Back
देवरी विधायक की अजीब सलाह: आशा कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल होने का ऑफर
MDMahendra Dubey
Sept 21, 2025 03:34:54
Sagar, Madhya Pradesh
विधायक जी की अजीबो गरीब सलाह, आशा कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल होने की सलाह, बड़ा पद देने की पेशकश, आशा कार्यकर्ता ने रिफ्यूज किया ऑफर..
एंकर/ अजब एम पी की गजब कहानियों के बीच इस सूबे में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जो वाकई में किस्से कहानियों में तब्दील हो जाता है, खास तौर पर सूबे के दिग्गज कुछ ऐसा कर देते हैं जो सुर्खिया बटोरते हैं। सागर जिले के देवरी में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जो अब सुर्खियों में है। देवरी से भाजपा के सीनियर विधायक बृजबिहारी पटेरिया का एक बयान या कहें ऑफर सुर्खियों में है, उन्होंने एक आशा कार्यकर्ता को भाजपा ने शामिल होने की सलाह दी है इतना ही नहीं आशा कार्यकर्ता को पार्टी में बड़ा पद दिलाने की भी पेशकश की लेकिन उस से कहीं ज्यादा बड़ी बात तब हुई जब महिला ने इस ऑफर को फौरन ठुकरा दिया। दरअसल इन दिनों चल रहे सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित देवरी में स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने पहुंचे भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया को आशा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया , ये आशा कार्यकर्ता अपने वेतन सहित कुछ और मांगो को लेकर विधायक से बात कर रही थी इसी बीच एक आशा कार्यकर्ता ने बेबाकी से अपनी बात रखी तो विधायक जी हतप्रद रह गए और उन्होंने सबसे पहले तो आशा का नाम पूछा और फिर उसे भाजपा के शामिल होने की सलाह दी, पार्टी में बड़ा पद दिलाने की भी पेशकश की लेकिन एक ही पल में महिला ने ऑफर ठुकराया, जब आशा की बेबाकी नहीं रुकी तो विधायक जी ने महिलाओं को आशा का मतलब समझाना शुरू कर दिया और जैसे तैसे वो कार्यक्रम से बाहर गए। भाजपा विधायक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowSept 21, 2025 05:05:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 21, 2025 05:05:080
Report
SNShashi Nair
FollowSept 21, 2025 05:04:510
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 05:04:080
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowSept 21, 2025 05:03:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 21, 2025 05:03:510
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 05:03:460
Report
RSRahul shukla
FollowSept 21, 2025 05:03:350
Report
KRKishore Roy
FollowSept 21, 2025 05:03:150
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 21, 2025 05:03:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 21, 2025 05:02:560
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 21, 2025 05:02:470
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 21, 2025 05:02:310
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 05:02:220
Report