा गांधी जयंती पर संपन्न होता है। इसका उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। बाइट -- योगेंद्र प्रसाद, पेय जल एवं स्वक्षता सह मद्य एवं उत्पाद निषेध मंत्री, झारखंड सरकार।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Sept 17, 2025 11:46:33
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय *एंकर-* बेगूसराय में एक तरफ मौनसून का कहर तो दूसरी तरफ शहर स्थित निगम क्षेत्र नाला का गंदा पानी ने DM साहब के आवास के ठीक पीछे का मोहल्ला लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 को अपने चपेट में ले लिया है आलम ये है कि यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। और लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे हालात बद से बदतर हो गए हैं । मोहल्ले में बड़े जमे पानी रहने के कारण जिंदगी नरकीय हो गई है। पिछले एक महीने से जलजमाव के कारण ना सिर्फ यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से वाधित हो गई है बल्कि यहां के स्कूली बच्चों ने Exams तक छोड़ दिया है। इतना ही अब यह सड़ा हुआ नाला का गंदा पानी आम लोगों को चपेट में ले लिया है और लोग डेंगू सहित इत्यादि बिमारियों से जूझना शूरु कर दिए हैं। आप तस्वीरो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं किस तरह से सड़कों पर घुटने भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है। वही सड़े हुए पानी में लोग रहने को मजबूर हैं। वहीं इस भीषण समस्या को लेकर स्थानीय लोग बता रहे हैं कि वर्षों से यह समस्या इस इलाके में है। स्थानीय लोग बता रहे की बरसात की पानी कम और निगम क्षेत्र के बाघा,बाघी, आनंदपुर और पनहास ITI कालेज नाले की गंदी पानी जो वर्षों से इस इलाके में अपनी कहर बरपाती रही है। जिससे डायरिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल चुकी हैं। कई लोग बीमार हो चुके हैं। मोहल्ले के लोग जैसे तैसे रहने को मजबूर है। लोग पानी में किसी तरह दिन काटने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात , न नगर निगम के पदाधिकारी पहुंचे, न ही जनप्रतिनिधि। लोगों का आरोप है कि बेगूसराय विधानसभा के BJP विधायक कुंदन कुमार और JDU की नगर निगम की मेयर पिंकी देवी तक इस इलाके का हाल जानने तक नहीं आए। इससे यह जाहिर है कि नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ना इस गन्दे जल निकासी का कोई रोड- मेप है.. ना ही ब्लीचिंग और एक्सप्रे की कोई सुविधा। फिलहाल यहां ना सिर्फ सिनरकीय स्थिति बल्कि यातायात व्यवस्था भी पूर्ण रूपेण बाधित है। *ऐसे में सामने में विधानसभा चुनाव है अब नेताओं द्वारा जनता का दिल जीतने के लिए इस इलाके में मास्क, सेनेटाइजींग साथ नौका विहार की संभावनाएं भी बढ़ गई है।* *बाइट-* अशोक कु० चौधरी *पूर्व प्राचार्य* *बाइट-* ब्रजेश कुमार *स्थानीय व्यवसाई* *बाइट-* मो० कैयूम *स्थानीय व्यवसाई* *बाइट-* राजेश कुमार *स्थानीय इंजिनियरिंग छात्र* *बाइट-* डा० जितेन्द्र राय *स्थानीय पूर्व पार्षद*
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 17, 2025 11:45:56
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-पोकरण रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 पोकरण में शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन शिवपुरा वार्ड में हुआ मुख्य शिविर, प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण पोकरण, जैसलमेर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत पोकरण के शिवपुरा कच्ची बस्ती वार्ड नंबर 19 में मुख्य चरण का शिविर आयोजित हुआ। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव महेंद्र सोनी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए कैंपों का जायजा लिया और लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित होते देखा। उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। शिविर में विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने भागीदारी निभाई। नगर पालिका से संबंधित सेवाएं जैसे नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टे वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे लाभार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जनभागीदारी ने शिविर को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। पोकरण नगरपालिका ईओ झाबर सिंह ने आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों से स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं पहल करने की अपील की। बाइट – झाबर सिंह, ईओ नगरपालिका पोकरण
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 17, 2025 11:45:42
Nagaur, Rajasthan:जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 बवली गुढ़ा में पेड़ पर युवक की लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस दो दिन पहले फोन पर मिली जान से मारने की धमकी ओर आज लादूराम का लटका मिला पेड़ पर शव पुलिस पहुची मौके पर बारीकी से कर रही घटना स्थल की जांच कुचामन सीओ अरविंद विश्नोई पहुचे मौके पर ली घटना की जानकारी एंकर_ डिडवाना जिले में नावां के बवली गुढ़ा और उलाना के बीच रास्ते में आज एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और नावां पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान लादूराम पुत्र अमराराम गुर्जर, निवासी बवली (तहसील नावां, जिला डीडवाना-कुचामन) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर नावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान कुचामन सीओ अरविंद विश्नोई भी घटना स्थल पर पहुच घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मृतक के भतीजे भेरूराम ने बताया कि "मेरे चाचा लादू राम को दो दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी ओर आज शव पेड़ पर लटका मिला है।परिवारजन इस घटना को हत्या मानते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। इस मामले पर समाजसेवी महावीर सिंह ने कहा कि, "यह बहुत ही गंभीर मामला है, प्रशासन को निष्पक्ष जांच करते हुए परिजनों को न्याय देने की मांग की है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर अब पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं। बाइट भेरूराम , मृतक का भतीजा \\Bबाइट ग्रामीण\\B
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 11:41:29
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 11:41:18
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Sept 17, 2025 11:41:11
