Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaurela-Pendra-Marwahi495119

धान उठाव में देरी: 814 क्विंटल धान अब भी केंद्रों में पड़ा!

DURGESH BISEN
Jun 28, 2025 04:33:40
Pendra, Chhattisgarh
दुर्गेश सिंह बिसेन / ज़ी मीडिया / पेंड्रा / स्लग धान एंकर धान खरीदी समाप्त होने के 8 महीने बाद भी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव पूरा नहीं हो पाया है, जिले की तीन सहकारी समितियां में अब भी उठाव के लिए लगभग 814 क्विंटल धान शेष दिख रहा है, मानसून शुरू होने के बाद समितियों द्वारा की जा रही तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद धान लगातार भीग रहा है एवं उसमें अंकुरण शुरू हो गया है, धान खरीदी केंद्र प्रभारी बचे हुए धान की व्यवस्था बनाने में परेशान हो चुके हैं, एवं प्रशासन से धान का उठाव करने की गुहार लगा रहे हैं... विपणन संघ उठाव में देरी की वजह सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी बता रहा है... Vo 1- खरीफ विपणन वर्ष 2024 - 25 में धान खरीदी समाप्त हो चुकी है, शासन के नियमों के अनुसार अब तक खरीदे गए धान का शत प्रतिशत उठाव हो जाना चाहिए था, यदि किन्हीं कारणों से विलंब हुआ , तब भी मानसून शुरू होने के पहले धान का उठाव कराना अनिवार्य है, पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अब भी धान का शत प्रतिशत उठाव नहीं हो पाया है, जिले की तीन धान खरीदी केंद्रों में अब भी धान उठाव हेतु शेष दिख रहा है, मरवाही धान खरीदी केंद्र में 528.40 क्विंटल जबकि मरवाही के ही तेंदूमूड़ा में 286 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है, वही सिवनी धान खरीदी केन्द्र में मात्र 40 किलो धान उठाव हेतु शेष है.. इस तरह जिले में 814. 80 क्विंटल धान तीन खरीदी केंद्रों से उठाव हेतु शेष नजर आ रहा है.. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इस बार गर्मी के मौसम में भी अच्छी बारिश हुई जबकि 15 जून से जिले में मानसून के प्रवेश के बाद से लगातार बारिश हो रही है ऐसे में इन खरीदी केंद्रों में किसानों से खरीदे गए धान का रखरखाव समिति प्रबंधकों के लिए मुसीबत का काम हो गया है, लगातार हो रही बारिश के साथ , चूहे और धान के चोरी चले जाने का डर है, तिरपाल से ढकने के बावजूद मौसम की नमी धान को नुकसान पहुंचा रही है , खरीदी केंद्रों में धान होने की वजह से 24 घंटे निगरानी के लिए चौकीदार रखना पड़ रहा है जिसका व्यय भी समिति को ही करना है... ऐसे में धान खरीदी में सहकारी समितियां को बड़े नुकसान की आशंका है, समिति प्रबंधक गुहार लगा रहे हैं कि उनके धान का उठाव कर लिया जाए... वॉकथ्रू विद समिति प्रबंधक जगदीश कश्यप Vo 2 -मामले पर जिला विपणन अधिकारी से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर में दिक्कत की वजह से धान का उठाव नहीं हो पा रहा है जैसे ही ठीक होगा धान का उठाव कर लिया जाएगा.. तब तक समिति धान के रख रखाव की व्यवस्था करें.... बाइट रमेश लहरें DMO धान खरीदी शुरू होने के पूर्व खरीदी से लेकर निगरानी तक तमाम सरकारी व्यवस्था अलग-अलग प्रशासनिक अमले लगाए जाते हैं जिनमें राजस्व विभाग खाद्य विभाग , विपणन संघ प्रमुख है, रिकॉर्ड धान की खरीदी कर शासन प्रशासन के सामने चौड़ी छाती दिखाई जाती है, अब जबकि 8 महीना में धान का उठाव नहीं हुआ है निश्चित तौर पर इस नुकसान की जिम्मेदारी का ठीकरा सिर्फ सहकारी समिति , सहकारी समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी के सिर ही फोड़ी जाएगी... दुर्गेश सिंह बिसेन जी मीडिया पेंड्रा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement