Back
सागवाड़ा में नशामुक्ति अभियान: बच्चों को जागरूक करने वाला कार्यक्रम!
ASAkhilesh Sharma
Aug 14, 2025 02:45:38
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा सागवाड़ा
इनफॉर्मर ललित जैन
9309255545
अखिलेश शर्मा
लोकेशन सागवाड़ा
हेडलाइन - हड़माला में नशामुक्ति अभियान को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल हड़माला में भारत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए गुटका, तंबाकू ,पान, मसाला सिगरेट ,शराब आदि से होने वाले नुकसानों को बताया साथ ही कहा की व्यसन मनुष्य के वास्तविक प्राण घातक शत्रु है । इस मौके पर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kanpur, Uttar Pradesh:
उन्नाव । GNRF फाउंडेशन ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया है। बुधवार को उन्नाव के आशियाना मैरिज हाल में इस अभियान का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट रजीव राज और डॉक्टर हरी नंदन ने पहुंचकर नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया। आम जन मानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट रजीव राज ने अभियान में भाग लिया और नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया। डॉक्टर हरी नंदन ने नशा मुक्ति अभियान समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने GNRF फाउंडेशन के इस कार्यक्रम के सरहाना करते हुए बताया कि इस तरह के नशा मुक्ति जागरूकता के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 14, 2025 05:05:31Jalabaria, West Bengal:
লবণাক্ত আন্দোলনে বিপ্লবী বিশ্বনাথ হালদার, ইংরেজদের অত্যাচারের কথা এখনো ভুলিনি
140825ZG_DH_BIPLOBI
নকিব উদ্দিন গাজী
১৯৪৭ সালে ১৫ আগস্ট আমাদের দেশ ভারত বর্ষ স্বাধীন হয়েছিল। মূলত ব্রিটিশদের ২০০ বছর রাজত্বের শেষ দিন ছিল ১৯৪৭ সালে ১৫ই আগস্ট। ব্রিটিশদের কাছ থেকে দেশ স্বাধীন করতে অনেক বিপ্লবী জীবন বলিদান দিতে হয়েছে বিভিন্ন আন্দোলনের মাধ্যমে বিপ্লবীরা ভারতবর্ষ দেশটি স্বাধীনতা লাভ করেছে।
অনেক বিপ্লবী মারা গিয়েছে, মারা যাওয়া বিপ্লবীদের সঙ্গে যেসব বিপ্লবীরা আন্দোলনে সঙ্গ দিয়েছিলেন তার মধ্যে অন্যতম এক বিপ্লবী হল দক্ষিণ 24 পরগনা মন্দিরবাজার বিধানসভার অধীনে গাববেরিয়া অঞ্চলে সুলতানপুর গ্রামে বাড়ি এক বিপ্লবী হলেন বিশ্বনাথ হালদার।
১৫ ই আগস্ট আসলে তখনই সেইসব আন্দোলনের কথা মনে পড়ে আর তখনই চোখ থেকে জল চলে আসে মূলত বিশ্বনাথ হালদার বিপ্লবী চারুচন্দ্র ভান্ডারীর নেতৃত্বে লবণ আন্দোলনে উনি ভূমিকা নিয়েছিলেন এই লবণ আন্দোলন করতে গিয়ে বিশ্বনাথ হালদার কে বেশ কয়েকবার জেলে যেতে হয়েছিল। এবং উনি কিভাবে আন্দোলন করেছিলেন সেইসব বিষয় নিয়ে উনার পরিবারের সঙ্গে গল্পের মাধ্যমে বলেছিলেন।
বিশ্বনাথ হালদারের বাড়িতে গাববেরিয়া গ্রাম পঞ্চায়েতের পক্ষ থেকে ওনাকে স্বাধীনতা দিবসের শুভেচ্ছা জানাতে যায়। এবং ওনাকে নতুন বস্ত্র উপহার করেন।
স্বাধীনতা সংগ্রামী বিশ্বনাথ বাবুর বয়স এখন ৯৯ বছর কিন্তু চোখের দৃষ্টি ও স্মৃতির পরিচয় এখনো অমলিন। স্বাধীনতা সংগ্রামের অগ্নিঝরা দিনগুলো তিনি দেখেছেন খুব কাছ থেকে। ছিলেন সংগ্রামী চারুচন্দ্র ভান্ডারীর শীর্ষ যার আদর্শ ও সংগ্রামের আলো তার জীবনকে গড়ে দিয়েছে।
বিশ্বনাথ বাবুর কণ্ঠে শোনা যায় সেই অতীত দিনের গল্প যখন দেশ জুড়ে স্বাধীনতার দাবিতে গর্জে উঠেছিল জনতার ঢেউ। তার কিশর বয়সে চোখে ধরা পড়েছিল মহাত্মা গান্ধীর সেই শান্ত অথচ দৃঢ় উপস্থিতি যেন এক জীবন্ত প্রতীক, যিনি মানুষের হৃদয়ে জাগিয়েছিলেন স্বপ্ন আর সাহসের আগুন।
আছো গ্রামের উঠোনে বসে, গাছের ছায়া তলে তিনি স্মৃতির পাতায় ফিরে যান সেই সময় যখন স্বাধীনতা ছিল স্বপ্ন, আর সংগ্রাম ছিল বেঁচে থাকার শপথ। তার জীবন যেন এক চলমান ইতিহাস, যেখানে অতীত ও বর্তমান মিশে আছে এক আশ্চর্য আলোয়।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 14, 2025 05:05:04Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025 को जोधपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर जोधपुर के लिए दो नई अत्याधुनिक पहल की जा रही हैं, जिनकी घोषणा पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश द्वारा की गई है।
1. फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का पहली बार प्रयोग:
स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहली बार जोधपुर शहर में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया गया है। इसका उद्देश्य समारोह स्थल पर मौजूद किसी भी प्रकार के अवांछनीय तत्वों की पहचान कर समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
