उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने यमुना नदी पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हसनपुर क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया और हरियाणा प्रदेश की सीमा में पुल के आगे बनाई जाने वाली सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण कार्य का मौके पर जाकर जायजा लिया। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि यमुना पर पुल बनने से क्षेत्र के आमजन को काफी लाभ होगा और हरियाणा-उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे दोनों प्रदेशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आसपास के ग्रामीणों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस: प्रेम और शिक्षा का संदेश
Katni, Madhya Pradesh:देर शाम स्कूल मैदान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया पैगम्बर साहब का जन्मदिन। एंकर- मुस्लिम धर्मावलम्बी के मानने वालो इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्लाहो तआला अलैहे वसल्लम का यौमे विलादत जन्मदिन समूचे दुनिया में आज मनाया जा रहा है। कटनी शहर में मुस्लिम समाज ने शाम को एक भव्य जुलूस निकाला गया जो शहर की सड़कों से गुजरता हुआ स्कूल पहुँचा जुलूस का जगह जगह स्वागत इस्तेकबाल किया गया। स्कूल मैदान में मंच से स्कूल के बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दिया जिसमें सन्देश दिया प्रेम मोहब्बत और शिक्षा के तरफ आने की और सर्व समाज मे एकता बनाये रखने का। स्कूल के सदर हाजी कैस अहमद व सचिव हाजी अब्दुल कादिर ने जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम के बारे में मीडिया से बात कर जानकरी दिया। स्कूल परिसर में बच्चो के लिए मिठाईयां शर्बत वितरण रखा गया रहा जुलूस के साथ स्कूली प्रोग्राम में भी शहर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली。0
0
Report
बीकानेर डाक विभाग का राखी से रक्षा अभियान: जवानों के लिए 13 लाख पोस्टकार्ड
Bikaner, Rajasthan:राखी से रक्षा अभियान में बीकानेर का बड़ा योगदान सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजे गए 13 लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड बीकानेर जिले को मिला 15 लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य पोस्टकार्ड के जरिए जवानों तक पहुंच रही राखियां और शुभकामनाएं पोस्ट विभाग की अनूठी पहल—रक्षाबंधन पर जवानों की कलाई नहीं रहेगी सुनी राखी का त्योहार… भाई की कलाई… और बहन का प्यार! लेकिन जब भाई सरहद पर तैनात हो तो उस तक राखी पहुंचाना सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान और भावनाओं का संदेश बन जाता है इसी भावना को लेकर डाक विभाग ने शुरू किया है ‘राखी से रक्षा अभियान’। इस अभियान के तहत बीकानेर से जवानों के लिए 13 लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड भेजे जा चुके हैं। बीकानेर में डाक विभाग की इस अनूठी पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है सीमा पर तैनात जवानों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सुनी न रहे इसके लिए पोस्टकार्ड के माध्यम से जवानों तक राखियां और शुभकामना संदेश पहुंचाए जा रहे हैं बीकानेर जिले को इस अभियान के तहत 15 लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य दिया गया है और अब तक 13 लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड जवानों के लिए रवाना किए जा चुके हैं। इस अभियान की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ डाक विभाग ही नहीं बल्कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और अन्य एजेंसियों को भी जोड़ा गया है इन संस्थाओं के माध्यम से पोस्टकार्ड एकत्र किए गए और फिर उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक भेजा जा रहा है。 सोचिए सरहद पर खड़ा एक जवान हजारों किलोमीटर दूर अपने परिवार से दूर और रक्षाबंधन के दिन जब उसके हाथ में किसी अनजान बहन की भेजी राखी पहुंचेगी तो उस रक्षा सूत्र में सिर्फ धागा नहीं होगा उसमें बीकानेर की मिट्टी का अपनापन, देशवासियों का सम्मान और करोड़ों लोगों की दुआएं होंगी। यही है ‘राखी से रक्षा अभियान’ का संदेश कि देश की रक्षा करने वाला कोई भी जवान रक्षाबंधन पर खुद को अकेला महसूस न करे बीकानेर से भेजे जा रहे ये लाखों पोस्टकार्ड सिर्फ संदेश नहीं बल्कि सरहद पर तैनात जवानों के लिए देश की तरफ से प्यार और सम्मान का रक्षा सूत्र बनकर पहुंच रहे हैं।0
0
Report
बेगूसराय के तेघड़ा में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही किसान की हत्या के बाद गांव में काफी पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत अंतर्गत विसौआ गांव के वार्ड संख्या 9 में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी रामदेव चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र विजय चौधरी के रूप में हुई है। इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार विजय चौधरी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में लगी सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही विजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। वहां किसान का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि हत्या की घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, इस हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। बाइट परिजन0
0
Report
Advertisement
हिसार में चार महीने बाद पति सौरभ आनंद गिरफ्तार, सोनिया आनंद हत्याकांड का खुलासा
Hisar, Haryana:info : हिसार पुलिस ने स्कूल टीचर सोनिया आनंद की हत्या के मामले में चार महीने से फरार आरोपी पति सौरभ आनंद को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 1 मई को अपनी पत्नी की बर्बरता से हत्या करने का आरोप है। आरोपी का दावा है कि पूरा विवाद पिछले 6-7 सालों से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था। मृतका की बहन ने आरोपी की पहचान में मदद करने वाले भाइयों का धन्यवाद किया है और आरोपी के इतने समय तक शहर में छिपे रहने पर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।0
0
Report
रोहतक एमडीयू कैंपस में बीजेपी नेता के बेटे पर हमला, वीडियो आया
Rohtak, Haryana:रोहतक में बीजेपी नेता के बेटे को तवे से पीटा,वीडियो एमडीयू कैंटीन से घसीटकर लाए, बोला- 'भाई गलती हो गई, रुक जाओ' रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में भाजपा नेता के बेटे को जमकर पीटा गया 20-25 छात्र उसे कैंटीन से घसीटकर बाहर कैंपस में घसीट लाए कैंटीन में रखे तवे और चमचों से उस पर कई वार किए घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक कुछ युवक उसे पीट रहे हैं। एक युवक गाली देते हुए नीचे गिराकर पीटता है। इस दौरान पीड़ित, ''भाई गलती हो गई, रुक जाओ'' चिल्लाता रहा कई स्टूडेंट्स इस वारदात को देखते रहे, मगर डर के मारे किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देव को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शूरू कर दी है रोहतक के गरणावठी निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूप सिंह ने बताया कि बेटे देव सिंह के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही मारपीट हुई है। देव की FDC की कैंटीन में पार्टनरशिप है। बुधवार को दोपहर के समय वह कैंटीन में ही बैठा था देव पर पहले भी विक्की हमला कर चुका है। लेकिन, आरोपी विक्की पर कार्रवाई नहीं हो रही है। विक्की एमडीयू में अपनी दहशत फैलाना चाहता है, जिसके कारण वारदात को अंजाम दिया गया ह घटना की शिकायत पीजीआई थाना पुलिस को दी गई है। बेटे की हालत गंभीर है। बेटे के साथ मारपीट करते हुए ही एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी उसे पीट रहे हैं और देव माफी मांग रहा है। भूप सिंह के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को यूनिवर्सिटी कैंपस में विक्की गैंग की तरफ से देव पर हमला किया गया था। उसे काले रंग की स्कार्पियो से कुचलने का भी प्रयास किया गया। कुछ छात्रों ने गाड़ी पर पथराव कर देव की जान बचाई थी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे。 SHO बोले- घायल के बयान पर कार्रवाई करेंगे PGI थाना SHO नवीन ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। मारपीट में एक युवक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मामले में घायल के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बगहा में प्रेमिका के घर प्रेमी की जहरीली मौत, सनसनी
Bagaha, Bihar:बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से यह खबर है जहां दो बच्चों की मां और प्रेमिका प्रीति से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश के प्रेमी युवक शेखर राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि आरोप है कि प्रेमिका नहीं मिली तो उसके ही घर में प्रेमी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में प्रेमिका ने परिजनों के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने प्रेमी को GMCH बेतिया रेफर कर दिया; इसी दौरान रास्ते में उसने तड़پकर दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार ने की है जबकि प्रेमिका प्रीति कुमारी ने भी घटना की पूरी जानकारी कैमरे के सामने आकर दी है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ कपूरपुर पुलिस ने अंतरजिलीय तार चोरी गैंग का पर्दाफाश कर 8 अभियुक्त पकड़े
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की थाना कपूरपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने जंगल ग्राम छज्जुपुर स्थित अंग्रेजों की कोठी खंडहर के पास से गिरोह के 8 सक्रिय सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3.20 कुन्तल चोरी का विद्युत तार, तार काटने के उपकरण (कटर आदि) और 8 अवैध चाकू बरामद किए हैं. साथ ही घटना में प्रयुक्त एक टोयोटा रूमियन कार भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कपूरपुर के ग्राम सिरोधन की नई कॉलोनी और जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में आस मौहम्मद, अशरफ आजाद, दानिश, हसनैन, जाहिद, महबूब उर्फ राजा, आबिद और असलम शामिल हैं, जो गाजियाबाद के निवासी हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं. इनके खिलाफ जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ के थानों में डकैती, तार चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. थाना कपूरपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