Patna, Bihar:यूपी के सीम योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक अजय पर मुस्लिम कंट्री क़तर और सऊदी में बैन को लेकर हिन्दू शिव भवानी सेना ने कहा की की यह हिन्दू फोबिया है की मुस्लिम देश इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा रहे हैं तो वही मुस्लिमो ने कहा की क़तर और सऊदी अलग मुल्क है और उसके कानून अलग है . लेकिन जिस तरह से योगी ने यूपी में खुद को कानून से ऊपर दिखया उससे साफ़ है की वे ना तो देश का कानून मानते हैं ना ही संविधान . जहाँ तक मुस्लिम देश द्वारा फिल्म रोके जाने की बात है यह वहां का कानून तय करता है . इंडिया में यह बैन नहीं है . BYTE लव कुमार सिंह अध्यक्ष हिन्दू शिव भवानी सेना BYTE एजाज अहमद मुस्लिम नेता BYTE खुर्शीद अहमद मुस्लिम नेता
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 17, 2025 11:40:53
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- कांग्रेस का "वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस कमेटी में हुई बैठक के बाद शुरू हुआ अभियान एंकर इंट्रो- कांग्रेस पार्टी की और से शुरू किये गए "वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान के तहत आज डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी में बैठक आयोजित हुई वही अभियान के डूंगरपुर जिला प्रभारी राकेश पारिक के नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई| इस दौरान वक्ताओ ने अपने उद्बोधन में भाजपा पर चुनाव योग से मिलकर वोट चोरी करने और जनता को धोखा देने के आरोप लगाए| बॉडी- कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में अभियान प्रभारी राकेश पारिक सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार , पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव सहित पदाधिकारी और जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे | बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और अभियान के जिला प्रभारी राकेश पारिक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा वोट चोरी के खुलासे के बाद कांग्रेस ने देश भर में भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू किया है| 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी गाँव -गाँव जाकर लोगो को बताएगी कि कैसे भाजपा चुनाव के दौरान चुनाव योग से मिलकर वोट चोरी करती है| इस दौरान लोगो से हस्ताक्षर करवाते हुए उनका समर्थन भी जुटाया जाएगा| पारिक ने कहा कि डूंगरपुर जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारिया सौपी गई है| आने वाले दिनों में पार्टी का कार्यकर्ता हर गाँव ढाणी में जाकर भाजपा सरकार की विफलताओ और वोट चोरी मामले को लेकर आमजन को जागरूक करेगा| बाईट - राकेश पारिक, अभियान प्रभारी, कांग्रेस पार्टी अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 17, 2025 11:40:23
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आग़ाज़ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मां सरस्वती के सक्षम दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ एंकर - डीडवाना जिला मुख्यालय के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय के परिसर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,जिसमें रक्तदान शिविर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आयोजन हुआ,यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा,जिसमें आज जिला मुख्यालय से इसका शुभारंभ हुआ । प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक सीएससी पीएससी में यह अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसका आज विधिवत शुभारंभ हुआ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खडगावत जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी लाडनूं भाजपा प्रत्याशी करणी सिंह सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र चौधरी जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत सिंह सहित अन्य जन मंच मंचासीन रहे, कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात अभियान को लेकर सभी ने अपना-अपना उद्बोधन दिया,एव नारी को किस तरह सशक्त बनाया जा सके उसको लेकर इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रभारी सचिव के द्वारा विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की लगी हुए, स्टोलों का निरीक्षण किया,एवं उनकी जानकारी ली साथ ही रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया। बाइट 01 कन्हैयालाल स्वामी प्रभारी सचिव बाइट 02 डॉक्टर महेंद्र खडगावत जिला कलेक्टर बाइट 03 डॉक्टर नरेंद्र चौधरी सीएमएचओ
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Sept 17, 2025 11:40:09
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर वर्ष 2015 में गठित कमेटी के फैसले में संशोधन कर पदोन्नति के लिए पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, 26 अक्टूबर 2015 को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में तीन सूत्रीय पत्र में विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों के लिए पदोन्नति के लिए पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा की शर्त को समाप्त कर दिया था। डीपीआई सेकेंडरी शिक्षा की ओर से जारी आदेशों में अब उसी पत्र के नियम-3 में बदलाव किया गया है। संशोधित आदेश के बाद अब विभिन्न वर्षों में भर्ती हुए अध्यापकों के लिए पदोन्नति के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 17, 2025 11:40:02
Nagaur, Rajasthan:ASSEMBLY -JAYAL LOCATION - JAYAL DISTRICT - NAGAUR INFORMER - RAMESH JAJARA REPORTER - DAMODAR INANIYA जायल उपखंड में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का हुआ आगाज़... एसडीएम ने लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की दूसरी क़िस्त की जारी। राज्य सरकार के प्रशासन शहरों के संग अभियान की तर्ज पर आज से ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत। एसडीएम रजत ने शिविर का शुभारंभ कर पीएम आवास लाभार्थियों को दूसरी किस्त की सौगात दी। नगरपालिका परिसर में कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार विजय बाजिया ने शिविर में मौजूद लोगों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। एंकर जायल उपखंड में आज से सेवा शिविरों का दौर शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरपालिका में इन शिविरों का आयोजन होगा। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए ये शिविर महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। एसडीएम में ग्राम पंचायत झाड़ेली में आयोजित शिविर में पहुचकर शिविर का निरीक्षण कर जानकारी ली बाईट 2 विजय बाजिया ईओ /तहसील जायल (बैठे हुए)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top