2. ''स्वागतम'' पोर्टल की लॉन्चिंग:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के ''स्वागतम् पोर्टल'' का भी शुभारंभ जोधपुर में किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिकगण किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इससे जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुलभ बनाया जा सकेगा।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि इन दोनों पहलों का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देना है। तकनीक के प्रयोग से न केवल पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि जनता का विश्वास भी सुदृढ़ होगा।
बाईट ओमप्रकाश पुलिस कमिश्नर जोधपुर
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowAug 14, 2025 05:04:48Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- चूरू
लोकेशन-- चूरू
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072_9672534751
एक ही रात में करीब एक दर्जन घरों में दाखिल हुए चोर,
वार्ड के लोगों में भय का माहौल,
वार्ड के लोगों ने पुलिस से मदद की छोड़ी उम्मीद,
खुद ही लाठियां हाथ में थामकर दे रहे है वार्ड में पहरा,
चूरू। जिला मुख्यालय पर वार्ड में हो रही चोरियों से वार्ड के भयभीत लोगों ने जहां अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए कमर कस ली और लाठियां हाथ में लेकर वार्ड में पहरेदारी शुरू कर दी है।
जिला मुख्यालय के वार्ड 31 भाटो के मोहल्ले में जहां एक ही रात में करीब एक दर्जन घरों में दाखिल हुए चोरो के बाद वार्ड में भय और दहशत का माहौल है वार्ड के गजानंद प्रजापत नें बताया वारदात के बाद मोहल्ले के लोग सदर थाना भी पहुंचे, लेकिन पुलिस नें मामले में दिलचस्पी ना दिखाते हुए मामले में जाँच का आश्वाशन दिया, लेकिन कारवाई के नाम पर कुछ नही हुआ। जिला हैड क्वाटर जहां खुद पुलिस कप्तान बैठता है वहां लोगों में दहशत इस कदर है कि क्या बच्चे और क्या बूढ़े और महिलाएं सभी हाथों में डंडे लेकर मोहल्ले में रात क़ो पहरा देने लगे, सैकड़ो कि संख्या में रात क़ो लोगों के घरों से बाहर निकलने कि सूचना पर ज़ब सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस क़ो वार्ड वासियों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। मौके पर पहुंचे सदर थाना के हैड कॉस्टेबल राकेश कुमार नें बताया वार्ड में चोर होने कि सूचना पर मौके पर पहुंचे है और आरोपी कि तलाश कि जा रही है और आगामी कारवाई रिपोर्ट मिलने के बाद कि जाएगी। आपको बता दे कि इसी घटना पिछले दिनों रतनगढ़ में हुई थी,अज्ञात चोर घर में घुसकर लाखों की छोटी सहित सो रहे लोगों के गले की चैन तक भी तोड़कर ले गए थे
: घरों कि दीवार फांद दाखिल हो रहे है
ऐसे ही डरे सहमे वार्ड के भजनलाल नें बताया वह रात क़ो अपने कमरें में सो रहे थे कि तभी अचानक उनके बेडरूम में कोई संदिग्ध घूसा और उन्हें जाग आने पर आरोपी भाग निकला. वार्ड कि ही सुनीता प्रजापत नें बताया हथियारों के साथ आरोपी घरों में घूस रहे है और महिलाओं के गले से चैन तोड़ रहे है जिससे वार्ड के लोग दहशत में है.मोहल्ले कि रजनी शर्मा नें बताया ऐसे ही करीब पांच साल पहले उनके घर में करीब साढ़े आठ लाख कि चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज करवाया लेकिन पुलिस चोरो का आज तक पता नही लगा पायी।
बाइट __हैड कॉस्टेबल राकेश कुमार ।
बाइट __गजानंद प्रजापत, भजनलाल, सुनीता प्रजापत एवं रजनी शर्मा वार्ड वासी।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
Mob. 9414776072
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 14, 2025 05:04:38Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट
रामगढ़ थाना क्षेत्र के जाडोली रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर हिदायत खान की मौत हो गई. घटना रात करीब एक बजे की है. हिदायत खान अपने घर के बाहर भैंसों के बाड़े के पास सो रहे था. रात में अचानक एक भैंस खूंटे से खुलकर भाग गई. भैंस को पकड़ने के प्रयास में वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. जहां मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में भैंस बच गई .रेलवे पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह 4 बजे रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी. शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई. सुबह ग्रामीणों की मदद से पहचान हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि हिदायत तीन दिन पहले ही ट्रक ड्राइवरी से घर लौटे था. हेड कॉन्स्टेबल बलदेवसिंह ने सुबह दस बजे परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
