Back
धनबाद: तीसरे थाना ने कॉपर केबल चोरों को किया गिरफ्तार, 15 किलो तार बरामद
NMNitesh Mishra
Sept 21, 2025 03:15:53
Dhanbad, Jharkhand
एंकर --- धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुईया कोलियरी स्थित जीरो सीम अंडरग्राउंड खदान से हुई कॉपर केबल चोरी मामले का तीसरा थाना की पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने तीसरा थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि। 13/14 सितंबर 2025 की रात्रि में करीब 6–7 अपराधियों ने रात्रि पाली में कार्यरत बीसीसीएल कर्मियों को बंधक बनाकर और भय दिखाकर करीब 200 मीटर कॉपर केबल चोरी कर लिया था। इस संबंध में तिसरा थाना मैं मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर झिनाकी गांव स्थित माया पहाड़ी जंगल से तीन अभियुक्त रविलाल मुर्मू, नुनुलाल मुर्मू और साहुल मुर्मू उर्फ फुचाय सभी थाना मनियाडीह, धनबाद निवासी को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का लगभग 15 किलो तांबे का तार, एक लकड़ी का डंडा और छिला हुआ केबल कवर बरामद किया गया। तीसरा पुलिस के अनुसार यह गिरोह पूर्व में भी वर्ष 2023 में निरसा थाना क्षेत्र तथा हाल ही में पंचेत और धनसार थाना क्षेत्रों में कॉपर केबल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वहीं नुनुलाल मुर्मू के विरुद्ध हत्या, डकैती और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के कई पुराने मामले भी दर्ज हैं। वही पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
बाइट --- आशुतोष कुमार, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNShashi Nair
FollowSept 21, 2025 05:04:510
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:080
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowSept 21, 2025 05:03:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 21, 2025 05:03:510
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 05:03:460
Report
RSRahul shukla
FollowSept 21, 2025 05:03:350
Report
KRKishore Roy
FollowSept 21, 2025 05:03:150
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 21, 2025 05:03:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 21, 2025 05:02:560
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 21, 2025 05:02:470
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 21, 2025 05:02:310
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 05:02:220
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 21, 2025 05:02:140
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 21, 2025 05:02:030
Report