Back
डीडीए का बुलडोजर अभियान: स्थानीय लोगों का विरोध, क्या है सच?
Delhi, Delhi
रिपोर्ट — चरणसिंह सहरावत
लोकेशन — द्वारका,
स्टोरी :-- द्वारका सेक्टर-23 स्थित पोचनपुर इलाके में डीडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और ‘डीडीए हाय-हाय’ के नारे लगाए। डीडीए के अधिकारियों ऑफ कैमरा बताया कि यह अभियान सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाया गया था। वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें न तो पहले से कोई नोटिस दिया गया और न ही अपनी बात रखने का मौका। लोगों ने कहा कि वर्षों से वे इस जमीन पर रह रहे हैं और अचानक की गई इस कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
बाइट -- स्थानीय निवासी
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
New Delhi, Delhi, Delhi:
25 अपराधी मामलो में शामिल चार शातिर अपराधियों को ख्याला तिलकनगर जनकपुरी की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
राजेश शर्मा
पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्र वीर के दिशा निर्देश पर तिलकनगर एसीपी सुरेंद्र सिंह राठी राजौरी गार्डन एसीपी नीरज टोकस ख्याला थाने के एसएचओ विनोद कुमार तिलकनगर थाने के एसएचओ बिनित कुमार पांडे जनकपुरी थाने के एसएचओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व मे रघुवीरनगर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार अहलावत की अगुवाई में ख्याला तिलकनगर जनकपुरी की संयुक्त टीम ने चार शातिर अपराधियोको गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी चोरी की तीन बाईक चोरी के तीन मोबाईल फोन बरामद किए हैं।दस मामलो का खुलासा भी हुआ है।पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल रोहित राहुल और अविनाश के रूप में हुई है।
0
Share
Report
Ujjain, Madhya Pradesh:
देशभर में भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काले दिवस के रूप में मानती है। उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताऔ ने काले कपड़े पहनकर और काले गुब्बारे छोड़कर आपातकाल के समय को याद किया। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने आपातकाल से जुड़ी कुछ घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का लोकार्पण किया।
25 जून 1975 वो तारीख जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। देश के इतिहास को बदल देने वाली इस घटना के आज 50 साल पूरे हो गए। आज भारतीय जनता पार्टी इस तारीख को याद कर इस सबक को आत्मसात करा रहा है। उज्जैन के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें आपातकाल से जुड़ी कई घटनाओं को शामिल किया गया इस प्रदर्शनी का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया पत्रकार वार्ता में इंदर सिंह परमार ने आपातकाल से जुड़ी घटनाओं की जानकारी सांझा की वही इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कल दिवस होने के चलते काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले रंग के गुब्बारे आसमान में विरोध स्वरूप छोड़ें। मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने कई बार अपमानित किया है। संविधान को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक भाजपा पहुंचा रही है। आने वाली पीढ़ी को कल दिवस की जानकारी दे रहे हैं। नई पीढ़ी को इंदिरा गांधी जी के आतंक की जानकारी होना चाहिए।
बाइट सावित्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री
बाइट इंदर सिंह परमार, शिक्षा मंत्री
0
Share
Report
Kolkata, West Bengal:
*মহেশতলা পথ দুর্ঘটনায় আহত 3
মহেশতলা বাটানগর এর রিভারসাইটে বাটানগর এর হাই স্কুলের দিক থেকে বাটা মোড়ের দিকে যাচ্ছিল একটি বাইক দ্রুতগতিতে সেই বাইকে তিনজন ছিল তিনজনই হেলমেট ছাড়া নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে একটি স্কুটি তে মহিলা ও একজন পুরুষ যাচ্ছিল সেই স্কুটিতে গিয়ে ধাক্কা মারে । স্কুটি চালক দুজনেই আহত হয় । অপরদিক দ্রুতগতিতে আসা স্কুটি চালক ও আহত হয় তিনজনকে বজবজ এসআই হাসপাতাল নিয়ে যাওয়া হয়েছে। এলাকাবাসীর অভিযোগ সন্ধ্যার পর থেকেই বাটানগর এর নিউল্যান্ড রাস্তায় বিকট শব্দ করে বাইক নিয়ে ও দ্রুত গতিতে যাতায়াতের শুরু হয়।
0
Share
Report
Neemuch, Madhya Pradesh:
नीमच। आज शाम नीमच में मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बारिश इतनी तेज़ थी कि निचले इलाकों में स्थित कई घरों में पानी घुस गया, जिससे निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान आसमान में तेज गड़गड़ाहट और बिजली की कड़कड़ाहट भी जारी रही, जिससे लोग सहमे हुए नजर आए। महज थोड़ी देर की तेज बारिश ने ही शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया, जिससे नगर पालिका की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
0
Share
Report
Motihari, Bihar:
भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर आज जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए गया जी से एसएसबी की बम निरोधक दस्ता रक्सौल बॉर्डर पहुँच कर ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया है। बम निरोधक दस्ते ने बड़ी सावधानी तरीके से ग्रेनेड को उठाकर मैत्री ब्रिज से 3 km दूर रक्सौल एयरपोर्ट लेकर गई। वहॉ ग्रेनेड में वायर जोड़ कर करीब 300 मीटर दूर से वायर स्पार्क के मदद से ग्रेनेड को सुरक्षित डिफ्यूज किया । कोई हताहत नही हुई। जब ग्रेनेड डिफ्यूज हुआ तो तेज आवाज़ के साथ फटा जिससे आसपास आग कि गोला की तरह नजर आया।
मैत्री ब्रिज पर बम सक्योर्ड टीम , स्करे बैगेज मशीन और डॉग स्कॉयर्ड टीम तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ता मैत्री पुल के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया मेडल डिटेकर से मैत्री पुल के नीचे और सरिसवा नदी के आसपास जाँच किया गया लेकिन अभी तक दूसरा कोई हैंड ग्रैनेड नही मिला । एसएसबी के उप सेनानायक, सहायक सेनानायक मौके पर मौजूद रहे। बिहार पुलिस के भी बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया था। एसएसबी और बिहार पुलिस के बम निरोधक दस्ता संयुक्त रूप से हैंड ग्रेनेड बम को डिफ्यूज किया । अब बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढा दिया गया है।
बता से आज सुबह मैत्री पुल के नीचे सरसींवा नदी से बच्चो को नहाने के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला था । इसके बाद बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मच गया था। पूरा बॉर्डर क्षेत्र को छवानी में तब्दील कर सर्च ऑपरेशन किया गया लेकिन दूसरा ग्रेंड नही मिला हैं।
0
Share
Report
Moth, Uttar Pradesh:
झाँसी। बबीना कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूटी सवार की स्कूटी में अचानक सांप निकल आया। सांप को देख स्कूटी सवार घबरा गया और स्कूटी को सड़क पर पटक कर भाग खड़ा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से स्कूटी में घुसे सांप को बाहर निकाला। इस दौरान बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
Share
Report
Moth Rural, Uttar Pradesh:
झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर त्वरित उपचार की व्यवस्था कराई।
0
Share
Report
Neemuch, Madhya Pradesh:
नीमच। आज शाम नीमच में मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बारिश इतनी तेज़ थी कि निचले इलाकों में स्थित कई घरों में पानी घुस गया, जिससे निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान आसमान में तेज गड़गड़ाहट और बिजली की कड़कड़ाहट भी जारी रही, जिससे लोग सहमे हुए नजर आए। महज थोड़ी देर की तेज बारिश ने ही शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया, जिससे नगर पालिका की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
0
Share
Report
Jaipur, Rajasthan:
समेकित बाल विकास सेवा निदेशक वासुदेव मालावत ने विभागीय समीक्षा बैठक ली और इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सेवा की गुणवत्ता सुधारना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जहां एक ओर कर्मचारियों के प्रदर्शन और अनुशासन पर काम किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर डिजिटल तकनीक का भी बेहतर उपयोग किया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिए कि पोषाहार वितरण से लेकर फील्ड मॉनिटरिंग तक हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए आंगनबाड़ियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने के निर्देश भी दिए गए।
बाइट– वासुदेव मालावत, ICDS निदेशक