ईद मिलाद के मौके पर ट्रैफिक नियम ध्वस्त, डीजे पर लटकते युवक मचा रहे शोर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली में जश्ने ईद मिलादूल नबी में आई अंजुमनो ने उड़ाई ट्रैफिक के नियम की धज्जियाँ तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पर लटक कर नाचते दिखे मुस्लिम समुदाय के युवा जरा सी चूक से जा सकती थी युवकों की जान मिलादुन्नबी के मौके पर कोहाड़ापीर से उठने वाले जुलूस में करने आये थे शिरकत गाड़ी पर तेज आवाज डीजे पर लटककर नाचते दिखे युवा पुलिस की मौजूदगी में वाहनों पर लटके थे युवा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस, इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डमरू चौक का मामला0
0
Report
नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद IAF राहत अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद IAF का राहत अभियान तेज. C-130J विमान ने 10 टन राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई पहुंचाई. C-17 और अतिरिक्त C-130 विमान भी राहत सामग्री लेकर रवाना होंगे. रेस्क्यू और इवैक्यूएशन के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखे गए. तेजी, सटीकता और तत्परता के साथ नेपाल की मदद में जुटी भारतीय वायुसेना.0
0
Report
Advertisement
UPTET 2026 परिणाम घोषित: 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल, पारदर्शिता का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा - निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का सफल आयोजन0
0
Report
टाइगर रिजर्व के विरोध में 15 दिन से चल रहा प्रदर्शन, सरमथुरा में जन सैलाब
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के 15वें दिन भी दिखा आंदोलन का असर, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब सरमथुरा(धौलपुर) धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में सरमथुरा में चल रहा जनआंदोलन 15वें दिन विशाल रूप में नजर आया। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में सुबह से ही दूर दराज सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग सरमथुरा पहुंचे, जिसके चलते बसंतपुरा मोड़ स्थित खरेर नदी के पास धरना स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं भारी भीड़ के चलते हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीण, किसान, युवा, व्यापारी और सर्वसमाज के लोग टाइगर रिजर्व के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान जेसीबी मशीन पर सवार होकर भी लोग धरना स्थल पहुंचे।संघर्ष समिति ने साफ कहा कि टाइगर सेंचुरी के नाम पर हमें हमारे जल जंगल और जमीन से अलग किया जा रहा है, जिसे किसी भी हालात में स्वीकार नहीं किया जाएगा।समिति के मुताबिक यह लड़ाई सिर्फ टाइगर रिजर्व के विरोध की नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।प्रदर्शनकारियों ने विस्थापन,पलायन,रोजगार और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।संघर्ष समिति ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानती तब तक हम धरना स्थल पर डटे रहेंगे बाइट 1 राजकुमार मीणा0
0
Report
नलखेड़ा मंदिर पर पंडितों का घेराव, उज्जैन कमिश्नर परिवार की गाड़ी रोकने का मामला
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में बुधवार सुबह हंगामा हो गया, जब कुछ पंडितों ने उज्जैन कमिश्नर की फैमिली की गाड़ी को घेरकर रास्ता रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि कुछ लोग गाड़ी के सामने तक लेट गए, जिससे कार में मौजूद परिवार के लोग घबरा गए. मामला: उज्जैन कमिश्नर के मंदिर पहुंचने की जानकारी के बाद कुछ पंडित वहां पहुंचे थे. हालांकि कमिश्नर खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे, बल्कि उनकी फैमिली मंदिर पहुंच रही थी. इसी दौरान गाड़ी को रोककर विरोध किया गया. सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. मंदिर प्रशासऩ और टीआई उपाध्याय ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटाया, जिसके बाद गाड़ी को आगे निकाला गया. बताया जा रहा है कि गैर-पंजीकृत पंडित लंबे समय से उन्हें पंजीकृत करने और हवन आदि के लिए रसीद की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर पंडितों ने गाड़ी का घेराव किया.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत; किसानों के चेहरे खिले बलरामपुर। जिले में बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। जनपद के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई。 पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। रात में भी गर्मी के चलते लोगों की नींद प्रभावित हो रही थी। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को भी बारिश की जरूरत थी। पर्याप्त नमी नहीं होने से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित थे。 बुधवार रात शुरू हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। खेतों में पानी पहुंचने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को पानी की सबसे अधिक जरूरत थी। यदि बारिश कुछ और समय जारी रहती है तो धान समेत अन्य फसलों को काफी लाभ मिलेगा। जिले के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया। लंबे समय बाद बारिश होने से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश के साथ कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की भी संभावना है。0
