Back
हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर—श्री चौधरी का दावा
NSNAVEEN SHARMA
Sept 25, 2025 09:45:40
Bhiwani, Haryana
बाईट : महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी
नवरात्रों पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की हुई शुरूआत
महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी के तोशाम में योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में लिया भाग
श्रुति चौधरी बोली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के महिलाओं को सशक्तिकरण करने की दिशा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना बड़ा कदम
एक लाख तक आय वाली प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को योजना के प्रथम चरण के तहत मिलेगा 2100 रूपये का लाभ : महिला -बाल विकास मंत्री
श्रुति चौधरी ने कहा : महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना ऐतिहासिक कदम
-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : श्रुति चौधरी
-वर्ष 2025-26 के बजट में पांच हजार करोड़ रूपये का योजना के लिए पहले ही कर दिया गया था प्रावधान : श्रुति चौधरी
-आने वाले समय में योजना के दायरे में होगी बढ़ोत्तरी, महिलाओं को मजबूत करना सरकार का उद्देश्य : मंत्री श्रुति चौधरी
हरियाणा की महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने वीरवार को भिवानी जिला के तोशाम कस्बा के चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। हरियाणा प्रदेश के इतिहास में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई ऐतिहासिक दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की 22 लाख के लगभग महिलाओं को 2100 रूपये प्रति माह सम्मान भत्ता दिया जाएगा।
महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्तिकरण के उद्देश्य से हरियाण प्रदेश की भूमि से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया था। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ लिंगानुपात में सुधार करना था। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी की शुरूआत 25 सितंबर से की है। यह उनकी पार्टी का संकल्प पत्र भी था कि आर्थिक वर्ग रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। इसको लेकर वित्तीय वर्ष-2025-26 में 5 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान बजट में किया गया था। आज से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक मजबूत कदम होगा।
श्रुति चौधरी ने यह भी कहा कि एक लाख से कम आय वर्ग की 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यह योजना का प्रथम चरण है, आने वाले समय में इस योजना के दायरे को बढ़ाया जाएगा। मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि नवरात्रों के इस पावन पर्व पर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। इससे प्रदेश की महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report