बाइट__इसहाक खान, पीड़ित का परिजन
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 14, 2025 05:04:30Noida, Uttar Pradesh:
नोएडा--
नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
उमस भरी गर्मी से मिली नोएडा वासियों को राहत
तड़के सुबह से ही हो रही है बारिश
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 14, 2025 05:04:22Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में पुलिस स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हाई अलर्ट पर, पुलिस ने 38 जगह नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
कुरुक्षेत्र पुलिस स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हाई अलर्ट पर है पुलिस ने पूरे शहर में 38 जगह नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस अनाज मण्डी पीपली में मनाया जा रहा है जिसमें पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार मुख्य अताथि होंगें। । कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन 15 अगस्त को लेकर सतर्क है। जिला पुलिस ने स्वैट टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डो, धर्मशालाओ में चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसके अलावा शहर में लगे 26 स्थाई नाकों के साथ-साथ 12 और नाके लगाए गए हैं जहां हर वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रुम या डायल-112 या फिर संबंधित थाना को इसकी जानकारी दें।
बाईट: एडिशनल एस.पी प्रतीक गहलोत
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowAug 14, 2025 05:04:05Ratlam, Madhya Pradesh:
रतलाम डीआरएम अश्विनी कुमार से मिलने झाबुआ जिले के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया रतलाम पहुँचे। उन्होंने सालों से लंबित एक अहम मांग को फिर दोहराया और बताया की झाबुआ जिले के थांदला रोड और बामनिया रेलवे स्टेशन पर भोपाल आने-जाने वाली गोल्डन टेम्पल और सोमनाथ-जबलपुर ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाए
कांग्रेस विधायक ने कहा, यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी जरूरत है, जिसे अब तक नजरअंदाज किया गया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन करीब 200 यात्री भोपाल के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन दोनों स्टेशनों पर स्टॉपेज न होने से उन्हें मेघनगर या रतलाम जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों का भारी नुकसान होता है।
विधायक भूरिया ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह सिर्फ स्टॉपेज की मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुविधाओं और विकास से जुड़ा मुद्दा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे को तत्काल निर्णय लेना चाहिए, ताकि यात्रियों को सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से भोपाल जाने की सुविधा मिल सके। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, और अब सभी की निगाहें रेलवे प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं।
बाइट = वीरसिंह भूरिया ( विधायक थांदला
0
Report
VKVishwas Kumar
FollowAug 14, 2025 05:03:52Hanumangarh, Rajasthan:
विधुत कटौती से परेशान लोग,अनोखे अंदाज में निकाला चप्पल मार्च
विधायक ने कहा,ये तो सांकेतिक,अगली बार चप्पल विधुत विभाग के अधिकारयों के सिर पर,तोड़नी ना पड़े हड्डीया
हनुमानगढ़ में विद्युत विभाग के खिलाफ आज लोगों ने चप्पल मार्च निकालकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में हजारों लोगों ने बिजली कार्यालय तक हाथों में चप्पल लेकर पहुंचे।बता दे राखी के दिन बिजली कटौती को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था,जिसमे अधिकारीयों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक से बिजली कटौती को लेकर हुए विवाद के बाद टाउन क्षेत्र कि लाइट तीन घंटे तक काटे रखी,वही विधायक गणेशराज बंसल के हस्तक्षेप के बाद लाइट शुरू कि गईं थी,और इस विवाद के चलते बिजली विभाग के एईन को वहां से हटा दिया गया और अगले दिन कई प्रदर्शनकारियों पर बिजली विभाग की तरफ से कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया,जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ चप्पल मार्च का आयोजन किया,जिसमे भारी संख्या में विधुत कटौती से परेशान लोग चप्पल हाथ में लिए इस आयोजन में पहुँचे, वही विधायक गणेशराज बंसल और पूर्व सभापति सुमित रिनवा भी इस चप्पल मार्च में पहुँचे और वही विधायक ने विधुत विभाग के अधिकारीयों को आड़े हाथों लिया और सुधरने कि नसीहत के साथ ही बयान दिया कि जनता को परेशान मत करों वरना आज चप्पल हाथ में,कल आपके सिर पर होंगी और ऐसा ना हो कि एक विधायक ने एक AEN के किए 50-60 फ्रैक्चर किये और कहीं हमें भी ये सब नही करना पड़े,बड़ी बात ये कि विधायक ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए
बाइट: गणेश बंसल विधायक हनुमानगढ़
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 14, 2025 05:03:11Bhilwara, Rajasthan:
जिला_भीलवाड़ा
विधानसभा_आसींद
खबर की लोकेशन_आसींद
स्थानीय संवाददाता_सावर मल शर्मा
Mob_9252848137
ट्विटर_@ sanwarm52344848
आसींद: जाली चौराहे पर लगातार चोरी से त्रस्त ग्रामीणों और व्यापारियों का धरना, बाज़ार बंद
आसींद क्षेत्र के जाली चौराहे पर लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीण और दुकानदारों ने आज (गुरुवार) अपने बाज़ार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनकी मांग है कि जब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक यह धरना जारी रहेगा.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीनों में जाली चौराहे पर दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया गया है. इस लापरवाही से ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है.
बुधवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, आसींद थाना प्रभारी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चोरों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.
जाली चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ग्रामीण और दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया और क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज़ करेंगे.
आसींद क्षेत्र के जाली चौराहे पर फिर हुई चोरी
लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश
जाली चौराहे पर स्थित दो से तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
लाखों रुपए के एलडीसी कैमरा सहित अन्य सामान ले गए अज्ञात चोर
लगातार चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण जिला कलेक्टर को आज सौंपेगे ज्ञापन
जाली माता मंदिर सहित आस पास के क्षेत्र में 2 महीने में तीन से चार बार हो चुकी है चोरीया
वही सीसीटीवी कैमरे में चोरों का फुटेज भी कैद हुआ है वही ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जाली माता मंदिर में दान पत्र मंदिर का शिकार सहित अन्य सामान ले गए थे
वहीं ग्रामीण प्रभु लाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सोने चांदी की दुकान पर भी लाखों रुपए का सामान अज्ञात चोर द्वारा ले गए लेकिन अभी तक एक का भी खुलासा नहीं किया
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowAug 14, 2025 05:02:55Hazaribagh, Jharkhand:
बीते 12 अगस्त को बड़कागांव के महूगाई के शुकुल खापिया गांव में एनटीपीसी के बादाम कोल परियोजना के ग्रामसभा का स्थल बदले जाने और ग्रामीण भू रैयतों के मांगो को लेकर बड़कागांव पुलिस और ग्रामीणों के बीच बड़ी झड़प हुई थी जिसमें बड़कागांव सीओ एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारियों के वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे साथ हीं एनटीपीसी बादाम कोल परियोजना के कई अधिकारियों को गंभीर चोट भी लगी थी! झड़प प्रकरण में बड़कागांव पुलिस कुल पांच लोगों को गिरफ्तार की है! गिरफ्तार लोगों को छोड़े जाने की मांग को लेकर लगभग तीन सौ की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना का घेराव किया है! लोगों गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों की छोड़े जाने की मांग पर बड़कागांव थाना का घेराव किए हैं! हालत तनावपूर्ण है
0
Report
MSManish Singh
FollowAug 14, 2025 05:02:49Mumbai, Maharashtra:
date/-14.08.25
report/-manish kumar singh ara bihar
anchor)-आरा की सड़कों पर आज सुबह से ही हाथों में तिरंगा लिए जिला प्रशासन सहित स्कूली बच्चे नजर आ रहे हैं। आरा में आज हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भोजपुर ने एक अभियान चलाया जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा के रमना मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस विशाल तिरंगा यात्रा ने यह दर्शाया कि भारत में एकता और अखंडता कायम है। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जयघोष करते स्कूली बच्चे काफी गर्मजोशी से तिरंगा का सम्मान करते दिखाई दिए।
बाइट/-जीवन कुमार(जिला कृषि पदाधिकारी भोजपुर)
0
Report
Mumbai, Maharashtra:
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हो गई है…इसे लेकर उनके फैंस में गजब का जोश दिख रहा है…रात में लोग सिनेमाहॉल के बाहर नाचते गाथे दिखे…मुंबई के आईमैक्स यिएटर के बाहर रजनीकांत के प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया ।
3
Report
YSYeswent Sinha
FollowAug 14, 2025 05:02:31Nawada, Bihar:
नवादा में सांप काटने से एक महिला की हुई मौत
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी गांव के रहने वाले अजय यादव की लगभग 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी की मौत सांप काटने से हो गई है।
घर के आगे घास हटा रही थी इसी दौरान सांप ने हाथ में काट लिया अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत्यु घोषित करने के बाद परिवार के लोगों के द्वारा एक ओझा को बोलकर कई घंटों तक एम्बुलेंस पर ही झड़ फुक किया गया वही ओझा ने मृतक को जिंदा करने का दावा किया और कई घंटे तक झाड़ फुक करते रहा जब महिला जिंदा नहीं हुई तो परिजनों ने
मृतक की शव को नवादा की सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया।
बताया जाता है कि घर के आगे घास हटा रही थी तभी सांप ने डसा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गईं जहां घटना के बाद थाना प्रभारी के द्वारा मृतक की शव को कब्ज में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़कर चली गई है।
0
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 14, 2025 05:02:15Ranchi, Jharkhand:
वोट चोरी के मुद्दे पर झारखंड में सियासत जारी है। बिहार में होने वाले वोट अधिकार यात्रा को लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को भी झारखंड से बल मिल रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष का यह मानना है कि झारखंड में भी वोट की चोरी हुई है जिसे उनके एजेंट बेनकाब करेंगे। सत्ता पक्ष द्वारा वोट चोरी के उठाए गए आरोप पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है बीजेपी ने आरोप लगाया कि बिहार मेंइंडिया गठबंधन हार रही है इसलिए राजनीति पर उतारू है
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर वोट चोरी के मामले को दोहराते हुए कहा कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में धांधली इन लोगों ने किया है झारखंड में तो हेमंत सोरेन की लहर थी भारतीय जनता पार्टी को कई गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा था हेमंत सोरेन जो जेल भेजे गए थे उसकी प्रतिक्रिया आई अगर वोटो की चोरी नहीं की गई होती तो ये लोग 8 या 9 में सिमट जाते।
बाइट.... मनोज पांडे झारखंड मुक्ति मोर्चा
इधर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता किशोर शहदेव ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा करना चाहती है और संविधान हमें यह अधिकार देती है कि एक व्यक्ति एक वोट दे सके लेकिन जिस तरीके से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उठाया है उसे लेकर पूरी बीजेपी बौखला गई है। भारतीय जनता पार्टी को अपने किए पर पछतावा नहीं है इसीलिए विभिन्न माध्यम से हम जनता को बताने का काम करेंगे।
बाइट... मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस, किशोर शाहदेव
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।वोट चोरी का आरोप लगा रही है तो यह चोरी और सीनाजोरी है आप कह रहे हैं की बहुत चोरी हुई है और सत्ता में काबिज है इसीलिए जितने भी मंत्री हैं कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के और जितने भी विधायक हैं सबसे इस्तीफा दिलानी चाहिए क्योंकि आपकी सत्ता ही यहां पर इल्लीगल है। बोलने से पहले सोचना चाहिए।
बाइट....प्रतुल शाहदेव,बीजेपी
धीरज ठाकुर,जी मीडिया रांची
0
Report