Back
डूबने से मौत: धौलपुर के पानी भरे क्षेत्र में युवक का शव मिला
BSBhanu Sharma
Sept 20, 2025 15:32:12
Dholpur, Rajasthan
पानी भराव वाले क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव, डूबने से मौत की आशंका
बाड़ी, धौलपुर:
धौलपुर के बाड़ी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के पास पानी भराव वाले क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लाहौरिया पुरा निवासी 50 वर्षीय गुरशरण सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरशरण सिंह गुरुवार शाम को घूमने के लिए घर से निकले थे। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने कॉलेज के पास पानी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।सदर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत डूबने से होना प्रतीत होती है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।मृतक गुरशरण सिंह के दो बच्चे हैं। घटना से लाहौरिया पुरा क्षेत्र में शोक की लहर है।उल्लेखनीय है कि कॉलेज परिसर के पास लंबे समय से पानी भराव की समस्या बनी हुई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम.के. सिंह ने प्रशासन से कई बार पानी निकासी और सड़क मरम्मत की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowSept 20, 2025 17:15:550
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 20, 2025 17:15:410
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 20, 2025 17:15:300
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 20, 2025 17:15:200
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 20, 2025 17:15:080
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowSept 20, 2025 17:02:043
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 20, 2025 17:01:520
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 17:01:400
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 20, 2025 17:01:330
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowSept 20, 2025 17:01:180
Report
PSPritesh Sharda
FollowSept 20, 2025 17:01:060
Report

0
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 20, 2025 17:00:470
Report
PSPramod Sinha
FollowSept 20, 2025 17:00:320
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowSept 20, 2025 17:00:170
Report