Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

अजमेर में देवनानी का भव्य स्वागत, जानें यात्रा के अनुभव!

Abhijeet Dave
Jun 28, 2025 08:04:27
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का फ्रांस और जर्मनी की राजकीय यात्रा के बाद अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ देवनानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह उनका दोनों देशों की संसदीय कार्यप्रणाली के अध्ययन हेतु यात्रा के बाद पहला अजमेर दौरा रहा। देवनानी ने मीडिया से बातचीत में अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर 'विश्व बंधुत्व' की भावना को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रांस और जर्मनी जैसे विकसित देशों में प्रवासी भारतीय जिस प्रकार अपने कौशल, मेहनत और प्रतिभा से स्थानीय विकास में योगदान दे रहे हैं, वह गर्व की बात है। वहाँ की संसदों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और पारदर्शिता से काफी कुछ नया सीखने को मिला है, जिसे भारतीय व्यवस्था में भी अपनाया जा सकता है। देवनानी ने यह भी कहा कि दोनों देशों में पर्यावरण संरक्षण और अनुशासित जीवन शैली को प्राथमिकता दी जाती है, जो भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों से मेल खाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे अध्ययन यात्राएं न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को विस्तृत करती हैं, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर अधिक प्रभावी और उत्तरदायी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी करती हैं। कार्यक्रम के अंत में देवनानी ने सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए अजमेर के विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए सतत प्रयास का संकल्प दोहराया। बाइट - वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement