Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा! जानें क्या करें?

NANasim Ahmad
Jul 11, 2025 06:35:29
Delhi, Delhi
स्टोरी पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज मूसालादार बरसात और दिल्ली में दो दिन पहले हुई बरसात के बाद उसका असर अब दिल्ली की यमुना नदी पर दिखाई देने लगा है। आज शुक्रवार  दिल्ली में यमुना नदी का वर्तमान जलस्तर सुबह 10 बजे 202.12 मीटर मापा गया. जबकि वॉर्निंग लेवल 204.5 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है. इसका मतलब यह है कि अभी यमुना नदी सामान्य रूप से बह रही है लेकिन लगातार पहाड़ी इलाकों में होने वाली बरसात ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिल्ली यमुना नदी को लेकर जरूर सतर्क कर दिया है। क्योंकि दिल्ली में आई 2023 की बाढ़ के बाद DDMA  और यमुना संबंधित विभाग किसी भी प्रकार के यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं है । जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से तमाम पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं और बाढ़ जैसे हालात से निपटने की तैयारी दिल्ली सरकार की लगभग पूरी हो चुकी है। वाकथरु :- नसीम अहमद वीओ 1 डीएम ईस्ट वोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आज का यमुना वॉटर लेवल 202 .12 और वही हथिनी बैराज से जो हर घंटे 8 से 10000 क्यूसिक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा था। वह अब छोड़ना बंद कर दिया है। वही दिल्ली में बढ़ते यमुना जलस्तर पर संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। पल पल की अपडेट हरियाणा के हथनी कुंड से छोड़े जाने वाले पानी को लेकर। दिल्ली सरकार व दिल्ली यमुना नदी संबंधी विभाग को जानकारियां साझा भी की जा रही है। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया
9
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top