0
Report
बारह रबी उल अव्वल पर निकला भव्य जुलूस, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। बारह रबी उल अव्वल/बारावफात के अवसर पर बुधवार को परतावल ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में हाथ थामे कतारबद्ध होकर चल रहे लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस परतावल मुख्य चौराहे से शुरू होकर परतावल बाजार तक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों की लंबी कतार से पूरा मार्ग गुलजार नजर आया। लोग शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते हुए धार्मिक नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों ने शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग किया। जुलूस के चलते परतावल बाजार में काफी चहल-पहल रही। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम की मौजूदगी में जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र राय, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय तथा एसआई शुभम चौबे समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखी और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता तथा जुलूस में शामिल लोगों के अनुशासन के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर निकले इस जुलूस ने क्षेत्र में शांति, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।0
0
Report
जिलेभर में जुलूस-ए-मोहम्मदी से अमन-भाईचारे का पैगाम, दुआओं की बारिश
Balrampur, Uttar Pradesh:जिलेभर में गूंजा जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदतमंदों ने दिया अमन-भाईचारे का पैगाम बलरामपुर मे 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर बुधवार को जिले के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। उतरौला, पकड़ी बाजार, कोहरगड्डी, जरवा और मथुरा बाजार में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नात, मनकबत, दरूद-ओ-सलाम और नारे तकबीर से माहौल गूंजता रहा। जुलूसों में अमन, भाईचारे और खुशहाली का संदेश दिया गया। उतरौला में बरदही बाजार से निकला जुलूस: उतरौला में बरदही बाजार से जुलूस शुरू हुआ। मुख्य मार्गों से होता हुआ कर्बला, गोंडा मोड़, जामा मस्जिद, हाटन रोड, चांद मस्जिद और आसाम रोड चौराहा पहुंचा। विभिन्न अंजुमनों के लोग धार्मिक झंडे लेकर नात और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर जुलूस का स्वागत किया। स्टॉल लगाकर फल, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, बिरयानी और शीरमाल आदि वितरित किए गए। गोंडा मोड़ पर मौलाना एजाज रजा हशमती और जामा मस्जिद में इमाम अख्तर रजा खान ने सीरत-ए-मुस्तफा पर रोशनी डाली। चांद मस्जिद पर मौलाना अकीबुर्रहमान ने पैगंबर की शिक्षाओं को अपनाकर बेहतर समाज बनाने की अपील की। समापन पर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। पकड़ी बाजार में हजारों की भीड़: ग्रामीण क्षेत्र के पकड़ी बाजार में जाफराबाद, पेहर छिपिया, गोगाथर, फकीरापुर, मझौव्वा, कुरथुवा, रानीपुर, बनकटवा, चीनी, बनघुसरा, इमलिया और बेथुइया समेत दर्जनों गांवों से जुलूस पहुंचे। हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में ‘हुजूर की आमद मरहबा’ की सदाएं गूंजती रहीं। लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फूल बरसाए और लंगर-ए-आम में भोजन कराया। मदरसा फैजुन्नवी के मौलाना मुलाजिम रजा ने पैगंबर की सीरत पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कोहरगड्डी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा: पचपेड़वा क्षेत्र के कोहरगड्डी चौराहे से जुलूस शुरू होकर कुकुरभुकवा होते हुए मस्जिद पहुंचा। नौजवानों, बुजुर्गों और بچوں ने नात, दरूद और सलातो-सलाम पेश किया। समापन पर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की सामूहिक दुआ हुई। जुलूस का नेतृत्व मस्जिद के इमाम मौलाना अजमत अली खान नूरी ने किया। जरवा और मथुरा बाजार में भी निकला जुलूस: जरवा क्षेत्र में जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। रास्ते में शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार में पारंपरिक रास्ते से जुलूस निकला। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट संजय कुमार यादव, बीडीओ नंदकिशोर मिश्रा, सीओ डीके श्रीवास्तव, थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह, चौकी प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता समेत पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। ड्रोन से निगरानी, पुलिस रही मुस्तैद: उतरौला में एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह और चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों से निगरानी और वीडियोग्राफी कराई गई। जिले में प्रशासन ने जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।0
0
Report
Advertisement
